बंगाल का जायका: माछेर झोल को भूल जाएंगे, जब चखेंगे कोलकाता की ये 9 वेज डिशेज; स्वाद में हैं बेमिसाल
पश्चिम बंगाल का खाना सुनते ही दिमाग में सबसे पहले माछेर झोल की तस्वीर आती है। लेकिन यहां की कई शाकाहारी डिशेज भी खूब स्वादिष्ट होती हैं। इसलिए अगर आप ...और पढ़ें

पश्चिम बंगाल की इन वेज डिशेज का जरूर लें स्वाद (Picture Courtesy: Instagram)
HighLights
मछली और चावल पश्चिम बंगाल के स्टेपल फूड हैं
यहां के शाकाहारी व्यंजन भी काफी स्वादिष्ट होते हैं
पश्चिम बंगाल घूमने जाएं, तो वहां की कुछ वेजिटेरियन डिशेज जरूर ट्राई करें
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जब हम कोलकाता या पश्चिम बंगाल के खान-पान की बात करते हैं, तो अक्सर लोगों के जेहन में सबसे पहले मछली और भात का ख्याल आता है। इसमें कोई शक नहीं है कि यह इस राज्य का स्टेपल फूड है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि बंगाली व्यंजनों में शाकाहारी खान-पान का एक बहुत ही समृद्ध और विविध इतिहास है।
जी हां, तो अगर आप बंगाल घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं और शुद्ध शाकाहारी हैं, तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। यहां आपको कई स्वादिष्ट शाकाहारी व्यंजन मिल सकते हैं, जिन्हें आपको जरूर चखना चाहिए।
लुची और आलूर दोम

(Picture Courtesy: Instagram)
कोलकाता में नाश्ते का मतलब है 'लुची और आलूर दोम'। लुची मैदे से बनी एक नरम और सफेद पूरी होती है, जिसे मसालेदार 'आलूर दोम' दम आलू के साथ परोसा जाता है। यह आलूर दोम उत्तर भारतीय दम आलू से थोड़ा अलग होता है, यह थोड़ा मीठा और तीखा, दोनों का मिश्रण होता है।
शुक्तो

(Picture Courtesy: Instagram)
बंगाली दोपहर के खाने की शुरुआत अक्सर 'शुक्तो' से होती है। यह अलग-अलग तरह की सब्जियों जैसे सहजन, कच्चा केला, बैंगन और करेला से बनी एक कड़वी-मीठी स्टू जैसी डिश है। इसे दूध और सरसों के पेस्ट के साथ बनाया जाता है, जो इसे बेहद पौष्टिक और स्वादिष्ट बनाता है।
आलू पोस्तो

(Picture Courtesy: Instagram)
खसखस पोस्तो बंगाली रसोई का एक अटूट हिस्सा है। 'आलू पोस्तो' में आलू को खसखस के पेस्ट और हरी मिर्च के साथ धीमी आंच पर पकाया जाता है। इसका हल्का स्वाद और सौंधी खुशबू चावल के साथ लाजवाब लगती है।
खबरें और भी
ढोकार डालना

(Picture Courtesy: Instagram)
अगर आप कुछ शाही चखना चाहते हैं, तो 'ढोकार डालना' जरूर ट्राई करें। इसमें चने की दाल को तलकर एक मसालेदार ग्रेवी में पकाया जाता है। यह डिश इतनी स्वादिष्टहोती है कि आप भूल जाएंगे कि आप शाकाहारी खाना खा रहे हैं।
छोलार दाल

(Picture Courtesy: Instagram)
यह बंगाल की मशहूर चना दाल है। इसे नारियल के छोटे टुकड़ों, घी और खड़े मसालों के साथ बनाया जाता है। इस दाल का हल्का मीठा स्वाद इसे साधारण दालों से बिल्कुल अलग बनाता है। इसे अक्सर गरम लुची के साथ परोसा जाता है।
मिष्टी दोई

(Picture Courtesy: Instagram)
बंगाल की यात्रा 'मिष्टी दोई' के बिना अधूरी है। यह गाढ़ा, मलाईदार और मीठा दही होता है जिसे मिट्टी के कुल्हड़ में जमाया जाता है। चीनी को कैरामेलाइज करने की वजह से इसका रंग हल्का भूरा होता है।
कोलकाता वेज काठी रोल

(Picture Courtesy: Instagram)
कोलकाता का स्ट्रीट फूड पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां का वेज काठी रोल, जिसमें सब्जियों की फिलिंग, चटनी और मसालों का इस्तेमाल होता है, शाम के नाश्ते के लिए बेहतरीन ऑप्शन है।
घुघनी
(Picture Courtesy: Instagram)
यह सफेद मटर से बनी एक मसालेदार करी है, जिसे ऊपर से बारीक कटे प्याज, हरी मिर्च और नींबू के रस के साथ सजाया जाता है। यह कोलकाता के हर नुक्कड़ पर मिलने वाला एक मशहूर स्नैक है।
बेगुन भाजा

(Picture Courtesy: Instagram)
‘बेगुन’ का मतलब है बैंगन और ‘भाजा’ का मतलब है तलना। बैंगन के बड़े गोल टुकड़ों को हल्दी और नमक लगाकर सरसों के तेल में कुरकुरा होने तक तला जाता है। यह दाल-चावल के साथ एक परफेक्ट साइड डिश है।
-1767604743489.jpg)