Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चिलचिलाती गर्मी का पक्का इलाज: 5 मिनट में तैयार करें सौंफ का शरबत, पीते ही तरोताजा हो जाएगा मन

    Updated: Fri, 17 Apr 2026 01:14 PM (IST)

    गर्मियों की तेज धूप में थोड़ी देर बाहर रहने पर भी शरीर की सारी बैटरी डाउन होने लगती है। ...और पढ़ें

    गर्मी में लू से बचना है? घर पर ऐसे बनाएं ठंडक देने वाला सौंफ का शरबत (Image Source: AI-Generated)

    गर्मी में लू से बचना है? घर पर ऐसे बनाएं ठंडक देने वाला सौंफ का शरबत (Image Source: AI-Generated) 

    HighLights

    1. सौंफ का शरबत गर्मी में शरीर को ठंडा रखता है

    2. यह पाचन सुधारता है और लू से बचाता है

    3. सिर्फ 5 मिनट में आसानी से तैयार होने वाली ड्रिंक

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियां आते ही तेज धूप और पसीने से बुरा हाल होने लगता है। ऐसे मौसम में बार-बार कुछ ठंडा पीने का मन करता है, जो न सिर्फ प्यास बुझाए बल्कि शरीर को अंदर तक राहत दे।

    बता दें, बाजार की कोल्ड ड्रिंक्स और पैकेट वाले जूस भले ही कुछ देर के लिए अच्छे लगें, लेकिन शरीर को असली ठंडक और ताजगी हमारे देसी नुस्खों से ही मिलती है।

    आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसा ही जादुई ड्रिंक- सौंफ का शरबत (Saunf Sharbat Recipe)। यह न सिर्फ आपको चिलचिलाती गर्मी और लू से बचाएगा, बल्कि पेट को भी एकदम ठंडा रखेगा। 

    Fennel Drink in summers

    (Image Source: AI-Generated) 

    क्यों फायदेमंद है सौंफ का शरबत?

    सौंफ की तासीर बहुत ठंडी होती है। गर्मियों में इसे पीने से शरीर का तापमान कंट्रोल में रहता है, घबराहट दूर होती है और पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाना बच्चों का खेल है। जब भी आप बाहर से गर्मी में घर आएं, तो सिर्फ 5 मिनट में यह स्वादिष्ट शरबत बनाकर अपनी थकान मिटा सकते हैं।

    सौंफ का शरबत बनाने के लिए जरूरी सामग्री

    • सौंफ: 3 से 4 बड़े चम्मच
    • मीठा: स्वादानुसार चीनी या धागे वाली मिश्री (गर्मियों में मिश्री ज्यादा फायदेमंद होती है)
    • काला नमक: आधा छोटा चम्मच
    • नींबू: 1 या 2 (रस निकालने के लिए)
    • पुदीना: 7-8 ताजे पत्ते
    • पानी और बर्फ: 2-3 गिलास ठंडा पानी और कुछ बर्फ के टुकड़े

    सौंफ का शरबत बनाने की आसान विधि

    • सबसे पहले सौंफ और चीनी या मिश्री को मिक्सी के जार में डालें और पीसकर एकदम बारीक पाउडर बना लें। आप चाहें तो खुशबू के लिए इसमें 2 हरी इलायची भी पीस सकते हैं।
    • अब एक बड़े बर्तन या जग में ठंडा पानी लें। इसमें तैयार किया हुआ 3-4 चम्मच सौंफ का पाउडर डालें और चम्मच से अच्छी तरह मिला लें ताकि सब कुछ घुल जाए।
    • अब इस पानी में आधा चम्मच काला नमक और नींबू का रस निचोड़ दें। ताजे पुदीने के पत्तों को हाथ से हल्का सा मसल कर डाल दें, क्योंकि इससे शरबत में एक बेहतरीन ताजगी आ जाएगी।
    • पानी में सौंफ के रेशे मुंह में न आएं, इसके लिए शरबत को एक छलनी की मदद से छान लें।
    • अब सुंदर से कांच के गिलास लें, उनमें ढेर सारी बर्फ डालें और ऊपर से यह ठंडा-ठंडा सौंफ का शरबत भर दें। सजावट के लिए गिलास के किनारे पर नींबू का एक छोटा टुकड़ा या पुदीने की पत्ती लगा सकते हैं।
    • लीजिए। आपका स्वादिष्ट, हेल्दी और एकदम रिफ्रेशिंग सौंफ का शरबत पीने के लिए तैयार है। खुद भी पिएं और घर आने वाले मेहमानों को भी पिलाएं। यकीन मानिए, इसकी एक घूंट पीते ही मन तरोताजा हो जाएगा और गर्मी की सारी थकान छूमंतर हो जाएगी।

    यह भी पढ़ें- 40 डिग्री की गर्मी और लू का काल है ये देसी ड्रिंक, 10 मिनट में झटपट हो जाएगा घर पर तैयार

    यह भी पढ़ें- बेल का शरबत पीने के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे बाजार के चक्कर, मिनटों में इस रेसिपी से करें घर पर तैयार

    खबरें और भी