Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Republic Day 2024 Wishes: इन संदेशों के जरिए दें अपने करीबियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

    Updated: Thu, 25 Jan 2024 01:55 PM (IST)

    Republic Day 2024 Wishes देश इस साल अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 26 जनवरी का दिन भारतीय इतिहास में बेहद खास है क्योंकि इसी दिन साल 1950 में हमे ...और पढ़ें

    Republic Day 2024 Wishes: इन संदेशों के साथ मनाएं गणतंत्र दिवस का जश्न
    Republic Day 2024 Wishes: इन संदेशों के साथ मनाएं गणतंत्र दिवस का जश्न

    HighLights

    1. 26 जनवरी का दिन भारतीय इतिहास में बेहद अहम है।
    2. इस दिन हमें हमारा संविधान मिला था।
    3. देश इस साल अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Happy Republic Day 2024 Wishes Quotes: भारतीय इतिहास में 26 जनवरी का दिन बेहद खास है। यह दिन हमारे लोकतांत्रिक होने का प्रतीक है। यह वही दिन है जब गुलामी की जंजीरों को तोड़कर आजाद हुए भारत को अपना संविधान मिला था। 26 जनवरी का दिन हर भारतीय के लिए बेहद गर्व का दिन है, क्योंकि इसी दिन साल 1950 में भारत पूर्ण रूप से गणतंत्र बना था। संविधान लागू होने के जश्न को मनाने के मकसद से हर साल देशभर में इस दिन गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। यह दिन राष्ट्रीय पर्व के तौर हर साल धूमधाम से मनाया जाता है। इसी क्रम में इस साल भी गणतंत्र दिवस के भव्य समारोह की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है।

    इन वजहों से खास है इस साल गणतंत्र दिवस

    हम सब इस साल अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहे हैं, जो कई मायने में खास रहने वाला है। हर साल ही तरह इस बार भी कर्तव्य पथ पर परेड देखने को मिलेगी, लेकिन खास बात यह है कि इस बार यह परेड खासतौर से महिलाओं पर केंद्रित होगी। पूरे देश से चयनित 100 महिला सांस्कृतिक कलाकार पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ गणतंत्र दिवस परेड की शुरुआत करेंगी।

    साथ ही बात करें समारोह में आने वाले खास मेहमान की, तो इस बार फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा समारोह में शामिल होने के लिए 13 हजार से ज्यादा खास मेहमानों को निमंत्रण भेजा जा चुका है। अगर इस खास मौके पर आप भी अपने दोस्तों और करीबियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो ये संदेश आपके काम आ सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- क्या आप भी गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस में हो जाते हैं कंफ्यूज, तो जानें दोनों में अंतर

    1. दें सलामी इस तिरंगे को

    जिससे हमारी शान है,

    सर हमेशा ऊंचा रखना इसका,

    जब तक आप में जान है।

    हैप्पी रिपब्लिक डे

    2. इतनी सी बात हवाओं को बताये रखना,

    रौशनी होगी, चिरागों को जलाये रखना

    लहू देकर जिसकी हिफाजद की हमने,

    उस तिरंगे को आंखों में बसाये रखना।

    गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

    3. हर एक दिल में हिंदुस्तान है,

    राष्ट्र के लिए मान-सम्मान है

    भारत मां के बेटे हैं हम,

    इस मिट्टी पर हम सब को अभिमान है।

    गणतंत्र दिवस की बधाई

    4. वतन हमारा ऐसा कोई न छोड़ पाए,

    रिश्ता हमारा ऐसा कोई न तोड़ पाए,

    दिल एक है एक है जान हमारी,

    हिंदुस्तान हमारा है हम इसकी शान है।

    हैप्पी रिपब्लिक डे

    5. आओ झुककर सलाम करें उन्हें,

    जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है।

    खुशनसीब होता है वो खून,

    जो देश के काम आता है।

    गणतंत्र दिवस की बधाई।

    6. जब भी मनाएंगे गणतंत्र दिवस हम

    शहीदों को नहीं भूल पाएंगे हम

    गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    7. नशा तिरंगे की आन का है

    उसकी शान का है।

    लहराएंगे यह तिरंगा

    क्योंकि नशा हिंदुस्तान का है।

    हैप्पी रिपब्लिक डे

    8. न जियो धर्म के नाम पर

    न मरो धर्म के नाम पर,

    इंसानियत ही है धर्म वतन का

    बस जियो वतन के नाम पर।

    गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    9. न सरकार मेरी है, न रौब मेरा है,

    न बड़ा सा नाम मेरा है,

    मुझे बस एक छोटी सी बात का अभिमान है,

    मैं हिंदुस्तान का हूं, और हिंदुस्तान मेरा हैं।

    गणतंत्र दिवस की बधाई

    10. भारतीय होने पर करो गर्व,

    मिलकर मनाओ लोकतंत्र का पर्व,

    देश के दुश्मनों को मिलकर हराओ,

    हर घर में तिरंगा लहराओ।

    हैप्पी रिपब्लिक डे

    यह भी पढ़ें- 75वें गणतंत्र को बनाएं खास, इन मैसेज के साथ दें अपने प्रियजनों को इस दिन की शुभकामनाएं

    Picture Courtesy: Freepik

    खबरें और भी