विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मिलेट के साथ करें सुबह की हेल्दी शुरुआत, बनाएं बस 15 मिनट में जायकेदार बाजरा उपमा

Published: Mon, 22 Jan 2024 08:53 AM (IST)

बाजरा सर्दियों का सुपरफूड है। जिसमें कई तरह के ऐसे न्यूट्रिशन शामिल होते हैं जो हमारी सेहत के लिए बेहद ...और पढ़ें

बाजरा उपमा है हेल्दी ब्रेकफास्ट का एकदम सही ऑप्शन
बाजरा उपमा है हेल्दी ब्रेकफास्ट का एकदम सही ऑप्शन

HighLights

  1. कैल्शियम, आयरन, जिंक, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, पोटैशियम से भरपूर होता है बाजरा।
  2. बाजरा खाने से पाचन रहता है दुरुस्त।
  3. बाजरा उपमा है नाश्ते का हेल्दी ऑप्शन।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बाजरा सुपरफूड्स की लिस्ट में शामिल है और सर्दियों में तो इसे खाना और भी ज्यादा फायदेमदं होता है। इसमें फाइबर, कैल्शियम, आयरन, जिंक, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन-बी 6, कैरोटीन, लेसिथिन जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। साथ ही इसमें विटामिन- बी3 भी होता है, जो बॉडी के मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया को दुरुस्त रखता है, जिससे पेट से जुड़ी कई सारी समस्याओं का खतरा टल जाता है। 

अगर आप नाश्ते के लिए हेल्दी फूड्स की तलाश कर रहे हैं, तो बाजरे को कर सकते हैं इसमें शामिल। यहां जानें बाजरा उपमा तैयार करने की विधि। 

बाजरा उपमा की रेसिपी

सामग्री- 1 कप ज्वार बाजरा, 1/2 कप कटी हुई गाजर, 1/2 कप कटा हुआ प्याज, 1 टीस्पून लहसुन-अदरक का पेस्ट, 1/2 कप कटा हुआ टमाटर, 1/2 कप कटी हुई शिमला मिर्च, 2 टेबलस्पून ऑयल, 1/2 टेबलस्पून राई, 1/2 टीस्पून जीरा, स्वादानुसार नमक, 1 कप पानी, धनिया पत्ती गार्निशिंग के लिए

विधि

- एक दिन पहले रात को ज्वार को अच्छी तरह धोकर रात भर पानी में भिगो दें। सुबह बनाने से पहले उबाल लें।

- माइक्रोवेव बोल में तेल, राई, जीरा, प्याज, गाजर, शिमला मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। मिश्रण को माइक्रोवेव में हाई पावर पर तीन मिनट तक पकाएं।

- बीप आने के बाद इसे निकालें और उबला हुआ ज्वार और टमाटर डालें। अच्छी तरह मिलाएं और चार मिनट और पकाएं।

- इसके बाद बोल को निकालें। पानी डालें और अच्छी तरह मिलाएं और सात मिनट के लिए फिर से पकाएं।

- बारीक कटी धनिया पत्ती से गार्निश करें। चटनी या अचार के साथ इस मिलेट उपमा को गर्मा-गर्म परोसें।

टिप्स- उपमा की इस डिश में ऊपर से नींबू निचोड़ना न भूलें। वहीं इसमें बारीक कटी सीज़नल सब्जियां भी मिलाएं।

बाजरे के फायदे

- बाजरे में सोडियम, प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट अच्छी-खासी मात्रा में पाया जाता है।

- बाजरा पाचन तंत्र के लिए अच्छा होता है। ये आसानी से पच जाता है। 

- पाचन सही रहता है, तो पेट दर्द, गैस, एसिडिटी जैसी दिक्कतें दूर रहती हैं।

- प्रेग्नेंसी के दौरान तो बाजरे की सेवन और भी ज्यादा अच्छा होता है। क्योंकि इसमें आयरन की मौजूदगी के चलते खून की कमी नहीं होती।

- बाजरा बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में भी मददगार है।

ये भी पढ़ेंः- काले चने से बनने वाला एक ऐसा स्नैक्स, जो है टेस्ट में बेस्ट और हेल्दी भी

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Pic credit- freepik

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।