बिना गैस जलाए सिर्फ 5 मिनट में बनाएं ये हाई-प्रोटीन ब्रेकफास्ट, दिनभर नहीं होगी एनर्जी की कमी
सुबह अगर समय कम होता है, तो कुछ ऐसे ब्रेकफास्ट ऑप्शन ट्राई कर सकते हैं, जिन्हें बनाने में कम समय लगता है।

झटपट बनने वाले हेल्दी ब्रेकफास्ट (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सुबह का नाश्ता अगर प्रोटीन से भरपूर हो, तो दिनभर शरीर में एनर्जी बनी रहती है और बार-बार भूख भी नहीं लगती। हालांकि, कई बार समय की कमी के कारण लोग हेल्दी ब्रेकफास्ट नहीं बना पाते।
ऐसे में कुछ ऐसे नाश्तों के बारे में जानना बेहद फायदेमंद हो सकता है, जो बिना गैस के भी आसानी से तैयार हो जाएं और शरीर को भरपूर पोषण दें। आइए जानते हैं कुछ ही आसान हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट रेसिपीज के बारे में।
सुबह के लिए हेल्दी नाश्ता
- ग्रीक योगर्ट फ्रूट बाउल- ग्रीक योगर्ट प्रोटीन का एक बेस्ट सोर्स माना जाता है। एक बाउल में ग्रीक योगर्ट लें और उसमें सेब, केला, पपीता या बेरी जैसे फल मिलाएं। ऊपर से चिया सीड्स, अलसी के बीज और थोड़ा शहद डालें। यह नाश्ता टेस्टी होने के साथ-साथ पेट को लंबे समय तक भरा रखता है।
- पीनट बटर बनाना सैंडविच- होल व्हीट ब्रेड पर पीनट बटर लगाकर उस पर केले के पतले स्लाइस रखें। चाहें तो ऊपर से चिया सीड्स या थोड़े कटे हुए बादाम भी डाल सकते हैं।
- चिया सीड्स पुडिंग- रात में एक गिलास दूध या प्लांट बेस्ड मिल्क में दो चम्मच चिया सीड्स डालकर फ्रिज में रख दें। सुबह तक यह गाढ़ी पुडिंग बन जाती है। इसमें कटे फल, किशमिश या ड्राई फ्रूट्स डालकर खाएं।
- स्प्राउट्स सलाद- अंकुरित मूंग, चना या मिक्स स्प्राउट्स प्रोटीन से भरपूर होते हैं। एक बाउल में स्प्राउट्स लें और उसमें खीरा, टमाटर, प्याज और गाजर मिलाएं। ऊपर से नींबू का रस, काला नमक और चाट मसाला डालकर स्वाद बढ़ाएं।
- ओट्स और योगर्ट मिक्स- रोल्ड ओट्स को दही या ग्रीक योगर्ट में मिलाएं और उसमें बादाम, अखरोट, किशमिश और थोड़ा शहद डालें। यह कॉम्बिनेशन प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है और शरीर को लंबे समय तक एनर्जी देता है।
- पनीर वेजिटेबल सलाद- कच्चे पनीर के छोटे टुकड़े काटकर एक बाउल में रखें। इसमें खीरा, टमाटर, शिमला मिर्च और गाजर मिलाएं। ऊपर से नींबू का रस, काली मिर्च और थोड़ा नमक डालें।
- प्रोटीन स्मूदी- ब्लेंडर में दूध, केला, पीनट बटर, ओट्स और कुछ बादाम डालकर स्मूदी बना लें। यह क्रीमी और एनर्जी से भरपूर ब्रेकफास्ट है।
- नट्स और सीड्स मिक्स बाउल- बादाम, अखरोट, काजू, पिस्ता और कद्दू के बीज को एक साथ मिलाकर हेल्दी मिक्स तैयार करें। चाहें तो इसमें थोड़ा दही और फल भी मिला सकते हैं।
यह भी पढ़ें- मटर चाट तो बहुत खाई होगी, मगर UP के कासगंज का स्वाद है सबसे खास; सुबह-शाम लगती है चटोरों की लंबी
