यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आंतों में चिपकी गंदगी को खींचकर बाहर फेंक देगी ये चटनी, आप भी जान लें इसके फायदे और रेसिपी
चटनी खाने के स्वाद को दोगुना बना देती है। इसलिए भारतीय खान-पान का यह हमेशा से हिस्सा रही है। चटनी कई चीजों की बनाई जाती है लेकिन कच्चे पपीते की चटनी ( ...और पढ़ें

HighLights
- कच्चा पपीता सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।
- यह पाचन को हेल्दी रखने में मदद करता है।
- कच्चे पपीते की चटनी भी बना सकते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए हम कई तरह की चटनियों का इस्तेमाल करते हैं। आंवला, धनिया, पुदीना जैसी कई चीजों की चटनी हम अक्सर बनाते रहते हैं, लेकिन आज हम आपको कच्चे पपीते की चटनी (Raw Papaya Chutney) के बारे में बताने वाले हैं।
जी हां, कच्चे पपीते की भी बेहद स्वादिष्ट चटनी बना सकते हैं। कच्चे पपीते की चटनी का तीखा और हल्का कड़वा स्वाद खाने का स्वाद बढ़ा देता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस चटनी में कई स्वास्थ्य लाभ (Benefits of Raw Papaya Chutney) भी छिपे हुए हैं? आइए जानते हैं कच्चे पपीते की चटनी बनाने की रेसिपी और इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में।
कच्चे पपीते की चटनी बनाने की रेसिपी (Raw Papaya Chutney Recipe)
सामग्री:
- कच्चा पपीता - 1 (कद्दूकस किया हुआ)
- प्याज - 1 (बारीक कटा हुआ)
- लहसुन - 5-6 कली (बारीक कटा हुआ)
- हरी मिर्च - 2-3 (बारीक कटी हुई)
- अदरक - 1 इंच (कद्दूकस किया हुआ)
- नींबू का रस - 1 चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- हींग - चुटकी भर
- सरसों के बीज - 1/2 चम्मच
- तेल - 2 चम्मच
- धनिया पत्ती - बारीक कटी हुई (गार्निश के लिए)
यह भी पढ़ें: रोजाना खाली पेट पपीता खाने पर सेहत को मिलते हैं कई चौंकाने वाले फायदे, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
विधि:
- एक पैन में तेल गरम करें। इसमें हींग और सरसों के बीज डालकर चटकने दें।
- प्याज, लहसुन, हरी मिर्च और अदरक डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
- कद्दूकस किया हुआ पपीता, नींबू का रस, नमक और धनिया पत्ती डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं।
- चटनी को ठंडा होने दें और फिर परोसें।
कच्चे पपीते की चटनी के फायदे (Raw Papaya Chutney Benefits)
कच्चे पपीते में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं।
खबरें और भी
- पाचन में सुधार- कच्चे पपीते में पाए जाने वाले एंजाइम पाचन को बेहतर बनाते हैं और कब्ज की समस्या से राहत दिलाते हैं।
- वजन घटाने में मदद- कच्चा पपीता फाइबर से भरपूर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और वजन घटाने में मदद करता है।
- त्वचा के लिए फायदेमंद- कच्चे पपीते में विटामिन-ए और सी पाए जाते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करते हैं।
- आंखों के लिए अच्छा- विटामिन-ए आंखों की रोशनी के लिए भी अच्छा होता है।
- हड्डियों को मजबूत बनाता है- कच्चे पपीते में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।
- बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है- कच्चे पपीते में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में होता है, जो बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है।
यह भी पढ़ें: फाइबर और विटामिन से भरपूर होता है 'पपीते का हलवा', नोट करें इसे बनाने की आसान रेसिपी
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।