Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Healthy Lunch: बिना तेल इस तरह से बनाएं राजमा मसाला, स्वाद में कहीं से भी नहीं लगेगा फीका और सेहत में भी No.1

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Mon, 13 Nov 2023 12:20 PM (GMT+05:30)

    Healthy Lunch उत्तर भारतीय खानपान में राजमा-चावल लगभग हर किसी की पसंदीदा डिश है। जिसकी थोड़ी सी मात्रा पेट तो भरती ही है साथ ही संतुष्ट भी कर देती है। ...और पढ़ें

    Healthy Lunch: बिना तेल के ऐसे बनाएं टेस्टी और हेल्दी राजमा
    Healthy Lunch: बिना तेल के ऐसे बनाएं टेस्टी और हेल्दी राजमा

    HighLights

    1. उत्तर भारतीयों की पसंदीदा डिश है राजमा-चावल।
    2. फाइबर, प्रोटीन से भरपूर होता है राजमा।
    3. बिना तेल के ऐसे बनाएं राजमा-मसाला।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Healthy Lunch: कढ़ी- चावल, छोले- चावल, राजमा-चावल ये कुछ ऐसे कॉम्बिनेशन्स हैं, जो उत्तर भारतीय खानपान का खास हिस्सा हैं और लोगों के पसंदीदा भी। लंच के लिए ये बेहद बेहतरीन ऑप्शन हैं। जिनकी थोड़ी सी मात्रा ही पेट भरने के लिए काफी होती है खासतौर से राजमा। पोटैशियम, मैग्‍नीशिम, फाइबर, फोलिए एसिड, आयरन, कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर होता है राजमा। वेजिटेरियन्स के लिए ये प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत होता है। राजमा में कई तरह के एंटीऑक्‍सीडेंट्स भी होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।

    डायबिटीज, ब्‍लड प्रेशर, और कब्ज से जूझ रहे मरीजों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। बाहर से राजमा ऑर्डर करने पर उसके ऊपर अलग से ही तेल तैरता हुआ दिखाई देता है। जिसे खाने से राजमे के फायदे तो बॉडी को मिलेंगेे ही साथ ही एक्स्ट्रा ऑयल, मसाले और नमक भी। जो मोटापे के साथ बैड कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ा सकते हैं, तो आज हम जानेंगे बिना तेल राजमा बनाने की रेसिपी। जो कहीं से भी इसके स्वाद को फीका नहीं करती।

    बिना तेल राजमा बनाने की रेसिपी

    सामग्री- 150 ग्राम उबला राजमा, 2 टमाटर, 1 बड़ा प्याज, 1 हरी मिर्च, 6-7 कलियां लहसुन की, 1 टुकड़ा अदरक का, 1 टेबलस्पून कटी हुई धनिया पत्ती, 1 टीस्पून कसूरी मेथी, 1 टेबलस्पून धनिया के बीज, 1 टेबलस्पून जीरा, 2 साबुत लाल मिर्च, नमक स्वादानुसार, पानी आवश्यकतानुसार

    विधि

    - सबसे पहले एक पैन में पानी गैस पर गरम होने के लिए रख दें। इसमें टमाटर, प्याज, अदरक को डालकर पांच मिनट उबाल लें और फिर छानकर बाहर निकालें। हल्का ठंडा होने पर मिक्सी में पीस लें।

    - एक पैन में धनिया के बीज, जीरा और साबुत लाल मिर्च को धीमी आंच पर बिना तेल डाले भून लें और उसे भी पीस लें।

    - अब जिस पैन में राजमा बनाना है उसे गर्म होने के लिए रख दें। जैसे ही ये गरम हो जाए इसमें टमाटर वाला पेस्ट डालें।इसके साथ ही इसमें भूने मसालों का पाउडर अपने स्वाद के अनुसार डालें।

    - नमक, हरी मिर्च डालकर थोड़ी देर पकाएं।

    - अब बारी है इसमें उबला हुआ राजमा मिक्स करने की। हल्का भूनने के बाद पानी डालें।

    - फिर इसमें कसूरी मेथी डालकर राजमा को गाढ़ा होने तक थोड़ा और पका लें।

    - ऊपर से हरी धनिया की पत्तियां डालें। जीरा राइस के साथ गरमा-गरम सर्व करें।

    ये भी पढ़ेंः- Tomato Soup: सर्दियों में चाहिए हेल्दी और ग्लोइंग स्किन, तो इस तरह से बनाएं टमाटर सूप मिलेंगे फायदे ही फायदे

    Pic credit- freepik

    खबरें और भी