Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बचे हुए चावलों का ऐसा टेस्टी जुगाड़ कि बच्चे भी मांग-मांग कर खाएंगे, नोट कर लें राइस कटलेट की रेसिपी

    Updated: Thu, 05 Mar 2026 02:58 PM (IST)

    अगर रात के चावल बच गए हैं, तो इनसे टेस्टी और क्रिस्पी राइस कटलेट बना सकते हैं, जो बच्चों को भी खूब पसंद आएगा। ...और पढ़ें

    कैसे बनाएं क्रिस्पी राइस कटलेट? (AI Generated Image)

    कैसे बनाएं क्रिस्पी राइस कटलेट? (AI Generated Image)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर दोपहर या रात के खाने में थोड़े-बहुत चावल बच ही जाते हैं। ज्यादातर लोग इन्हें दोबारा गर्म करके खाते हैं या फिर फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन बचे हुए चावलों से आप एक ऐसा शानदार स्नैक्स तैयार कर सकते हैं, जो बाहर से एकदम कुरकुरा और अंदर से नरम होता है? 

    जी हां, हम बात कर रहे हैं 'राइस कटलेट' की। चावल के कटलेट न केवल बनाने में आसान हैं, बल्कि यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी।

    सामग्री 

    • पके हुए चावल- 2 कप 
    • उबले हुए आलू- 2 मध्यम आकार के 
    • बारीक कटी सब्जियां- आधा कप (गाजर, शिमला मिर्च, और उबली हुई मटर)
    • हरी मिर्च और अदरक- बारीक कटी हुई या पेस्ट
    • मसाले- आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच गरम मसाला, एक चम्मच चाट मसाला और स्वादानुसार नमक
    • बाइंडिंग के लिए- 2-3 बड़े चम्मच बेसन या कॉर्नफ्लोर 
    • ब्रेड क्रम्ब्स- कटलेट को एक्स्ट्रा क्रिस्पी बनाने के लिए
    • तेल- तलने के लिए
    Rice Cutlet (3)
    (Picture Courtesy: Freepik)

    बनाने की विधि 

    • सबसे पहले एक बड़े बाउल में पके हुए चावल लें। इन्हें हाथों से थोड़ा मैश कर लें, ताकि वे थोड़े चिपचिपे हो जाएं। अब इसमें उबले हुए आलू कद्दूकस करके डालें। आलू चावल को आपस में जोड़ने का काम करते हैं।
    • अब इस मिश्रण में अपनी पसंद की बारीक कटी सब्जियां, अदरक-मिर्च का पेस्ट और सभी सूखे मसाले डालें। लास्ट में बाइंडिंग के लिए बेसन या कॉर्नफ्लोर मिलाएं।
    • इसके बाद अपने हाथों पर थोड़ा सा तेल लगाएं, ताकि मिश्रण चिपके नहीं। अब थोड़ा-सा मिश्रण लेकर उसे अपनी पसंद का आकार दें, आप इन्हें गोल या ओवल शेप दे सकते हैं।
    • तैयार कटलेट्स को ब्रेड क्रम्ब्स में अच्छी तरह लपेट लें। इससे तलते समय कटलेट तेल कम सोखेंगे और बाहर से बहुत कुरकुरे बनेंगे।
    • अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें। जब तेल मध्यम गर्म हो जाए, तो इसमें धीरे से कटलेट डालें। इन्हें मध्यम आंच पर ही तलें ताकि ये अंदर तक पक जाएं। जब ये दोनों तरफ से सुनहरे भूरे हो जाएं, तो इन्हें किचन टॉवल पर निकाल लें।