Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा परफेक्ट स्वीट कॉर्न सूप, पीते ही शरीर में आ जाएगी गर्माहट

    Updated: Sun, 30 Nov 2025 11:27 AM (IST)

    सर्दियों का मौसम हो या हल्की बारिश, एक कटोरी गरमा-गरम स्वीट कॉर्न सूप का मजा ही कुछ और होता है। यह सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं, बल्कि इसे पीने से शरीर को ...और पढ़ें

    स्वीट कॉर्न सूप बनाने के लिए ट्राई करें ये रेसिपी (Image Source: AI-Generated)

    स्वीट कॉर्न सूप बनाने के लिए ट्राई करें ये रेसिपी (Image Source: AI-Generated)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। परफेक्ट सूप बनाने के लिए सबसे पहले सामग्री तैयार कर लें। आपको मुख्य रूप से चाहिए होंगे- स्वीट कॉर्न के दाने, बारीक कटी हुई सब्जियां (जैसे गाजर, बीन्स, पत्तागोभी), थोड़ा-सा कॉर्नफ्लोर, नमक, काली मिर्च, और बटर। बता दें, कॉर्नफ्लोर सूप को गाढ़ा करने का काम करता है। अगर आपके पास चिकन स्टॉक या वेजिटेबल स्टॉक है तो सूप का स्वाद दोगुना हो जाएगा, वरना सादे पानी का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। आइए, विस्तार से जानते हैं इसे बनाने की सिंपल रेसिपी।

    Sweet Corn Soup

    (Image Source: AI-Generated)

    स्वीट कॉर्न का पेस्ट है असली सीक्रेट

    रेस्टोरेंट जैसा गाढ़ापन लाने के लिए आपको एक छोटा-सा काम करना होगा। स्वीट कॉर्न के दानों को दो हिस्सों में बांट लें। एक हिस्सा साबुत रहने दें और दूसरे हिस्से को मिक्सर में थोड़ा-सा पानी डालकर दरदरा पीस लें। यह पेस्ट सूप को क्रीमी टेक्सचर देगा और उसका स्वाद भी बढ़ाएगा।

    स्वीट कॉर्न सूप बनाने की आसान विधि

    सबसे पहले एक पैन या बर्तन में बटर डालें। जब बटर पिघल जाए, तो उसमें बारीक कटा लहसुन और अदरक (अगर आप डालते हैं) डालकर हल्का भून लें। इसके बाद, बारीक कटी सब्जियां डालें और 2-3 मिनट तक भूनें ताकि उनका कच्चापन निकल जाए। अब पीसा हुआ कॉर्न पेस्ट और साबुत कॉर्न के दाने डालें।

    टेस्ट और टेक्सचर को करें बैलेंस

    करीब 2 मिनट बाद, इसमें स्टॉक या पानी डालें और उबाल आने दें। उबाल आने के बाद, सूप को मध्यम आंच पर 5-7 मिनट तक पकने दें। इस बीच, एक कटोरी में कॉर्नफ्लोर को थोड़े से पानी में घोल लें। जब सूप गाढ़ा न हो, तब इस कॉर्नफ्लोर घोल को धीरे-धीरे सूप में मिलाएं और लगातार चलाते रहें। 2-3 मिनट में सूप गाढ़ा हो जाएगा।

    खबरें और भी

    अब बारी है स्वाद जोड़ने की। इसमें नमक और काली मिर्च स्वादानुसार डालें। आप चाहें तो थोड़ा सा सोया सॉस या सिरका भी डाल सकते हैं। आपका परफेक्ट स्वीट कॉर्न सूप तैयार है। इसे एक कटोरी में निकालें, ऊपर से हरे प्याज या धनिया पत्ती से गार्निश करें और गरमा-गरम परोसें।

    यह भी पढ़ें- इस आसान रेसिपी से बनाएं ढाबा स्टाइल मेथी मटर मलाई, जो भी खाएगा; जरूर करेगा तारीफ

    यह भी पढ़ें- इस सर्दी जरूर ट्राई करें मटर कचौड़ी की यह खास रेसिपी, स्वाद ऐसा कि खाते-खाते गिनती भूल जाएंगे आप