यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Eid Al Adha 2024: बकरीद पर उठाएं इन टेस्टी डिशेज का लुत्फ, खाकर सभी करेंगे तारीफ
ईद अल अजहा (Eid Al Adha 2024) इस साल 17 जून को मनाया जाएगा। बकरीद के नाम से भी इस त्योहार को जाना जाता है। इस त्योहार को आप अपने परिवारजनों और दोस्तों ...और पढ़ें

HighLights
- इस साल बकरीद का त्योहार 17 जून को मनाया जाएगा।
- यह त्योहार मुसलमान समुदाय के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है।
- इस त्योहार में आप चिकन, मटन के साथ कुछ खास डिजर्ट भी बना सकते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Eid Al Adha 2024: ईद अल अजहा इस्लामिक धर्म के लोगों का बेहद महत्वपूर्ण त्योहार है। बकरीद के नाम से जाने जाने वाले इस त्योहार की तैयारियां कई दिनों पहले से ही शुरू हो जाती है। इस खास त्योहार पर कई स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं, जिन्हें खाकर इस त्योहार का मजा दोगुना हो जाता है। वैसे तो, इस दिन आप अपनी पसंद की डिशेज बना सकते हैं, लेकिन कुछ ऐसी डिशेज हैं, जो आपके साथ-साथ आपके दोस्तों और मेहमानों को भी खूब भाएगी। आइए जानें बकरीद के खास मौके पर बनाई जाने वाली कुछ लजीज डिशेज।
शामी कबाब
शामी कबाब बोनलेस मटन से बनाई जाने वाली एक बेहतरीन डिश है। इसे आप स्नैक्स की तरह मेहमानों को सर्व कर सकते हैं। पुदीने की चटनी के साथ इसका स्वाद और लाजवाब हो जाता है। इसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। इसलिए इसे अपनी ईद की दावत में जरूर शामिल करें।
यह भी पढ़ें: पापा के साथ बढ़ाना चाहते हैं अपने रिश्ते में मिठास, तो इस फादर्स डे ट्राई करें ये 5 खास डेजर्ट्स
मुर्ग मलाई टिक्का
ईद के मौके पर स्नैक्स में मुर्ग मलाई टिक्का बन सकते हैं। चिकन से बनी इस डिश को भी आप पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें। इसे भी आसानी से आप घर पर बना सकते हैं। हालांकि, इसके लिए चिकन को मैरिनेट करना पड़ता है, तो इसे बनाने की तैयारी थोड़ी जल्दी शुरू कर दें, ताकि मैरिनेशन के लिए आपके पास खूब समय हो।
शीर खुरमा
सेवइयों से बनी यह डिश मिठे में खाने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। ढेर सारे ड्राई फ्रूट्स और चीनी की मिठास से भरी यह डिश खाकर किसी का भी दिल खुश हो जाएगा। इसलिए आप चाहें, तो इस बार ईद पर मीठे में शीर खुरमा बना सकते हैं।
खबरें और भी
केसर पिस्ता फिरनी
बकरीद के मौके को और खास बनाने के लिए आप चाहें, तो केसर पिस्ता फिरनी बना सकते हैं। इस गर्मी के मौसम में ठंडी और स्वादिष्ट फिरनी खाने से शायद ही कोई मना करेगा और इसका स्वाद भी इतना गजब होता है कि सभी उंगलियां चाटते रह जाएंगे।
मैंगो शाही टुकड़ा
इस ईद आप मैंगो शाही टुकड़ा भी बना सकते हैं। शाही टुकड़ा खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है। दूध और ब्रेड से बनी इस डिश में आम का स्वाद मिलने से यह और लजीज हो जाती है। इसे खाकर बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को काफी मजा आएगा।