Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गर्मी के सितम से बचाएगा पलाश के फूलों का शरबत, नोट करें इसे घर पर बनाने की सिंपल रेसिपी

    Updated: Sat, 26 Apr 2025 02:33 PM (IST)

    पलाश जिसे टेसू या फ्लेम ऑफ द फॉरेस्ट भी कहा जाता है गर्मियों में खिलने वाला एक बेहद खूबसूरत और औषधीय गुणों से भरपूर फूल है। इसका शरबत न सिर्फ शरीर को ...और पढ़ें

    Palash Sharbat Recipe: इस आसान रेसिपी से बनाएं पलाश का शरबत (Image Source: Freepik)
    Palash Sharbat Recipe: इस आसान रेसिपी से बनाएं पलाश का शरबत (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. गर्मी से राहत दिलाने के लिए पलाश का शरबत एक बेस्ट ऑप्शन है।
    2. पलाश या टेसू के फूलों में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं।
    3. इन फूलों की मदद से आप घर पर रिफ्रेशिंग शरबत बना सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Palash Sharbat Recipe: चिलचिलाती धूप, पसीने से तरबतर शरीर और गर्म हवा के थपेड़े… गर्मियों का मौसम जितना रंग-बिरंगा दिखता है, उतना ही शरीर के लिए थकाऊ और नुकसानदायक भी होता है। ऐसे में, अगर कोई प्राकृतिक चीज शरीर को ठंडक भी दे और सेहत के लिए भी वरदान साबित हो, तो उससे बेहतर भला क्या हो सकता है? जी हां, यही खासियत है पलाश के फूलों की।

    तेज धूप, उमस और लू से शरीर बेहाल हो जाता है। इस मौसम में शरीर को राहत देने के लिए कुछ ऐसा चाहिए जो सिर्फ ठंडक ही न दे, बल्कि अंदर से एनर्जी भी भर दे। बाजार की केमिकल वाली Summer Drinks से कहीं बेहतर है एक देसी, प्राकृतिक और औषधीय शरबत, जो सेहत भी दे, स्वाद भी और ठंडक भी।

    ऐसे में, पलाश के फूलों का शरबत (Tesu Flower Sharbat) न सिर्फ लू से बचाता है, बल्कि आपकी स्किन और पाचन को भी फायदा पहुंचाता है। खास बात है कि इसे घर पर बनाना भी ज्यादा मुश्किल नहीं है।

    पलाश का शरबत बनाने के लिए सामग्री

    • 10-15 पलाश के सूखे फूल (अगर ताजे हों तो और भी बेहतर)
    • 4 कप पानी
    • 1-2 चम्मच शहद या गुड़ (स्वादानुसार)
    • 1/2 नींबू का रस (स्वाद के लिए)
    • कुछ बर्फ के टुकड़े (अगर ठंडा पीना चाहें)

    यह भी पढ़ें- लू ने खींच ली सारी ताकत? झटपट बनाएं ये ठंडा शरबत! Gond Katira और तरबूज से मिलेगी नई एनर्जी

    पलाश का शरबत बनाने की विधि

    • अगर पलाश के फूल सूखे हैं, तो उन्हें रातभर पानी में भिगोकर रखें। ताजे फूल इस्तेमाल कर रहे हैं तो उन्हें अच्छे से धोकर 2-3 घंटे तक भिगो दें।
    • भीगे हुए फूलों को उसी पानी में धीमी आंच पर 5-10 मिनट तक उबालें। इससे पानी में फूलों का रंग और औषधीय तत्व अच्छे से घुल जाते हैं।
    • अब इस पानी को छान लें ताकि फूल अलग हो जाएं और केवल फ्लेवर युक्त जल बच जाए।
    • इस गुनगुने या ठंडे किए गए पलाश जल में शहद या गुड़ डालें और अच्छे से मिलाएं।
    • इसके बाद थोड़ा नींबू रस मिलाकर फ्लेवर को और निखार सकते हैं।
    • चाहें तो बर्फ डालें और इसे ठंडा-ठंडा परोसें। आप चाहें तो इसे फ्रिज में ठंडा भी कर सकते हैं।

    पलाश का शरबत पीने के फायदे

    • गर्मी और लू से सुरक्षा: शरीर को ठंडक देता है और लू लगने से बचाता है।
    • पाचन सुधारता है: इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व पाचन क्रिया को मजबूत बनाते हैं।
    • स्किन के लिए फायदेमंद: स्किन में नमी बनाए रखता है और दाने, घमौरियों से राहत दिलाता है।
    • डिटॉक्स ड्रिंक: शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है।

    गर्मी के दिनों में जब शरीर अंदर से तपने लगता है, तो बाजार की ठंडी ड्रिंक्स नहीं, बल्कि कुदरत की देन से बना पलाश का शरबत सबसे बेहतर ऑप्शन होता है। यह न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिहाज से भी सौ फीसदी फायदेमंद है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- चिलचिलाती गर्मी से राहत के लिए घर पर बनाएं सौंफ का शरबत, बेहद आसान है इसकी रेसिपी