यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
PM Modi Birthday: ये हैं पीएम मोदी के पसंदीदा व्यंजन, क्या आपने चखा है इनका स्वाद
PM Modi Birthday पीएम मोदी आज यानी 17 सितंबर को अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। अ ...और पढ़ें

HighLights
- हर साल 17 सितंबर को पीएम मोदी अपना जन्मदिन मनाते हैं।
- इस साल वह 73 वर्ष के पूरे हो जाएंगे।
- इस मौके पर जानते हैं पीएम के पसंदीदा फूड्स के बारे में-
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। पीएम के जन्मदिन के मौके पर देशभर में कई आयोजन किए जा रहे हैं। राजनीति के अलावा पीएम मोदी अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। खासकर वह अपनी लाइफस्टाइल को लेकर अक्सर लोगों के बीच सुर्खियां बटोरते रहते हैं। अपनी स्टाइलिंग को लेकर आए दिन चर्चा में रहने वाले पीएम अपने फूड लव के लिए काफी मशहूर हैं।
प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको बताएंगे पीएम की पसंदीदा फूड्स के बारे में, जिनके बारे में वह अक्सर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट या सार्वजनिक तौर बात करते नजर आ चुके हैं।
भारतीय थाली के शौकीन
पीएम मोदी अक्सर सादा खाना खाना पसंद करते हैं। वह जब भी गुजरात में अपनी मां से मिलने जाते थे, उनके हाथ का बना खाना खाते हैं। अपने मां के हाथ से बनी भारतीय थाली में पीएम मोदी तवा रोटी, दाल, सब्जी और सलाद का आनंद लेते नजर आते थे।
पसंदीदा फल है आम
कुछ साल पहले अभिनेता अक्षय कुमार के साथ हुए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने अपनी लाइफस्टाइल से जुड़े कई सारे खुलासे किए थे। इस दौरान उन्होंने अपने पसंदीदा फल के बारे में भी बात की थी। उन्होंने बताया था कि उन्हें आम बेहद पसंद हैं और वह अक्सर अपने बचपन में खेतों में पेड़ों से आम तोड़कर खाया करते थे।
यह भी पढ़ें- गणेश चतुर्थी पर बप्पा को लगाएं उनके पसंदीदा लड्डूओं का भोग
लिट्टी चोखा भी है पसंद
पीएम मोदी बिहार के मशहूर लिट्टी चोखा भी बड़े शौक से खाते हैं। फरवरी 2020 में दिल्ली में हुए हुनर हाट में वह इस स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद लेते नजर आए थे। इतना ही नहीं उन्होंने इस बारे में अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी भी दी थी।
खबरें और भी
डाइट में शामिल है सहजन पराठा
पीएम मोदी सहजन पराठा भी बड़े चाव खाते हैं। सितंबर 2020 में, जब फिट इंडिया मूवमेंट की पहली वर्षगांठ मनाई गई थी, तो इस दौरान पीएम ने एक बातचीत में खुद सहजन पराठा का जिक्र करते हुए बताया था कि वह आज भी हफ्ते में एक या दो बार इस पराठे को खाते हैं।
खिचड़ी सबसे लोकप्रिय
पीएम मोदी को खिचड़ी भी बेहद पसंद है। वह अक्सर खिचड़ी के प्रति अपना प्यार जाहिर करते नजर आए हैं। वह अक्सर रात में हल्का खाना ही करते हैं। गुजराती खिचड़ी के अलावा वह कई बार रात के समय भाकरी, दाल व बिना मसाले वाली सब्जी आदि खाना पसंद करते हैं।
यह भी पढ़ें- गणेश चतुर्थी पर बनाएं बप्पा की प्रिय पूरन पोली, यहां जानें बनाने की आसान रेसिपी
Picture Credit: Instagram