विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सूरत की गलियों से निकली है ये चटपटी पनीर घोटाला रेसिपी, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने का करेगा मन

Published: Fri, 30 Oct 2026 12:54 PM (GMT+05:30)

सूरत के फेमस स्ट्रीट फूड पनीर घोटाला की आसान रेसिपी में पनीर को मसलकर झटपट तैयार किया जाता है।

पनीर घोटाला रेसिपी (Image Source: AI Generated)

पनीर घोटाला रेसिपी (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आपने पनीर को शाही पनीर, पालक पनीर, पनीर भुर्जी, पनीर बटर मसाला और पनीर टिक्का न जाने कितनी तरह बनाकर खाया होगा। पर क्या आपने सूरत का एक फेमस स्ट्रीट फूड पनीर घोटाला चखा है? अगर नहीं तो चलिए आपको आज पनीर घोटाला की रेसिपी बताते हैं, जिसे झटपट तैयार किया जा सकता है। 

पनीर घोटाला रेसिपी

पनीर घोटाला को भुर्जी की तरह तैयार किया जाता है, पर इसका सबसे बड़ा फर्क यह है कि इसमें पनीर अच्छे से मसलकर डाली जाती है, यही वजह है कि इसे घोटाला नाम दिया गया। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी: 

सामग्री 

  • 200 ग्राम पनीर 

  • 2 क्यूब्स चीज 

  • 1-2 बारीक कटी हरी मिर्च 

  • 2 मीडियम साइज टमाटर बारीक कटे 

  • 1 बारीक कटी हरी शिमला मिर्च 

  • 1/4 कप मलाई या क्रीम 

  • 1/2 इंच अदरक 

  • 2 बड़े चम्मच बारीक कटा धनिया 

  • 2 बड़े चम्मच तेल 

  • 2 बड़े चम्मच मक्खन 

  • 1/2 चम्मच जीरा 

  • 1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर 

  • 1/4 छोटा चम्मच लाल मिर्च 

  • 1/4 छोटा चम्मच हल्दी 

  • 1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला 

  • 1 बड़ा चम्मच कसूरी मेथी 

  • स्वादानुसार नमक 

विधि 

  1. पनीर घोटाला बनाने के लिए कड़ाही में 2 बड़े चम्मच तेल डालकर गर्म करें और फिर उसमें 1/2 चम्मच जीरा डालकर भूनें। 

  2. इसके बाद 1/4 छोटा चम्मच हल्दी, 1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर और 1 बड़ा चम्मच कसूरी मेथी डालें। 

  3. इन्हें धीमी आंच पर 1 मिनट तक भूनने के बाद 1/2 इंच अदरक, 2 मीडियम साइज टमाटर बारीक कटे और 1-2 बारीक कटी हरी मिर्च भी डालें। 

  4. अब मध्यम आंच पर मसालों को तेल छोड़ने तक पकाना है। 

  5. जब तक मसाले भुन रहे हैं, तब तक 200 ग्राम पनीर कद्दूकस कर लें। 

  6. इसके साथ ही 2 क्यूब्स चीज भी कद्दूकस करते हुए सब्जी में डालनी है। 

  7. इस स्टेप में 1 बारीक कटी हरी शिमला मिर्च के साथ 1/4 छोटा चम्मच लाल मिर्च मिला लेनी है। 

  8. इसे भी कम से कम 1 मिनट तक धीमी आंच पर पकाना है। 

  9. मसाला तेल छोड़ने लगे तो उसमें कद्दूकस की गई पनीर मिला लें। 

  10. इसके बाद सब्जी में 1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला और 1 बड़े चम्मच कसूरी मेथी के साथ 2 बड़े चम्मच मक्खन भी मिलाना है। 

  11. सब्जी को धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें और ऊपर से 2 बड़े चम्मच बारीक कटा धनिया डालें। 

  12. इस तरह तैयार है आपका सूरत स्पेशल स्ट्रीट फूड पनीर घोटाला। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।