यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Republic Day 2024: खास तरीके से बनाना चाहते हैं गणतंत्र दिवस, तो ट्राई करें ये ट्राईकलर डिशेज
देश इस साल अपना 75वां Republic Day मनाने जा रहे हैं। इस खास मौके के जश्न के लिए लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। हर साल इस दिन को पूरे देश में बड़ी ...और पढ़ें

HighLights
- देशभर में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।
- इस मौके को हर कोई अलग तरीके से सेलिब्रेट करता है।
- अगर आप इस दिन को खास बनाना चाहते हैं, तो डिशेज ट्राई कर सकते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Republic Day 2024: स्वतंत्र भारत के इतिहास का एक बेहद अहम और खास दिन बस आने ही वाला है। हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। साल 1950 में इसी दिन आजाद भारत का संविधान लागू किया गया था। इसी उपलक्ष्य में हर साल गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। यह दिन हर भारतीय के लिए बेहद खास है। इस दिन चारों ओर देशभक्ति का रंग बिखरा रहता है। इस खास मौके का जश्न हर साल बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।
गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभर में राष्ट्रीय अवकाश रहता है, जिसकी वजह ज्यादातर लोग घर पर ही रहते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस गणतंत्र दिवस घर पर कुछ खास करना चाहते हैं, तो अपने परिवार और दोस्तों के रिपब्लिक डे थीम पर कुछ डिशेज ट्राई कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ खास डिशेज के बारे में-
यह भी पढ़ें- अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के दिन प्रसाद में बने राम हलवे को आप भी कर सकते हैं ट्राई, ये रही इसकी रेसिपी
तिरंगा ढोकला
ढोकला कई लोगों का पसंदीदा व्यंजन होता है, जिसे लोग बड़े चाव से खाते हैं। ऐसे में अगर आप गणतंत्र दिवस पर कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो तिरंगा ढोकला ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए बेसन से ढोकला बैटर के तीन अलग-अलग बैच तैयार करें, हरी परत के लिए पालक की प्यूरी और केसरिया परत के लिए एक चुटकी केसर या हल्दी मिलाएं। एक बार भाप में पकने के बाद, तिरंगे जैसा प्रभाव पैदा करने के लिए परतों को एक-दूसरे के ऊपर रखें। स्वाद बढ़ाने के लिए पुदीने की चटनी के साथ परोसें।
तिरंगा सैंडविच
आप रिपब्लिक डे पर तिरंगा सैंडविच भी ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए केसरिया, सफेद और हरी परतों के लिए तीन अलग-अलग स्प्रेड का उपयोग करें। केसरिया की परत के लिए, मेयोनिज को थोड़े से टमाटर केचप के साथ मिलाएं, सफेद परत के लिए सादे मेयो का इस्तेमाल करें और हरी परत के लिए मेयो के साथ पुदीने की चटनी मिलाएं। अब ब्रेड के स्लाइस के बीच इन स्प्रेड्स की परत लगाएं और सैंडविच को आकर्षक आकार में काटें।
खबरें और भी
तिरंगा पुलाव
गणतंत्र दिवस पर बनाने वाले व्यंजनों में तिरंगा पुलाव भी एक बढ़िया विकल्प है। इसे तैयार करने के लिए केसरिया परत के लिए गाजर या केसर युक्त चावल, सफेद परत को सादे चावल और हरी परत के लिए पालक या हरी धनिया वाले चावल का इस्तेमाल करें। तिरंगे के रंगों के मुताबिक इसे सर्व करें और स्वादिष्ट रायते के साथ सर्व करें।
तिरंगा खीर
अगर आप 26 जनवरी के खास मौके लिए कुछ मीठा बनाना चाहते हैं, तो तिरंगा खीर ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले चावल की सादी खीर बना लें। फिर इसे तिरंगे का रूप देने के लिए केसरिया रंग के लिए केसर या फिर केसरियां रंग इस्तेमाल करें, सफेद परत के लिए सादी खीर रहने दें और फिर हरी परत के लिए हरे रंग का इस्तेमाल कर इसे तिरंगा का रूप दे सकते हैं।
तिरंगा फ्रूट सलाद
रिपब्लिक डे स्पेशल में आप तिरंगा फ्रूट सलाद भी बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए केसरिया परत के लिए कटे हुए पपीते, सफेद परत के लिए केले या सेब और हरी परत के लिए कीवी या अंगूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसका स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें ऊपर से शहद, नींबू के रस और चाट मसाला भी डाल सकते हैं।
यह भी पढ़ें- हलवा, गुलाबजामुन खिलाकर न करें मेहमानों को बोर, वेडिंग मेन्यू में इन मिठाइयों को शामिल कर लाएं वैराइटी
Picture Courtesy: Freepik