Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अब न टूटेगी, न होगी सख्त; आटा गूंथते समय बस अपनाएं ये दो आसान ट्रिक्स, बनेंगी कुट्टू की मुलायम रोटियां

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 07:57 PM (IST)

    कुट्टू के आटे की रोटी बनाने के लिए आटा गूंथते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि रोटियां मुलायम बनें। ...और पढ़ें

    कुट्टू के आटे की मुलायम रोटियां कैसे बनाएं? (AI Generated Image)

    कुट्टू के आटे की मुलायम रोटियां कैसे बनाएं? (AI Generated Image)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना शुरू हो चुका है। इस महीने हर कोई भगवान शंकर की भक्ति में रम जाता है। कई लोग इस महीने सोमवार का व्रत भी करते हैं। व्रत के दौरान फलाहार में लोग कुट्टू के आटे की बनी रोटियां भी खाते हैं, जो एनर्जी का काफी अच्छा सोर्स है। 

    हालांकि, अक्सर लोगों की शिकायत होती है कि उनका रोटियां बहुत सख्त हो जाती हैं या बेलते या सेकते समय काफी टूटने लगती है। अगर आपके साथ भी ये परेशानी होती है, तो आइए जाने कैसे आप कुट्टू की एकदम मुलायम रोटी बना सकते हैं। 


    कुट्टू के आटे की रोटी रेसिपी रेसिपी

    कुल समय : 20 mins
    तैयारी का समय : 10 mins
    पकाने का समय :10 mins
    कोर्स : Main Course
    कैलोरी :
    सर्विंग : 2 लोगों के लिए
    व्यंजन : Indian

    कुट्टू के आटे की रोटी रेसिपी बनाने के लिए सामग्री:

    • कुट्टू का आटा- 2 कप
    • उबले और कद्दूकस किए आलू- 2 मध्यम आकार के
    • सेंधा नमक- स्वादानुसार
    • बारीक कटा हरा धनिया- 2 चम्मच
    • बारीक कटी हरी मिर्च- 1
    • गुनगुना पानी- आवश्यकतानुसार
    • देसी घी या मूंगफली का तेल- सेकने और मोयन के लिए

    कुट्टू के आटे की रोटी रेसिपी बनाने की विधि:

    1

    सबसे पहले एक बड़े परात में कुट्टू का आटा छान लें और इसमें कद्दूकस किए हुए उबले आलू, सेंधा नमक, हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाएं।

    2

    अब आटे को बिना पानी के हाथों अच्छी तरह मल लें, ताकि आलू आटे में अच्छी तरह मिल जाएं। अब गुनगुना पानी लेकर आटे को गूंथ लें। गुनगुने पानी से आटा गूंथने से रोटियां मुलायम बनती हैं।

    3

    आटा गूंथते समय पानी का ध्यान रखें, वरना आटा गीला हो सकता है।

    4

    अब आटो पर आधा छोटा चम्मच घी लगाकर 5 से 10 मिनट के लिए ढककर रख दें। इससे आटा सेट हो जाएगा और रोटियां फटेंगी नहीं।

    5

    इसके बाद गूंथे हुए आटे की लोइयां लें और चकले पर सूखा कुट्टू का आटा छिड़कें और लोई को बेल लें।

    6

    अब गरम तवे पर बेली हुई रोटी को ध्यान से उठाकर गरम तवे पर डालें। जब नीचे की सतह हल्की पक जाए, तो इसे पलट दें।

    7

    रोटी को दोनों तरफ से सेक लें। कुट्टू के आटे की रोटी बनकर तैयार है।