बाजार के कोल्ड ड्रिंक भूल जाएंगे! गर्मी में शरीर को अंदर से ठंडा रखेगा ये पान-गुलकंद शरबत
गर्मियों में शरीर को ठंडक और मन को ताजगी देने के लिए पान शरबत और पान गुलकंद शरबत शानदार ऑप्शन हैं। ...और पढ़ें
-1774528640721_m.webp)
घर पर बनाएं पान शरबत और पान गुलकंद शरबत (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
पान शरबत और गुलकंद शरबत गर्मी के लिए बेहतरीन है
घर पर आसानी से बनाएं ये स्वादिष्ट और सेहतमंद ड्रिंक्स
प्राकृतिक ठंडक और गुलकंद की मिठास से भरपूर
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों में शरीर को ठंडक देने और स्वाद में कुछ अलग व खास ट्राय करने का मन तो सभी का होता है। ऐसे में पान से बना शरबत एक अनोखा और देसी ऑप्शन है, जो सेहतमंद भी है और टेस्टी भी।
इसमें पान के नेचुरल ठंडक देने वाले गुण और गुलकंद की मिठास जब एक साथ मिलते हैं, तो एक रिफ्रेशिंग ड्रिंक तैयार होता है, जो शरीर को एनर्जी से भर देता है। तो आइए जानें कि कैसे घर पर बहुत ही आसानी से बनाएं गर्मी स्पेशल पान शरबत और पान गुलकंद शरबत-
पान शरबत रेसिपी
सामग्री
- ताजे मीठे पान के पत्ते – 6-7
- चीनी या शहद – 2 टेबलस्पून (स्वादानुसार)
- ठंडा दूध या पानी – 1 कप
- सौंफ – 1 टीस्पून
- इलायची – 4-5 दाने
- आइस क्यूब्स – 6-7
बनाने का तरीका
पान शरबत बनाने के लिए सबसे पहले पान के पत्तों को धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें। अब मिक्सर में कटे हुए पान, सौंफ, इलायची और चीनी डालकर थोड़ा पानी मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार करें। इसके बाद इस पेस्ट में बचा हुआ ठंडा दूध या पानी डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें। अब तैयार शरबत को छानें और गिलास में भरें। ऊपर से आइस क्यूब्स डालें और तुरंत सर्व करें।
टिप- स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें कुछ बूंदें गुलाब जल की भी मिला सकते हैं।
पान गुलकंद शरबत रेसिपी
सामग्री
- पान के पत्ते – 5-6
- गुलकंद – 2 टेबलस्पून
- ठंडा दूध या पानी – 1 कप
- क्रीम वाला दूध (ऑप्शनल) – 1 टीस्पून
- आइस क्यूब्स – 5-6
बनाने का तरीका
पान गुलकंद शरबत बनाने के लिए सबसे पहले पान के पत्तों को धोकर छोटे टुकड़ों में काटें। अब मिक्सर में पान के टुकड़े और गुलकंद डालकर थोड़ा दूध मिलाते हुए फाइन पेस्ट बना लें। इस मिक्सचर में ठंडा दूध या पानी मिलाकर अच्छी तरह ब्लेंड करें।अगर चाहें तो थोड़ा गाढ़ा दूध डालकर इसे और समृद्ध बना सकते हैं।गिलास में डालकर आइस क्यूब्स मिलाएं और ठंडा-ठंडा सर्व करें।
खबरें और भी
टिप- सर्व करते समय कटे हुए ड्राईफ्रूट्स या गुलाब की पत्तियों से सजाकर पेश करें, टेस्ट और सुंदरता दोनों बढ़ेगी।
इन दोनों शरबतों की खुशबू और स्वाद गर्मी के तपते मौसम में रिफ्रेशमेंट का एहसास कराते हैं। सरल सामग्री और झटपट बनने वाली ये रेसिपी मेहमानों को भी बेहद पसंद आएगी। इस गर्मी, पान शरबत और पान गुलकंद शरबत से खुद को करें रिफ्रेश और दें दिन को एक फ्रेश स्टार्ट!