Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Beetroot Salad: वजन कम करने के साथ ही हार्ट को भी हेल्दी रखता है मोरक्कन बीटरूट सलाद, जानें इसे बनाने का तरीका

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Wed, 01 Nov 2023 09:45 AM (GMT+05:30)

    Beetroot Salad चुकंदर बहुत ही फायदेमंद सब्जी है। इसे आप सलाद सूप टिक्की किसी भी रूप में खाएं सेहत को फायदा ही मिलता है। आज हम इससे बनाने वाले हैं एक ह ...और पढ़ें

    Beetroot Salad: मोरक्कन बीटरूट सलाद के फायदे व रेसिपी
    Beetroot Salad: मोरक्कन बीटरूट सलाद के फायदे व रेसिपी

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Beetroot Salad: कम उम्र में ही लोग अब हार्ट, लीवर और किडनी से जुड़ी समस्याओं का शिकार होने लगे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजहें खराब लाइफस्टाइल और डाइट हैं। इन पर ध्यान देकर आप लंबे समय तक सेहतमंद रह सकते हैं। भोजन में प्रोटीन, फाइबर रिच चीज़ों को शामिल करें इससे हार्ट हेल्दी रहता है और वजन भी कंट्रोल में रहता है। चुकंदर एक बहुत ही फायदेमंद सब्जी है, लेकिन कई बार इसे ऐसे खाने का दिल नहीं करता, तो आज हम इससे एक सलाद बनाएंगे। जो टेस्टी होने के साथ बेहद हेल्दी भी है।

    मोरक्कन बीटरूट सलाद की रेसिपी

    सामग्री- दही- 1 कप, जीरा- 2 छोटे चम्मच दरदरा पिसा हुआ, लहसुन- 1-2 कलियां बारीक कटी हुई, नमक स्वादानुसार, कुटी हुई काली मिर्च स्वादानुसार, 2 चुकंदर कटे हुए, 250 ग्राम छोटे पालक के पत्ते, 7-10 पुदीने के पत्ते मोटे कटे हुए, 2 टेबलस्पून धनिया पत्ती कटी हुई, 1/2 कप विनेगर 

    बनाने का तरीका

    ड्रेसिंग के लिए

    - एक बाउल में दही, जीरा और बारीक कटे लहसुन को एक साथ मिलाएं। फिर इसमें नमक व काली मिर्च डालें। ड्रेसिंग को एक या दो घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।

    - एक दूसरे बाउल में सिरका डालें। चुकंदर को एक तरह के शेप में काटकर सिरके में मिक्स करें और टॉस करें और 10 मिनट के लिए रहने दें। इसके बाद सिरके से चुकंदर को निकाल लें।

    - एक दूसरे बाउल में चुकंदर के टुकड़े, पालक, कटा पुदीना और धनिया मिलाएं।

    - सर्व करने से पहले, सलाद के ऊपर ड्रेसिंग डालें। 

    मोरक्कन बीटरूट सलाद के फायदे

    - चुकंदर फाइबर का बेहतरीन स्त्रोत होता है और इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है, तो वेट लॉस में ये काफी हद तक मददगार हो सकता है। इसके अलावा ये फोलेट (विटामिन बी 9), मैंगनीज, पोटैशियम, आयरन और विटामिन सी जैसे और भी कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। 

    - रोजाना चुकंदर खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। जिससे हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर और स्ट्रोक का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है।

    ये भी पढ़ेंः- वजन घटाने के लिए ट्राई करें ये सलाद, मिनटों में हो जाता है तैयार

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    खबरें और भी

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

    Pic credit- freepik