विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सांभर वड़ा vs इडली सांभर: नाश्ते में किसे चुनना है सेहत के लिए ज्यादा बेहतर?

Published: Sun, 29 Dec 2024 06:59 PM (IST)

साउथ इंडियन डिशेज की खुशबू ही इतनी मनमोहक होती है कि भूख मिटाने से पहले ही मुंह में पानी आ ...और पढ़ें

सांभर वड़ा खाएं या इडली सांभर, सेहत के लिए क्या है बेस्ट? (Image Source: Freepik)
सांभर वड़ा खाएं या इडली सांभर, सेहत के लिए क्या है बेस्ट? (Image Source: Freepik)

HighLights

  1. कई लोग साउथ इंडियन फूड्स के शौकीन होते हैं।
  2. इडली और वड़ा दोनों ही फेमस साउथ इंडियन डिशेज हैं।
  3. सेहत के लिहाज से कौन-सा ज्यादा हेल्दी है, इसे लेकर कई लोग कन्फ्यूज हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Sambhar Vada vs Idli Sambhar: भारत में हर 500 किलोमीटर पर खानपान की दुनिया बदल जाती है, लेकिन दक्षिण भारतीय व्यंजन एक अपवाद हैं, ये पूरे देश में पसंद किए जाते हैं। इसका राज सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि इनके सेहत से जुड़े फायदों पर भी है। सांभर, साउथ इंडियन फूड्स का एक खास हिस्सा है। ये अलग-अलग दालों और सब्जियों से बना एक पौष्टिक व्यंजन है, लेकिन जब बात इडली सांभर और सांभर वड़ा (Idli vs Vada) की आती है, तो लोग अक्सर सोच में पड़ जाते हैं कि इनमें से कौन-सा सेहत के लिए ज्यादा बेहतर है? आइए इस आर्टिकल में हम इस सवाल का जवाब ढूंढते हैं।

सांभर वड़ा

सांभर वड़ा एक स्वादिष्ट और कुरकुरा नाश्ता है। यह उड़द की दाल से बने वड़े को सांभर में डुबोकर परोसा जाता है। वड़े को तेल में तला जाता है, जिसके कारण इसमें कैलोरी और फैट की मात्रा ज्यादा होती है। हालांकि, सांभर में मौजूद दाल और सब्जियां प्रोटीन, फाइबर और विटामिन का अच्छा स्रोत हैं।

यह भी पढ़ें- रात में कुछ लाइट और हेल्दी बनाना है, तो ट्राई करें ये साउथ इंडियन डिनर रेसिपीज

इडली सांभर

इडली सांभर एक हल्का और पौष्टिक नाश्ता है। इडली चावल और उड़द की दाल से बनाई जाती है और इसे भाप में पकाया जाता है। इडली में कम कैलोरी और फैट होता है और यह प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन का अच्छा सोर्स है। सांभर के साथ परोसी जाने पर यह एक बैलेंस और पौष्टिक नाश्ता बन जाता है।

कौन-सा ऑप्शन है बेहतर?

सांभर वड़ा और इडली सांभर, दोनों ही स्वादिष्ट और पौष्टिक ऑप्शन हैं, लेकिन सेहत के लिहाज से इडली सांभर थोड़ा ज्यादा बेहतर विकल्प माना जाता है। आइए, इसकी कुछ बड़ी वजहें जानते हैं।

  • कम कैलोरी और फैट: इडली सांभर में सांभर वड़ा की तुलना में कम कैलोरी और फैट होता है।
  • ज्यादा पोषक तत्व: इडली में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन की मात्रा ज्यादा होती है, जो शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व हैं।
  • हल्का पाचन: इडली भाप में पकाई जाती है, जिससे यह पचने में आसान होती है।

यह भी पढ़ें- बैंगन छोड़िए! इस मौसम में ट्राई करें शलगम का भरता, स्वाद इतना लाजवाब की उंगलियां चाट जाएंगे आप

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।