Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रोजाना खाली पेट पपीता खाने पर सेहत को मिलते हैं कई चौंकाने वाले फायदे, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

    Updated: Sat, 28 Dec 2024 02:21 PM (IST)

    पपीता न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि यह आपकी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और आपको कई बीमार ...और पढ़ें

    क्या होगा अगर एक महीने तक रोजाना खाएंगे पपीता? (Image Source: Freepik)
    क्या होगा अगर एक महीने तक रोजाना खाएंगे पपीता? (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. खाली पेट पपीता खाना बेहद फायदेमंद होता है।
    2. यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है।
    3. वेट लॉस के लिहाज से भी पपीता एक बेस्ट ऑप्शन है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Papaya Health Benefits: ताजगी और मिठास से भरपूर पपीता हर किसी का पसंदीदा होता है। यह फल सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि पोषण से भी भरपूर है, जिसमें अच्छी मात्रा में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और कई तरह के विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं। पपीता आपके पाचन का भी सबसे अच्छा दोस्त माना जाता है। इसमें पाए जाने वाले एंजाइम प्रोटीन को तोड़ने में मदद करते हैं। इसलिए सुबह खाली पेट पपीता खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह खाली पेट पपीता खाने के और भी कई फायदे (Empty Stomach Papaya Benefits) हैं? आइए जानते हैं कि पपीता किन-किन समस्याओं से राहत दिला सकता है और पपीता खाने का सही समय क्या है।

    हार्ट को रखे हेल्दी

    पपीते में पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे न्यूट्रिशन्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, पपीते में मौजूद फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है।

    डाइजेशन को बेहतर बनाए

    पपीते में पाया जाने वाला पेपेन नामक एंजाइम बेहतर डाइजेशन के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह प्रोटीन को तोड़ने में मदद करता है और पाचन क्रिया को सुचारू बनाता है। खाली पेट पपीता खाने से कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।

    यह भी पढ़ें- अगर Weight Loss के लिए रोज खा रहे हैं पपीता, तो यहां जानें इसका पूरा सच

    वेट लॉस में मददगार

    पपीता लो कैलोरी होने के साथ-साथ में फाइबर से भी भरपूर होता है। यह आपको लंबे समय तक फुल रखता है और वजन घटाने में मदद करता है। इसके अलावा, पपीते में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाते हैं, जिससे कैलोरी तेजी से बर्न होती हैं।

    खबरें और भी

    स्किन के लिए फायदेमंद

    पपीते में विटामिन ए और विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में बड़ा रोल प्ले करते हैं। पपीते में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और एजिंग साइन्स को भी काफी हद तक स्लो कर देते हैं। इसके अलावा, पपीते में मौजूद एंजाइम मुंहासों और दाग-धब्बों को कम करने में भी मदद करते हैं।

    इम्युनिटी बढ़ाए

    पपीता में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो इम्युनिटी को बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाता है। यह शरीर को अलग-अलग तरह के इन्फेक्शन्स से भी बचाता है जिससे आप सेहतमंद जिंदगी जी सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए पपीता, पहुंचा सकता है सेहत को नुकसान

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।