Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Healthy Breakfast: प्रोटीन और फाइबर रिच 'रागी इडली' है ब्रेकफास्ट का बेहतरीन ऑप्शन

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Tue, 10 Oct 2023 07:18 PM (GMT+05:30)

    Healthy Breakfast सुबह का नाश्ता टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी हो तो मजा ही आ जाता है लेकिन हेल्दी के चक्कर में कई बार रेसिपी का टेस्ट बिगड़ जाता है और ...और पढ़ें

    Healthy Breakfast: नाश्ते के बेहदतरीन ऑप्शन है रागी इडली
    Healthy Breakfast: नाश्ते के बेहदतरीन ऑप्शन है रागी इडली

    HighLights

    1. रागी है प्रोटीन और फाइबर रिच मिलेट।
    2. इसे खाने से मिलते हैं सेहत को कई सारे फायदे
    3. जानें रागी इडली बनाने की रेसिपी

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Healthy Breakfast: अगर आपका नाश्ता प्रोटीन और फाइबर से भरपूर है, तो इससे हेल्दी कोई चीज़ हो ही नहीं सकती। जहां प्रोटीन रिच डाइट मसल्स बनाने से लेकर वजन कंट्रोल रखने में फायदेमंद होता है, तो वहीं फाइबर ब्लड ग्लूकोज लेवल को कंट्रोल में रखने और पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में असरदार है। इन दोनों का कॉम्बिनेशन इन सभी परेशानियों से राहत दिलाता है और आपको रखता है फिट एंड फाइन, तो अगर आप नाश्ते के लिए ऐसा कोई ऑप्शन ढूंढ़ रहे हैं जिसमें इन दोनों की मात्रा शामिल हो, साथ ही जिसे खाना भी आसान हो, तो रागी इडली का ऑप्शन है सबसे बेस्ट। जान लें इसे बनाने का तरीका।

    रागी इडली की रेसिपी

    सामग्री- 1 कप रागी आटा, 1 कप सूजी, 1 कप खट्टी दही, 1/2 टीस्पून बेकिंग सोडा, स्वादानुसार नमक, 1 कप या आवश्यकतानुसार पानी, 2 टीस्पून तेल, उबले हुए कॉर्न, सर्व करने के लिए सलाद और चटनी

    इडली बनाने का तरीका

    - कड़ाही में मीडियम आंच पर सूजी को 2 से 3 मिनट तक ड्राई रोस्ट करके किसी बड़े बर्तन में निकालें और ठंडी होने पर इसमें रागी का आटा मिलाएं। दोनों चीज़ें अच्छी तरह मिक्स होने पर दही-नमक डालकर चम्मच से चलाएं और मिश्रण को एक तरफ रख दें।

    - अब इडली के सांचे को तेल से चिकना करें और उस पर कॉर्न को फूल की तरह सजाएं।

    - सूजी- रागी मिश्रण को तैयार हुए जब आधा घंटा हो जाए, तो उसमें आवश्यकतानुसार पानी डालकर गाढ़ा बैटर तैयार करें और बेकिंग सोडा मिलाएं।

    - अब इडली के सांचे में बैटर डालें और सांचा प्रेशर-कुकर में रखकर मीडियम आंच पर पकाएं।

    - 7-8 मिनट बाद कुकर खोलकर सांचा बाहर निकालें और ठंडा होने पर उससे एक-एक करके इडली अलग करें।

    - इसी तरह बाकी इडली भी तैयार कर लें।

    - तैयार इडली को मनपसंद चटनी के साथ सर्व करें।

    ये भी पढ़ेंः- Ragi Flour Benefits: सर्दियों में रागी का करें सेवन, जोड़ों के दर्द के साथ डायबिटीज में भी मिलेगा लाभ

    Pic credit- mytastycurry/Pinterest

    खबरें और भी