Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गर्मी में ठंडक देगी वृन्दावन स्टाइल में बनी Lassi, जानें इसे बनाने की Recipe

    Updated: Fri, 31 May 2024 03:43 PM (GMT+05:30)

    गर्मी के मौसम में पेट ठंडा रखने के लिए Lassi पीना काफी फायदेमंद हो सकता है। इसे पीने से पाचन बेहतर होता है। साथ ही यह स्वाद में इतनी लाजवाब होती है कि ...और पढ़ें

    वृन्दावन जैसी Lassi बनाने की रेसिपी (Picture Courtesy: Freepik)
    वृन्दावन जैसी Lassi बनाने की रेसिपी (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. गर्मियों के लिए लस्सी एक बेहतरीन ड्रिंक है।
    2. यह दही से बनती है, इसलिए पाचन के लिए काफी फायदेमंद होती है।
    3. इसे पीने से पेट भी ठंडा रहता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कृष्ण नगरी वृन्दावन की लस्सी लोगों के बीच कितनी मशहूर है, इसका अंदाजा तो आप लगा ही सकते हैं। मथुरा और वृन्दावन की दो चीजें दुनियाभर में जानी जाती हैं, पहला है मथुरा का पेड़ा और दूसरा Vrindavan ki Lassi। इस लस्सी का स्वाद देश ही नहीं, बल्कि विदेशी सैलानियों को भी अपनी तरफ बार-बार आकर्षित करता है। इसलिए क्या नेता, क्या अभिनेता और क्या साधारण जनता, जिसने भी वृन्दावन की इस मक्खन वाली मलाईदार लस्सी को एक बार चखा है, वे सभी इसके दीवाने बन गए हैं।

    वैसे भी गर्मियों में लस्सी पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। गर्मियों में लस्सी पीने से पेट ठंडा होता है और दही से बना होने की वजह से सेहत को भी फायदा पहुंचाता है। साथ ही, पाचन को भी दुरुस्त रखने में लस्सी मददगार होती है। इसलिए अगर आपका मन भी बार-बार लस्सी पीने का कर रहा है और इस गर्मी की वजह से वृन्दावन जाना मुश्किल हो रहा है, तो आइए जानते हैं कैसे आप घर पर आसानी से इस लस्सी को बना सकते हैं। जानें वृन्दावन की मशहूर Lassi Recipe।

    सामग्री:

    • गाढ़ी मलाईदार दही 2 कप (घर पर बनाई हुई)
    • चीनी 4- 5 बड़ा चम्मच (पिसी हुई)
    • हरी इलायची 4- 5
    • बादाम 6- 8
    • केसर के धागे 4- 6
    • बर्फ के टुकड़े 4- 6 छोटे टुकड़े

    यह भी पढ़ें: गर्मियों में पेट की जलन को शांत करेंगे ये 5 मसाले, आज ही करें डाइट में शामिल

    वृन्दावन की लस्सी को बनाने की विधि

    • सबसे पहले दही से मलाई को निकालकर अलग रख दें।
    • अब बादाम को छोटे टुकड़ों में काट लें।
    • अब दही को ब्लेंडर से ब्लेंड करें और फिर इसमें पिसी हुई चीनी डालकर भी एक बार और अच्छे से ब्लेंड करें।
    • केशर के धागों को थोड़े से दूध में दो घंटे भिंगोकर रखें।
    • अब ब्लेंड की हुई दही और चीनी में इलायची पाउडर और भिंगी हुई केसर डालकर अच्छे से मिक्स करें।
    • अब इसमें बर्फ के टुकड़ों को मिलाएं।
    • अब एक गिलास में इसे निकाल कर ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स, और रखी हुई दही के मलाई से गार्निश करें।
    • आप इसपर अपने स्वादानुसार गुलाब की पंखुड़ियां या चेरी के टुकड़े भी डाल सकती हैं ।

    यह भी पढ़ें: लू की चपेट से बचाने में मदद करेगा Sattu Sharbat, जानें कैसे मिनटों में बना सकते हैं इसे घर पर

    खबरें और भी