Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Navratri 2024 Day 8: महाष्टमी के दिन मां महागौरी को भोग लगाएं नारियल की खीर, नोट करें सिंपल रेसिपी

    Updated: Wed, 09 Oct 2024 10:15 PM (IST)

    देवी दुर्गा को समर्पित नवरात्र का त्योहार हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। इन 9 पावन दिनों में देवी के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है। के आठवें द ...और पढ़ें

    Navratri 2024 Day 8: मां महागौरी को लगाएं नारियल की खीर का भोग (Image Source: jagran.com)
    Navratri 2024 Day 8: मां महागौरी को लगाएं नारियल की खीर का भोग (Image Source: jagran.com)

    HighLights

    1. नवरात्र के 9 दिन मां दुर्गा ने 9 स्वरूपों को तरह-तरह के भोग लगाए जाते हैं।
    2. नवरात्र के आठवें दिन देवी दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा-अचर्ना होती है।
    3. इस खास मौके पर आप माता के भोग के लिए नारियल की खीर बना सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। नवरात्र के आठवें दिन (Navratri 2024 Day 8), देवी दुर्गा के शांत स्वरूप मां महागौरी (Maa Mahagauri) की आराधना की जाती है। मां महागौरी को शक्ति, शांति और मोक्ष की देवी माना जाता है। इस दिन कई घरों में नवरात्र का व्रत भी खोला जाता है और कन्या पूजन (kanya Pujan Navratri 2024) किया जाता है। बता दें, मां भगवती (Maa Durga) के इस स्वरूप को नारियल या फिर इससे बनी चीजों का भोग (Maa Mahagauri Bhog) लगाना बेहद शुभ माना गया है। ऐसे में, आप मातो को प्रसन्न करने के लिए नारियल की खीर (Coconut Kheer) का भोग लगा सकते हैं। नारियल को शुद्धता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है और इससे बनी खीर सेहत के लिहाज से भी काफी पौष्टिक होती है। ऐसे में, आइए बिना देर किए जान लीजिए इसे बनाने की आसान विधि।

    नारियल की खीर बनाने के लिए सामग्री

    • 1 लीटर दूध
    • 1/2 कप साबुत चावल
    • 1/2 कप नारियल का बुरादा
    • 1/4 कप चीनी
    • 5-6 इलायची (कुटी हुई)
    • 10-12 बादाम (बारीक कटे हुए)
    • 10-12 काजू (बारीक कटे हुए)
    • 10-12 किशमिश
    • केसर के कुछ धागे- ऑप्शनल

    नारियल की खीर बनाने की विधि

    • एक मोटे तले वाले पैन में दूध डालकर मध्यम आंच पर उबाल लें।
    • इसके बाद जब दूध उबलने लगे तो इसमें धुला हुआ चावल डाल दें।
    • चावल को दूध में तब तक पकाएं जब तक कि वह नरम न हो जाए।
    • फिर जब चावल पक जाए तो इसमें नारियल का बुरादा डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
    • अब इसमें चीनी और कुटी हुई इलायची डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
    • धीमी आंच पर खीर को लगातार चलाते हुए पकाएं। ध्यान रहे कि खीर लग जाए।
    • जब खीर गाढ़ी हो जाए तो इसमें बादाम, काजू और किशमिश डालकर मिलाएं।
    • अगर आप चाहें तो केसर के कुछ धागे भी डाल सकते हैं।
    • आखिर में, गैस बंद कर दें और खीर को एक बाउल में निकाल लें और इसे मां महागौरी को भोग लगाकर प्रसाद के रूप में ग्रहण करें।

    यह भी पढ़ें- Navratri Ashtami 2024 पर करा रहे हैं कन्या पूजन, तो कंजकों के लिए इस रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट हलवा-चना

    स्पेशल टिप्स

    • आप अपनी पसंद के अनुसार फुल क्रीम, टोंड या स्किम्ड दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं।
    • चीनी की मात्रा को अपनी पसंद के अनुसार कम या ज्यादा किया जा सकता है।
    • आप खीर को बादाम, काजू, पिस्ता या केसर के धागों से गार्निश कर सकते हैं।
    • नारियल की खीर को फ्रिज में रखकर 2-3 दिन तक स्टोर किया जा सकता है।

    नारियल की खीर के फायदे

    • नारियल की खीर कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन से भरपूर होती है।
    • यह पाचन को बेहतर बनाने में मदद करती है।
    • इस खीर में मौजूद कार्बोहाइड्रेट शरीर को एनर्जी देते हैं।
    • नारियल का दूध त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

    यह भी पढ़ें- नवरात्र में बिना लहसुन-प्याज के बनाएं ये स्पेशल रसेदार आलू की सब्जी, स्वाद-स्वाद में जमकर खाएंगे आप!