Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिर्फ 15 मिनट में घर को बनाएं फाइव स्टार होटल, मखाना पनीर करी की 2 रेसिपी मेहमानों को कर देगी हैरान

    By Meenakshi NaiduEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Wed, 11 Feb 2026 05:38 PM (IST)

    त्यौहारों में खाने की टेबल पर अगर कुछ स्पेशल और हेल्दी परोसना हो तो मखाना पनीर करी एक बेहतरीन ऑप्शन है। मखाना हल्का और पौष्टिक होता है, जबकि पनीर इसे ...और पढ़ें

    त्योहारों के लिए बनाएं स्वादिष्ट मखाना पनीर करी, दो आसान तरीकों से (Picture Credit- AI Generated)

    त्योहारों के लिए बनाएं स्वादिष्ट मखाना पनीर करी, दो आसान तरीकों से (Picture Credit- AI Generated)

    HighLights

    1. मखाना पनीर करी त्योहारों के लिए बेस्ट ऑप्शन है

    2. इस बार टमाटर-बेस्ड और शाही काजू-क्रीम करी रेसिपी ट्राई करें

    3. पौष्टिक मखाने और प्रोटीन युक्त पनीर का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। त्योहार का मौसम खुशियों और टेस्टी डिशेज से भरा होता है। ऐसे मौके पर अगर घर पर कुछ स्पेशल और हेल्दी बनाना हो तो मखाना पनीर करी सबसे बेस्ट ऑप्शन है। मखाना (फॉक्स नट्स) हल्का और पौष्टिक होता है, जबकि पनीर इसे रिच और प्रोटीन से भरपूर बनाता है।

    यह करी न केवल शाही लुक देती है बल्कि मेहमानों के सामने परोसने पर आपके खाने की तारीफ भी जरूर होती है। आइए जानते हैं मखाना पनीर करी को तैयार करने के दो अलग-अलग टेस्टी तरीके-

    टमाटर-बेस्ड मखाना पनीर करी

    इंग्रीडिएंट्स  

    • 1 कप मखाने
    • 200 ग्राम पनीर (क्यूब्स में कटा हुआ)
    • 2 मध्यम टमाटर (प्यूरी)
    • 1 प्याज (बारीक कटा)
    • 1 हरी मिर्च (बारीक कटी)
    • 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
    • 2 बड़े चम्मच तेल/घी
    • ½ कप दही

    मसाले

    • ½ चम्मच हल्दी
    • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
    • 1 चम्मच धनिया पाउडर
    • नमक स्वादानुसार
    • ½ चम्मच गरम मसाला
    • ताजा हरा धनिया सजावट के लिए

    बनाने का तरीका

    सबसे पहले मखानों को हल्का घी या तेल में सुनहरा भून लें। अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और प्याज को सुनहरा भूरा होने तक भूनें। अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर चलाएं और फिर टमाटर की प्यूरी डालें। इसके बाद इसमें मसाले डालकर मिक्सचर को अच्छी तरह भून लें। अब इसमें दही डालें और 2-3 मिनट तक पकाएं। इसके बाद पनीर क्यूब्स और भुने मखाने डालकर 1 कप पानी डालें और धीमी आंच पर 7-8 मिनट पकने दें। ऊपर से गरम मसाला और हरा धनिया डालकर गरमागरम परोसें। यह करी पूरी, पराठा या सादा चावल के साथ बेस्ट लगती है।

    काजू-क्रीम वाली शाही मखाना पनीर करी

    इंग्रीडिएंट्स 

    • 1 कप मखाने
    • 200 ग्राम पनीर (ट्राएंगल या डायमंड शेप में कटा)
    • 1 प्याज (कटा हुआ)
    • 10-12 काजू
    • 2 टमाटर (कटा हुआ)
    • ½ कप फ्रेश क्रीम
    • 2 बड़े चम्मच घी

    मसाले

    • ½ चम्मच हल्दी
    • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
    • 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
    • 1 चम्मच गरम मसाला
    • नमक स्वादानुसार
    • ½ चम्मच जीरा
    • 1 तेजपत्ता
    • 2-3 लौंग
    • 1 छोटी इलायची
    • सजावट के लिए हरा धनिया और थोड़ी क्रीम

    बनाने का तरीका

    सबसे पहले मखानों को घी में हल्का भून लें।प्याज, टमाटर और काजू को थोड़े पानी के साथ उबालकर पेस्ट बना लें। एक पैन में घी गरम करें, उसमें जीरा, तेजपत्ता, लौंग और इलायची डालें। अब तैयार पेस्ट डालकर मसाले डालें और 5-6 मिनट तक भूनें।इसमें फ्रेश क्रीम और थोड़ा पानी मिलाकर स्मूद ग्रेवी तैयार करें। अब पनीर और मखाने डालकर 8-10 मिनट धीमी आंच पर पकाएं। ऊपर से कश्मीरी मिर्च, गरम मसाला और क्रीम डालकर सजाएं। यह शाही करी नान, तंदूरी रोटी या जीरा राइस के साथ कमाल का स्वाद देती है।

    खबरें और भी