Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ब्रेकफास्ट से लेकर लंच और डिनर के लिए भी परफेक्ट ऑप्शन है Paneer Bhurji, इस रेसिपी से मिलेगा ढाबे जैसा स्वाद

    Updated: Wed, 28 Aug 2024 09:36 PM (IST)

    नाश्ते लंच या फिर डिनर के लिए अगर आप भी रेस्तरां स्टाइल पनीर पुर्जी बनाना चाहते हैं तो ये रेसिपी आप ही के लिए है। प्याज टमाटर हरी मिर्च अदरक और विभिन् ...और पढ़ें

    ढाबा स्टाइल पनीर भुर्जी बनाने के लिए फॉलो करें ये रेसिपी (Image Source: Freepik)
    ढाबा स्टाइल पनीर भुर्जी बनाने के लिए फॉलो करें ये रेसिपी (Image Source: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Paneer Bhurji Recipe: पनीर की भुर्जी एक ऐसी डिश है, जिसे नाश्ते से लेकर लंच या डिनर में आसानी से तैयार किया जा सकता है। आप चाहें, तो इसे रोटी के साथ खाएं या फिर ब्रेड की मदद से इसके टोस्ट तैयार करें। इसे बनाना तो आसान होता ही है, साथ ही यह बच्चों से लेकर बड़ों को भी काफी पसंद आती है। इसे और भी ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए आप इसमें अलग-अलग तरह की सब्जियों को शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं पनीर भुर्जी बनाने की आसान रेसिपी।

    पनीर भुर्जी बनाने के लिए सामग्री

    • 250 ग्राम पनीर, कद्दूकस किया हुआ
    • 2 बड़े प्याज, बारीक कटा हुआ
    • 2 टमाटर, बारीक कटा हुआ
    • 1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
    • 1 इंच अदरक, कद्दूकस किया हुआ
    • 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
    • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
    • 1/2 चम्मच धनिया पाउडर
    • 1/4 चम्मच गरम मसाला
    • 1/2 चम्मच जीरा
    • 1/4 कप धनिया पत्ती, बारीक कटी हुई
    • नमक स्वादानुसार
    • तेल या घी

    यह भी पढ़ें- पीएम मोदी की फिटनेस का राज है मोरिंगा के पराठे, अगर आप भी रहना चाहते हैं हेल्दी तो इस रेसिपी से करें झटपट तैयार

    पनीर भुर्जी बनाने की विधि

    • पनीर भुर्जी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में तेल या घी गरम करें। फिर इसमें जीरा डालें और चटकने दें।
    • इसके बाद प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और अदरक डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
    • फिर इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
    • अब इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर डालकर धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं।
    • इसके बाद स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
    • धनिया पत्ती से गार्निश करके गरमागरम सर्व करें।

    जरूरी बातें

    • पनीर भुर्जी को आप रोटी, पराठा या नान के साथ परोस सकते हैं।
    • आप अपनी पसंद के मुताबिक इसमें अन्य सब्जियां जैसे शिमला मिर्च, गाजर आदि भी डाल सकते हैं।
    • स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें थोड़ी सी क्रीम भी मिला सकते हैं।
    • अगर आप पनीर भुर्जी को ज्यादा मसालेदार बनाना चाहते हैं तो लाल मिर्च पाउडर की मात्रा बढ़ा सकते हैं।
    • पनीर भुर्जी एक स्वादिष्ट और पौष्टिक डिश है, जिसे आप अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- रोज वही रोटी-पराठा खाकर आप भी हो गए हैं बोर, तो इस आसान रेसिपी से डिनर में बनाएं Masala Missi Roti