पालक चीला से करें अपने दिन की हेल्दी और टेस्टी शुरुआत, बनाने का तरीका भी है बिल्कुल आसान
क्या आप जानते हैं कि जिस पालक को बच्चे अक्सर प्लेट में छोड़ देते हैं, वही अब ब्रेकफास्ट को सुपरहिट बना सकता है? जी हां, आज हम आपके साथ पालक चीला की एक ...और पढ़ें

पालक चीला बनाने के लिए फॉलो करें ये आसान रेसिपी (Image Source: AI-Generated)
HighLights
पालक चीला स्वाद और सेहत दोनों में बेस्ट है।
इसे तैयार करने में ज्यादा समय खर्च नहीं होता है।
बच्चों को भी पालक चीला का स्वाद बहुत पसंद आता है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भागदौड़ भरी जिंदगी में हमें अक्सर ऐसे नाश्ते की जरूरत होती है जो जल्दी बने और पोषण से भरा हो। पालक चीला इन्हीं दोनों शर्तों को पूरा करता है। पालक में आयरन, विटामिन-के और फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो आपके शरीर को पूरे दिन एनर्जी देते हैं... और हां, अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं, तो यह कम तेल में बनने वाला चीला आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है। यह पेट को देर तक भरा रखता है और अनहेल्दी क्रेविंग से बचाता है। आइए बिना देर किए इसे बनाने की आसान रेसिपी (Palak Cheela Recipe) जानते हैं।

(Image Source: AI-Generated)
पालक चीला बनाने के लिए सामग्री
- बेसन (चने का आटा): 1 कप
- बारीक कटा हुआ या पिसा हुआ पालक: 1/2 कप
- बारीक कटी प्याज और हरी मिर्च (स्वाद अनुसार)
- अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1 छोटा चम्मच
- जीरा, हल्दी पाउडर और नमक (स्वाद अनुसार)
- पानी: बैटर बनाने के लिए
- तेल या घी: चीला सेंकने के लिए
पालक चीला बनाने की विधि
पालक चीला बनाने के लिए सबसे पहले बेसन, कटी हुई पालक, प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट और सभी मसाले एक बड़े बर्तन में मिलाएं। फिर इसमें धीरे-धीरे पानी डालते हुए एक चिकना बैटर तैयार कर लें। ध्यान रखें, बैटर न ज्यादा गाढ़ा हो और न ज्यादा पतला। इसे 5-10 मिनट के लिए सेट होने दें।
अब एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें। तवे पर हल्का-सा तेल या घी लगाएं। एक बड़े चम्मच की मदद से बैटर को तवे पर फैलाएं और गोल आकार दें। जब चीला एक तरफ से हल्का सुनहरा हो जाए, तो किनारे पर थोड़ा-सा तेल डालकर उसे पलट दें। दोनों तरफ से अच्छे से सिक जाने पर, आपका टेस्टी और हेल्दी पालक चीला तैयार है। इसे हरी चटनी, दही या टमाटर सॉस के साथ गर्मागर्म परोसें।