Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Summer Drink: गर्मियों में शरीर को ठंडा रखता है सौंफ का शरबत, साथ ही मिलते हैं और भी कई फायदे

    Updated: Thu, 04 Apr 2024 09:39 AM (IST)

    गर्मियों में नहीं होना चाहते हीट स्ट्रोक डिहाइड्रेशन और डायरिया का शिकार तो कुछ खास तरह की सावधानियां बरतें जिसमें से एक है शरीर में पानी की कमी न होन ...और पढ़ें

    Summer Drink गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने में फायदेमंद है सौंफ की शरबत
    Summer Drink गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने में फायदेमंद है सौंफ की शरबत

    HighLights

    1. सौंंफ को गर्मियों में करें खासतौर से डाइट में शामिल क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है, जो शरीर के लिए फायदेमंद होती है।
    2. सौंफ की शरबत है गर्मियों के लिए हेल्दी ड्रिंक।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Summer Drink: गर्मियों में डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, डायरिया, टायफॉइड की समस्याएं बहुत ही आम होती हैं, लेकिन इनका शरीर पर बहुत ही गंभीर और लंबा असर रहता है। इसलिए गर्मियों के मौसम में एक्सपर्ट्स कुछ खास सावधानियां बरतने की सलाह देते हैं। जिसमें बाहर निकलने से पहले शरीर को अच्छे से कवर करना, सनस्क्रीन लगाना, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना और शरीर को ठंडा रखने जैसी सलाह शामिल है, लेकिन अगर आप शरीर को ठंडा रखने के लिए ठंडा पानी पीते हैं, तो ये बिल्कुल भी सही नहीं, क्योंकि गर्म-सर्द की वजह से बुखार, सर्दी-जुकाम की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इसकी जगह नींबू पानी, शिकंजी, शरबत, सत्तू, गन्ने का जूस जैसे ऑप्शन्स चुनें। जो शरीर को डबल फायदा पहुंचाते हैं।

    आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसी शरबत, जो गर्मियों के लिए बेस्ट ड्रिंक है और इससे शरीर को कई सारे फायदे मिलते हैं। ये है सौंफ की शरबत। जान लें इसे बनाने का आसान तरीका।

    सौंफ का शरबत बनाने की रेसिपी

    सामग्री-  2 चम्मच नींबू, 1/2 कप सौंफ, 3 से 4 पुदीना की पत्तियां, स्वादानुसार चीनी, स्वादानुसार काला नमक

    ऐसे बनाएं सौंफ की शरबत

    • सौंफ का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले सौंफ को धो लें। फिर इसे पानी में दो से तीन घंटे के लिए भिगो दें।
    • दो तीन घंटे बाद इसे मिक्सी में पीस लें। बाकी चीज़ों को भी साथ ही पीस लें। बारीक पाउडर बना लें।
    • अब एक ग्लास में पानी निकालें, इसमें इस पेस्ट को मिलाएं। ऊपर से नींबू का रस डालें। 
    • तैयार हो गया गर्मियों का हेल्दी ड्रिंक सौंफ की शरबत। 

    सौंफ की शरबत के फायदे

    सौंफ की तासीर ठंडी होती है, जिस वजह से इसे पीने से शरीर ठंडा रहता है।

    सौंफ में कई तरह के विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो हमारे शरीर के कई फंक्शन्स के लिए जरूरी होते हैं। 

    इसे पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या से भी बचा जा सकता है। 

    ये भी पढ़ेंः- Hydrating Drink: गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचे रहने के लिए पिएं खीरे-पुदीने से बनी ये टेस्टी ड्रिंक

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic credit- freepik