Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अब घर पर मूंग दाल का हलवा बनाना हुआ आसान, जानिए पर्फेक्ट और दानेदार स्वाद की सही तकनीक

    Updated: Wed, 25 Feb 2026 02:51 PM (IST)

    घर पर मूंग दाल का स्वादिष्ट हलवा बनाने के लिए फॉलो करें ये रेसिपी। ...और पढ़ें

    कैसे बनाएं मूंग दाल का हलवा? (AI Generated Image)

    कैसे बनाएं मूंग दाल का हलवा? (AI Generated Image)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हलवा एक ऐसी डिश है, जो त्योहार हो या कोई आम दिन कभी भी बनाया जा सकता है। इसमें मूंग दाल का हलवा और भी खास होता है। अपनी खुशबू, दानेदार बनावट और घी के स्वाद के कारण लोग इस डिश को खूब पसंद करते हैं। 

    हालांकि, कई लोगों को लगता है कि इसे बनाना बहुत मुश्किल है, लेकिन अगर सही तकनीक अपनाई जाए, तो इसे घर पर बनाना काफी आसान है। आइए जानें मूंगदाल का हलवा बनाने की रेसिपी। 

    सामग्री 

    • धुली मूंग दाल- 1 कप (भीगी हुई)
    • शुद्ध देसी घी- 1 कप
    • चीनी- 1 कप (स्वाद के अनुसार कम या ज्यादा)
    • दूध- 1 कप (फुल क्रीम)
    • पानी- 1 कप
    • हरी इलायची पाउडर- 1 छोटा चम्मच
    • केसर के धागे- 10-12 (2 चम्मच गर्म दूध में भिगोए हुए)
    • ड्राई फ्रूट्स- बादाम, काजू, पिस्ता (कटे हुए)
    • खोया- आधा कप (ऑप्शनल)
    Moong dal halwa (2)
    (AI Generated Image)

    बनाने की विधि 

    • सबसे पहले मूंग दाल को अच्छे से धोकर कम से कम 4 से 5 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। जब दाल फूल जाए, तो उसका सारा पानी निकाल दें और बिना पानी डाले उसे मिक्सी में दरदरा पीस लें। ध्यान रहे कि दाल का पेस्ट एकदम बारीक न हो, दानेदार बनावट ही हलवे का असली स्वाद बढ़ाती है।
    • इसके बाद एक भारी तले वाली कढ़ाई में घी गरम करें। अब इसमें पिसी हुई दाल डालें। शुरुआत में दाल घी सोख लेगी और कढ़ाई से चिपकेगी, लेकिन घबराएं नहीं। इसे धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें। लगभग 20-25 मिनट बाद दाल घी छोड़ने लगेगी और इसका रंग सुनहरा भूरा हो जाएगा।
    • अब एक दूसरे बर्तन में पानी, दूध और चीनी को मिलाकर गर्म करें। जब चीनी घुल जाए, तो इसमें केसर वाला दूध और इलायची पाउडर डाल दें। इस मिश्रण को उबालना नहीं है, बस गर्म रखना है।
    • जब दाल अच्छे से भून जाए, तो आंच को एकदम धीमा कर दें और धीरे-धीरे दूध-चीनी का गर्म मिश्रण कढ़ाई में डालें। इसे लगातार चलाते रहें ताकि गांठें न बनें। 
    • इसके बाद मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक कि दाल सारा दूध सोख न ले और हलवा कढ़ाई के किनारों को छोड़ने न लगे। अगर आप खोया डाल रहे हैं, तो इस समय कद्दूकस करके डालें और 2-3 मिनट और भूनें और लास्ट में कटे हुए ड्राई फ्रूट्स मिलाएं।