विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Modi के पसंदीदा हैं गुजरात के 2 लजीज व्यंजन, Taste Atlas ने शेयर किया वर्ल्ड लीडर्स का फेवरेट फूड

Published: Mon, 26 May 2025 07:01 PM (GMT+05:30)

Taste Atlas के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के पसंदीदा व्यंजनों में गुजरात के दो बेहद स्वादिष्ट और फेमस ...और पढ़ें

PM Modi को बेहद पसंद हैं इन 2 गुजराती डिशेज का स्वाद (Image Source: Freepik)
PM Modi को बेहद पसंद हैं इन 2 गुजराती डिशेज का स्वाद (Image Source: Freepik)

HighLights

  1. गुजरात के 2 लाजवाब व्यंजन पीएम मौके के फेवरेट हैं।
  2. गुजरात के ये स्नैक्स हेल्दी होने के साथ बेहद स्वादिष्ट भी हैं।
  3. इन व्यंजनों को घर पर बनाने में भी ज्यादा मेहनत नहीं लगती है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया के Top Leaders अपनी थाली में क्या पसंद करते हैं? क्या वे भी हमारी तरह दाल-चावल या कुछ खास देसी पकवानों के शौकीन हैं? दरअसल, कुछ ही दिनों पहले मशहूर फूड गाइड Taste Atlas ने एक बेहद दिलचस्प लिस्ट जारी की है, जिसमें दुनिया भर के टॉप लीडर्स के पसंदीदा फूड्स का खुलासा किया गया है और इस लिस्ट में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पसंदीदा गुजराती व्यंजन (PM Modi Favorite Gujarati Dishes) हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। आइए, यहां आपको इन पकवानों को घर पर बनाने की आसान रेसिपी शेयर करते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by TasteAtlas (@tasteatlas)

ढोकला है पीएम मोदी को बेहद पसंद

अगर आप कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो खाने में लाइट भी हो और टेस्टी भी, तो बेसन का ढोकला आपके लिए परफेक्ट है। गुजरात की यह मशहूर डिश सिर्फ स्वाद में ही लाजवाब नहीं, बल्कि बनाने में भी इतनी आसान है कि कोई भी इसे पहली बार में ही परफेक्ट बना सकता है। आइए जानते हैं, कैसे बनाते हैं बाजार जैसा सॉफ्ट और स्पंजी ढोकला, जिसे पीएम मोदी भी शौक से खाते हैं।

ढोकला बनाने के लिए सामग्री

  • बेसन: 1 कप
  • दही: 1/2 कप (हल्का खट्टा)
  • पानी: लगभग 1/2 से 3/4 कप (घोल की कंसिस्टेंसी के अनुसार)
  • अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट: 1 चम्मच (आप अपनी पसंद के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं)
  • हल्दी पाउडर: 1/4 चम्मच
  • नमक: स्वादानुसार
  • चीनी: 1 छोटा चम्मच (ऑप्शनल, ढोकले में हल्का मीठा स्वाद आता है)
  • ईनो फ्रूट सॉल्ट: 1 छोटा चम्मच (या 1/2 चम्मच बेकिंग सोडा)
  • तेल: 1 चम्मच (ढोकले के बैटर में)

तड़के के लिए:

  • तेल: 2 चम्मच
  • राई (सरसों के दाने): 1/2 छोटा चम्मच
  • कढ़ी पत्ता: 8-10
  • हरी मिर्च: 2-3 (बीच से कटी हुई)
  • पानी: 1/4 कप
  • चीनी: 1 चम्मच
  • नींबू का रस: 1 चम्मच
  • हरा धनिया: बारीक कटा हुआ (गार्निश के लिए)
  • कसा हुआ नारियल: (ऑप्शनल, गार्निश के लिए)

ढोकला बनाने की विधि

  • एक बड़े बाउल में बेसन, दही, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, हल्दी पाउडर, नमक और चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब धीरे-धीरे पानी डालते हुए एक चिकना और गाढ़ा घोल तैयार करें। ध्यान रहे, घोल में कोई गांठ न रहे। इसे 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि बेसन फूल जाए।
  • एक बड़े पतीले या स्टीमर में 2-3 कप पानी डालकर गर्म होने के लिए रख दें। फिर जिस थाली या सांचे में ढोकला बनाना है, उसे तेल से अच्छी तरह चिकना कर लें।
  • ढोकला बनाने से ठीक पहले, बेसन के घोल में 1 चम्मच तेल और ईनो फ्रूट सॉल्ट डालें। ईनो डालने के बाद घोल को एक ही दिशा में हल्के हाथों से मिलाएं। आपको दिखेगा कि घोल फूलने लगेगा और उसमें बुलबुले उठने लगेंगे। ध्यान रहे, इसे ज्यादा देर तक फेंटना नहीं है।
  • तुरंत इस घोल को चिकनी की हुई थाली में डालें और स्टीमर में रख दें। इसे ढक्कन से ढककर मीडियम आंच पर 15-20 मिनट तक स्टीम करें। ढोकला पका है या नहीं, यह जानने के लिए चाकू या टूथपिक डालकर देखें। अगर वह साफ बाहर आए तो ढोकला पक गया है।
  • ढोकला पकने के बाद गैस बंद कर दें और थाली को बाहर निकाल कर ठंडा होने दें। जब यह थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसे चौकोर टुकड़ों में काट लें।
  • इसके बाद एक छोटे पैन में तेल गर्म करें। इसमें राई डालें, जब राई चटकने लगे तो कढ़ी पत्ता और कटी हुई हरी मिर्च डालें। हल्का भूनने के बाद इसमें पानी, चीनी और नींबू का रस डालकर एक उबाल आने दें और फिर गैस बंद कर दें।
  • तैयार गरम तड़के को ढोकले के टुकड़ों पर अच्छी तरह से फैला दें। ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया और कसा हुआ नारियल डालकर गार्निश करें।

यह भी पढ़ें- इटालियन लोग Pasta उबालते समय उसे तोड़ते क्यों नहीं... क्या आप जानते हैं इसकी वजह?

खांडवी भी है पीएम मोदी की फेवरेट

खांडवी भी गुजरात का एक टेस्टी और हेल्दी स्नैक है। इसे बनाना थोड़ा पेचीदा लग सकता है, लेकिन अगर सही तरीके से बनाया जाए, तो यह मिनटों में तैयार हो जाती है। आइए, जानते हैं कैसे घर पर बनाएं ये जायकेदार गुजराती खांडवी, जो पीएम मोदी को भी बहुत पसंद है।

खांडवी बनाने के लिए सामग्री

  • बेसन: 1/2 कप
  • दही: 1/2 कप (खट्टा)
  • पानी: 1 से 1.5 कप (घोल की कंसिस्टेंसी के अनुसार)
  • अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट: 1/2 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर: 1/4 छोटा चम्मच से कम (रंग के लिए)
  • नमक: स्वादानुसार
  • हींग: एक चुटकी
  • तेल: 1 छोटा चम्मच (घोल में)

तड़के के लिए:

  • तेल: 2 चम्मच
  • राई (सरसों के दाने): 1/2 छोटा चम्मच
  • सफेद तिल: 1 छोटा चम्मच
  • करी पत्ता: 8-10
  • हरी मिर्च: 1-2 (लंबी कटी हुई)
  • कसा हुआ नारियल: 2 चम्मच (गार्निश के लिए)
  • हरा धनिया: बारीक कटा हुआ (गार्निश के लिए)

खांडवी बनाने की विधि

  • एक मिक्सिंग बाउल में बेसन, दही, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, हल्दी पाउडर, नमक, हींग और 1 छोटा चम्मच तेल डालें। अब धीरे-धीरे पानी डालते हुए एक चिकना और पतला घोल तैयार करें। ध्यान रखें, घोल में कोई गुठली न रहे। आप चाहें तो इसे मिक्सर में भी चला सकते हैं।
  • एक भारी तले की कड़ाही या नॉन-स्टिक पैन में इस घोल को डालें। मीडियम आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं। इसे तब तक पकाएं जब तक कि घोल गाढ़ा न हो जाए और कड़ाही के किनारे छोड़ने न लगे। यह प्रक्रिया लगभग 7-10 मिनट ले सकती है। घोल इतना गाढ़ा होना चाहिए कि जब आप उसे किसी प्लेट पर फैलाएं तो वह आसानी से फैल जाए।
  • तुरंत, चिकनी की हुई थालियों के पिछले हिस्से या मार्बल स्लैब पर तैयार घोल को एक पतली परत में फैलाएं। इसे चमचे या किसी फ्लैट स्पैचुला की मदद से जितना पतला हो सके, फैला दें। यह प्रक्रिया तेजी से करनी होती है, क्योंकि घोल ठंडा होते ही जमना शुरू हो जाता है।
  • जब परत हल्की ठंडी हो जाए, तो इसे 1-2 इंच चौड़ी पट्टियों में काट लें। अब एक-एक पट्टी को सावधानी से रोल करना शुरू करें। खांडवी के रोल तैयार हो जाएंगे।
  • फिर एक छोटे पैन में तेल गर्म करें। इसमें राई और सफेद तिल डालें। जब राई चटकने लगे और तिल हल्के सुनहरे हो जाएं, तो कढ़ी पत्ता और कटी हुई हरी मिर्च डालकर एक मिनट के लिए भूनें।
  • तैयार तड़के को खांडवी के रोल पर समान रूप से फैला दें। ऊपर से कसा हुआ नारियल और बारीक कटा हरा धनिया डालकर गार्निश करें।

यह भी पढ़ें- मैसूर पाक के नाम को लेकर क्यों मचा है इतना बवाल... क्या 'पाक' शब्द का पाकिस्तान से है कोई लेना-देना?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।