दाल-बाटी तो बहुत खाई, अब चखें राजस्थान का पारंपरिक सुपर-क्रिस्पी 'कलमी वड़ा'! नोट करें रेसिपी
राजस्थान में सुबह और शाम के नाश्ते में कलमी वड़ा बड़े चाव से खाया जाता है।

राजस्थान का पारंपरिक नाश्ता कलमी वड़ा (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान के पकवान की बात ही निराली है, फिर चाहे वो दाल बाटी चूरमा हो, केर सांगरी की सब्जी हो या फिर गट्टे की सब्जी। पर क्या आपने यहां का फेमस नाश्ता कलमी वड़ा का स्वाद चखा है? बता दें कि यह राजस्थान का एक पारंपरिक नाश्ता है, जिसे दाल से बनाया जाता है। यह स्नैक स्वादिष्ट होने के साथ ही इतना कुरकुरा होता है कि मजा ही आ जाए।
कलमी वड़ा रेसिपी
कलमी वड़ा को चने या मूंग की दाल में से किसी से भी बनाया जा सकता है, आइए जानते हैं इसकी रेसिपी:
सामग्री
1/2 कप चने की दाल
2-3 बड़े चम्मच बारीक कटा धनिया
2 बारीक कटी हरी मिर्च
1/2 चम्मच लाल मिर्च
1/2 चम्मच धनिया पाउडर
1 चुटकी हींग
1/2 इंच अदरक कद्दूकस की हुई
3-4 बड़े चम्मच तेल
स्वादानुसार नमक
विधि
कलमी वड़ा बनाने के लिए चने की दाल को अच्छे से धोकर एक कटोरी पानी में रातभर या फिर 5-6 घंटे के लिए भिगोकर रख दें।
अगले दिन भीगी दाल का पानी निकालकर मिक्सी में डालें और दरदरा पीस लें।
अगर दाल जरूरत से ज्यादा सूखी लग रही है तो उसमें थोड़ा पानी भी मिलाया जा सकता है।
इस पीसी हुई दाल में 1/2 इंच अदरक कद्दूकस की हुई , 2-3 बड़े चम्मच बारीक कटा धनिया, 2 बारीक कटी हरी मिर्च मिलाएं।
इसके बाद दाल के मिश्रण में 1/2 चम्मच लाल मिर्च, 1/2 चम्मच धनिया पाउडर, 1 चुटकी हींग और स्वादानुसार नमक भी डालें।
अपका कलमी वड़ा का मिश्रण तैयार हो गया है।
अब गैस पर कड़ाही रखें और उसमें 3-4 बड़े चम्मच तेल डालें।
वड़े बनाने के लिए एक सूती कपड़े को कटोरी के ऊपर रख पीछे से कसकर पकड़ लें।
इसके बाद कटोरी पर लगे कपड़े को हल्का गीला कर लेना है।
अब तैयार किए बैटर में से लोई के आकार का मिश्रण उठायें और उसको गोल आकार देकर कटोरी के ऊपर रख देना है।
वड़े को गर्म तेल में सावधानी से डालें। यह तरीका एकसार गोल आकार और वड़े को टूटने से बचाता है।
आप हथेली से गोल आकार देकर भी सीधे तेल में डाल सकते हैं।
इन्हें डीप फ्राई कर लें, जब हल्के भूरे रंग के हो जाएं तो कड़ाही से निकाल लें। फिर इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर चटनी के साथ नाश्ते में सर्व करें।
