यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
तपती गर्मी में लू के थपेड़ों से बचाएगा सत्तू का शरबत, अंदर से तरोताजा रहेगा शरीर; जानें रेसिपी
गर्मी का मौसम आते ही लू लगना एक आम समस्या है। लू से बचने के लिए शरीर को अंदर से ठंडा रखना बहुत जरूरी है। सत्तू का शरबत एक ऐसी ही ड्रिंक है जो न केवल श ...और पढ़ें

HighLights
- सत्तू प्रोटीन, फाइबर और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
- गर्मियों में इसका शरबत सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।
- घर पर इसे बनाने के लिए आपको सिर्फ कुछ ही स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Sattu Sharbat Recipe: गर्मी के मौसम में अगर शरीर को अंदर से ठंडक न मिले, तो चक्कर आना, सिरदर्द, डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक जैसे खतरे मंडराने लगते हैं, लेकिन राहत की बात ये है कि हमारी पारंपरिक भारतीय रसोई में एक ऐसा देसी ड्रिंक्स (Indian Summer Drinks) मौजूद है, जो न सिर्फ शरीर को ठंडक देती हैं बल्कि लू से बचाव में भी कारगर हैं। इन्हीं में से एक है- सत्तू का शरबत।
बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में सत्तू को समर सीजन में 'गर्मी का कवच' कहा जाता है। आइए जानते हैं क्यों सत्तू इतना असरदार है, इसके फायदे क्या हैं और इसका मीठा और नमकीन शरबत बनाने की आसान रेसिपी (How to Make Sattu Sharbat) क्या है।

क्या है सत्तू?
सत्तू दरअसल भुने हुए चने (कभी-कभी जौ या मक्का भी) को पीसकर बनाए जाने वाला एक पाउडर होता है। यह हल्का, पचने में आसान और पोषण से भरपूर होता है। गर्मियों में सत्तू का शरबत पीना शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ एनर्जी भी देता है।
सत्तू के फायदे
- लू से करे बचाव: सत्तू शरीर के तापमान को कंट्रोल रखता है। यह अंदरूनी ठंडक देता है जिससे लू नहीं लगती, खासकर जब आप धूप में बाहर जाते हैं।
- डिहाइड्रेशन से राहत: गर्मी में सबसे जरूरी चीज होती है हाइड्रेशन। सत्तू पानी के साथ मिलकर शरीर में नमी बनाए रखता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है।
- एनर्जी बूस्टर: सत्तू में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो दिनभर की थकान दूर करते हैं और आपको तरोताजा बनाए रखते हैं।
- पेट के लिए फायदेमंद: गर्मी में अक्सर पेट की समस्याएं होती हैं जैसे गैस, एसिडिटी या अपच। सत्तू पाचन में मददगार है और पेट को शांत रखता है।
- वेट लॉस में मददगार: सत्तू फाइबर से भरपूर होता है, जिससे लंबे समय तक भूख नहीं लगती और आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं। इससे वजन कंट्रोल रखने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें- डिनर के बाद होती है एसिडिटी और बदहजमी की शिकायत, तो पान का शरबत दिलाएगा तुरंत आराम; जानें रेसिपी
खबरें और भी
कैसे बनाएं सत्तू का शरबत?
सत्तू का शरबत दो तरीकों से बनता है- मीठा और नमकीन। दोनों ही शरीर को ठंडक देने में असरदार होते हैं। आइए दोनों की रेसिपी जानते हैं:
सत्तू का मीठा शरबत बनाने की सामग्री
- सत्तू – 2 टेबलस्पून
- ठंडा पानी – 1 ग्लास
- गुड़ या शक्कर – स्वाद अनुसार
- नींबू का रस – 1 चम्मच (ऑप्शनल)
- इलायची पाउडर – थोड़ा सा (फ्लेवर के लिए)
सत्तू का मीठा शरबत बनाने की विधि
- सबसे पहले एक गिलास में सत्तू और थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह घोल लें ताकि कोई गांठ न रहे।
- अब इसमें गुड़ या शक्कर मिलाएं और घुलने दें।
- नींबू का रस और इलायची डालें।
- आखिर में, बर्फ के टुकड़े डालें और ठंडा-ठंडा सर्व करें।
सत्तू का नमकीन शरबत बनाने की सामग्री
- सत्तू – 2 टेबलस्पून
- ठंडा पानी – 1 ग्लास
- काला नमक – स्वाद अनुसार
- भुना हुआ जीरा पाउडर – ½ चम्मच
- नींबू का रस – 1 चम्मच
- बारीक कटा हरा धनिया – सजाने के लिए
सत्तू का नमकीन शरबत बनाने की विधि
- सत्तू को थोड़ा पानी मिलाकर अच्छे से घोल लें।
- अब इसमें काला नमक, भुना जीरा और नींबू का रस मिलाएं।
- ऊपर से ठंडा पानी डालें और हिलाएं।
- हरा धनिया डालकर बर्फ के साथ परोसें।
यह भी पढ़ें- गर्मी में ठंडक और ताजगी का एहसास दिलाएगी Mixed Fruit Lassi, जानें इसकी आसान रेसिपी