यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एक-दो नहीं 5 समस्याओं को दूर रखता है पान का पत्ता, क्या आपने सुने हैं इसके हैरान करने वाले फायदे
पान गुणों से भरपूर एक पत्ता है जिसका धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व होता है। साथ ही यह सेहत के लिहाज से भी काफी गुणकारी होता है। खासकर गर्मी के मौसम में ...और पढ़ें

HighLights
- पान चबाना कई लोगों को बेहद पसंद होता है।
- साथ ही इसके पत्तों का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व भी होता है
- इसके अलावा यह सेहत को भी काफी फायदा पहुंचाता है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय खानपान में कई ऐसी चीजें शामिल हैं, जो स्वाद और सेहत का खजाना होते हैं। पान इन्हीं में से एक है, जो न सिर्फ अपने स्वाद, बल्कि अपने आध्यामिक महत्व के लिए भी जाना जाता है। साथ ही यह सेहत के लिए भी काफी लाभकारी होता है। हजारों साल पुराने इस पत्ते (health benefits of paan) का जिक्र कई प्राचीन और धार्मिक ग्रंथों में मिलता है।
अपना धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के अलावा के यह अपने स्वास्थ्य लाभों के लिए भी मशहूर है। सदियों से पान का इस्तेमाल आयुर्वेद में औषधी के रूप में किया जा रहा है। साथ ही यह सेहत को दुरुस्त बनाने के अलावा कई बीमारियों में राहत भी देता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे पान के पत्तों के कुछ शानदार फायदों के बारे में-
यह भी पढ़ें- गर्मी में मुश्किल हो रहा है चाय से दूरी बनाना, तो डॉक्टर ने बताया एक दिन में कितने कप सही है पीना
दर्द से छुटकारा दिलाए
अगर आप किसी तरह के दर्द से परेशान हैं, तो पान के पत्ते इससे राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। दर्द वाले हिस्से या चोट पर इसका पेस्ट या पत्ता लगाने से दर्द कम होता है। साथ ही पान के पत्तों का रस पीने से अंदरूनी दर्द भी कम होता है।
ओरल हेल्थ बनाएं रखे
पान के पत्ते ओरल हेल्थ बनाए रखने में भी मदद करते हैं। रोजाना एक छोटा पत्ता चबाने से मुंह में मौजूद बैक्टीरिया से लड़ने में मदद मिल सकती है, जो खराब गंध, कैविटी, प्लाक और दांतों की सड़न का कारण बनते हैं।
खबरें और भी
पानी की कमी दूर करे
पान के पत्तों में नमी अच्छी खासी मात्रा में पाई जाती है और इसमें फैट-कैलोरी कम होती है, जिससे यह गर्मी में पानी की कमी दूर करने में मदद करता है। इस मौसम में इन पत्तों को चबाने से गर्मी से राहत मिलती है।
वजन घटाने में मददगार
गर्मी का मौसम वेट लॉस के लिए काफी बढ़िया माना जाता है। ऐसे में अगर आप भी अपना वजन कम करने की कोशिश में लगे हुए हैं, तो पान के पत्ते आपकी मदद कर सकते हैं। यह शरीर की चर्बी को कम करता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है।
पाचन में सुधार करे
आमतौर पर पान को खाने के खाया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि पान पाचन बेहतर करने में मदद करते हैं। इसके पत्ते मेटाबॉलिज्म बढ़ाते हैं और हमारी आंतों को जरूरी विटामिन और पोषक तत्वों को अब्जॉर्ब करने के मदद करते हैं, जिससे हमारा पेट स्वस्थ रहता है।