Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Imli Ka Sharbat: कड़कती धूप में पेट को कश्मीर-सा ठंडा रखेगा इमली का शरबत, इस आसान रेसिपी से आप भी करें ट्राई

    Updated: Tue, 28 May 2024 08:52 PM (GMT+05:30)

    गर्मियों में लू से बचाने और शरीर को एनर्जी से लबालब रखने में इमली का शरबत बेहद गुणकारी होता है। इसे इमली का पन्ना भी कहते हैं जिसे गुड़ या शक्कर की मद ...और पढ़ें

    तपती गर्मी से राहत दिलाता है इमली का शरबत, पीते ही तरोताजा हो जाएगा शरीर (Image Source: Freepik)
    तपती गर्मी से राहत दिलाता है इमली का शरबत, पीते ही तरोताजा हो जाएगा शरीर (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. गर्मियों में ठंडा-ठंडा शरबत पानी सभी पसंद करते हैं।
    2. शरीर में वाटर लेवल को मेंटेन रखने के लिए इमली का शरबत बेहद फायदेमंद होता है।
    3. इमली का शरबत न सिर्फ आपको डिहाइड्रेशन से बचाता है, बल्कि इम्युनिटी को भी बूस्ट करने का काम करता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Imli Ka Sharbat: गर्मियों में लो इम्युनिटी को बूस्ट करने और शरीर को डिहाइड्रेशन की समस्या से छुटकारा दिलाने में इमली का शरबत काफी फायदेमंद होता है। बता दें, इमली एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है और शरीर के लिए नेचुरल कूलिंग एजेंट के तौर पर काम करती है। इसके सेवन से पाचन तंत्र तो दुरुस्त होता ही है, साथ ही शरीर भी अंदर से डिटॉक्स हो जाता है। इन दिनों आम का पन्ना, सत्तू या बेल का शरबत और रूह अफजा तो आप भी खूब पीते होंगे, लेकिन आज जान लीजिए घर पर आसान तरीके से इमली का शरबत बनाने की विधि, जो रखेगा आपको कूल-कूल।

    इमली का शरबत बनाने के लिए सामग्री

    • इमली- 2 टेबलस्पून
    • चीनी (पिसी हुई)/ गुड़- आधा कप
    • इलायची पाउडर- 1/4 टेबलस्पून  
    • काली मिर्च- 1/4 टेबलस्पून
    • काला नमक- स्वादानुसार
    • सफेद नमक- स्वादानुसार
    • पुदीने की पत्तियां- 4-6
    • आइस क्यूब्स- जरूरत के मुताबिक

    यह भी पढ़ें- पेट की गर्मी को शांत करेंगी नींबू की ये 4 देसी ड्रिंक्स, आज ही करें ट्राई

    इमली का शरबत बनाने की विधि

    • इमली का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले इसके बीज निकाल लें।
    • अब इमली को एक कप पानी में डालकर कम से कम 2 घंटे भीगने के लिए छोड़ दें।
    • फिर इसे गूदे समेत लेकर मिक्सर की मदद से पीस लें और फिर कपड़े की सहायता से छानकर एक बर्तन में निकाल लें।
    • इसके बाद इसमें पिसी चीनी या गुड़, इलायची पाउडर, काली मिर्च, काला नमक और सफेद नमक डालें।
    • फिर इसमें पुदीने की पत्तियां क्रश करके डालें और आइस क्यूब्स डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।

    यह भी पढ़ें- भयंकर गर्मी ने कर दिया है हाल बेहाल, तो पिएं मोहब्बत और नफरत का शरबत