Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Navratri 2024: बिना लहसुन-प्याज की ग्रेवी बनाने के लिए अपनाएं 5 टिप्स, स्वाद और रंगत में भी नहीं रहेगी कोई कमी

    Updated: Sat, 05 Oct 2024 09:09 PM (IST)

    नवरात्र (Navratri 2024) के दिनों में अगर आप भी प्याज-लहसुन खाना छोड़ देते हैं तो यह आर्टिकल आप ही के लिए है। दरअसल यहां हम आपको बिना लहसुन-प्याज की ग् ...और पढ़ें

    Navratri 2024: लहसुन-प्याज के बिना ग्रेवी बनाने के लिए अपनाएं ये खास तरीके (Image Source: Freepik)
    Navratri 2024: लहसुन-प्याज के बिना ग्रेवी बनाने के लिए अपनाएं ये खास तरीके (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. नवरात्र के दिनों में ज्यादातर लोग प्याज-लहसुन खाने से परहेज करते हैं।
    2. ऐसे में, कई लोगों को प्याज-लहसुन के बिना ग्रेवी बनाने में थोड़ी मुश्किल होती है।
    3. कुछ खास तरीके अपनाकर आप बिना प्याज-लहसुन के भी सब्जी को स्वादिष्ट बना सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। नवरात्र के पावन पर्व (Navratri 2024) में व्रत रखने वाले लोग अक्सर प्याज और लहसुन का सेवन नहीं करते हैं। ऐसे में, स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन बनाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, लेकिन चिंता की बात बिल्कुल नहीं है क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको बिना प्याज-लहसुन के ग्रेवी (Garlic Onion Free Gravy) बनाने के कुछ आसान तरीके बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से किसी डिश के स्वाद में भी चार चांद लगाए जा सकते हैं। आइए जानें।

    दही का इस्तेमाल

    बिना लहसुन-प्याज के सब्जी बनानी है, तो अब आपको टेंशन लेने की जरूरत बिल्कुल नहीं है क्योंकि इस मामले में दही का इस्तेमाल काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए सबसे पहले दही को ब्लेंड करके आपको इसमें हरी मिर्च, धनिया, जीरा पाउडर, हल्दी और नमक मिलाना होगा। यकीन मानिए, यह मिश्रण आपकी सब्जी को एक अनोखा स्वाद देगा।

    टमाटर का पेस्ट

    प्याज-लहसुन के बिना सब्जी की रंगत और स्वाद से समझौता नहीं करना चाहते हैं तो आप टमाटर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए टमाटर को पीसकर उसमें थोड़ा-सा तेल, जीरा, हींग, और सूखे मेवे डालकर पकाएं। यह पेस्ट आपकी ग्रेवी को गाढ़ा और स्वादिष्ट बनाने में मदद करेगा।

    यह भी पढ़ें- Navratri Vrat में शामिल करेंगे ये 4 हेल्दी ड्रिंक्स, तो दिनभर महसूस नहीं होगी थकान और सुस्ती

    नारियल का दूध

    नारियल के दूध से ग्रेवी बनाने के लिए आपको इसके साथ हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, और लाल मिर्च पाउडर लेना होगा। इसके बाद एक पैन में नारियल का दूध डालकर उबाल लें। इसमें सभी मसाले डालकर अच्छी तरह मिला लें। बस फिर यह ग्रेवी आपकी सब्जी को एक क्रीमी टेक्सचर देने के साथ-साथ स्वाद में भी चार चांद लगा देगी।

    खबरें और भी

    सूखे मेवों का यूज

    बादाम, काजू, किशमिश जैसे सूखे मेवों के साथ हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर को मिलाकर भी आप बिना लहसुन-प्याज के टेस्टी और गाढ़ी ग्रेवी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए सूखे मेवों को भूनकर पीस लें और इस पाउडर को अपनी सब्जी में डालकर अच्छी तरह मिला लें। यह ग्रेवी आपकी सब्जी को एक रिच और नट्टी टेस्ट देने में काफी मदद करेगी।

    मसालों का जादू

    जीरा, धनिया, हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला जैसे मसालों का इस्तेमाल करके भी आप बिना प्याज-लहसुन के अपनी ग्रेवी को स्वादिष्ट बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें, फिर इसमें सभी मसाले डालकर अच्छे से भून लें और इस मिश्रण को अपनी सब्जी में डालकर अच्छी तरह मिला लें। यकीन मानिए, अच्छी तरह से भूने हुए इन मसालों से बनी इस ग्रेवी की रंगत और स्वाद में कोई कमी नहीं रहेगी।

    यह भी पढ़ें- Shardiya Navratri के व्रत में जरूर खाएं ये 5 चीजें, दिनभर महसूस नहीं होगी थकान और कमजोरी