Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Taste Atlas ने दिया Aamras को बेस्ट मैंगो डिश का खिताब, आप भी एक बार जरूर करें ट्राई

    Updated: Thu, 13 Jun 2024 01:33 PM (IST)

    कुछ लोगों के लिए गर्मियां यानी आम का सीजन। आम का स्वाद इतना लाजवाब होता है कि इसे खाने से कोई इनकार नहीं कर पाता। इसलिए अगर आप भी आम के फैन हैं तो आपक ...और पढ़ें

    टेस्ट एटलस में बेस्ट मैंगो डिशेज की लिस्ट में Aamras को मिला पहला स्थान ( Picture Courtesy: Freepik)
    टेस्ट एटलस में बेस्ट मैंगो डिशेज की लिस्ट में Aamras को मिला पहला स्थान ( Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. Taste Atlas में 10 बेस्ट मैंगो डिशेज में भारत की आमरस पहले स्थान पर है।
    2. पके हुए आम की चटनी ने इस लिस्ट में पांचवा स्थान हासिल किया है।
    3. Aamras और आम की चटनी, दोनों को ही बेहद आसानी से घर पर बनाया जा सकता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Best Mango Dish: आम को फलों का राजा कहा जाता है। गर्मियों के मौसम की शुरुआत के साथ ही, लोग बेसब्री से आम का इंतजार करने लगते हैं। मीठे और रसीले आम की खुशबू भी इतनी लुभावनी होती है कि हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। इतना ही नहीं, मीठे पके आम के अलावा, कच्चे आम को भी खाना लोग खूब पसंद करते हैं।

    इनसे कई व्यंजन (Mango Dishes) भी बनाए जाते हैं, जो इतने लजीज होते हैं कि इन्हें खाकर लोग अपनी उंगलियां तक चाट जाते हैं। आम से बनी एक बेहद स्वादिष्ट डिश, जो महाराष्ट्र और गुजरात के क्षेत्रों में खूब प्रसिद्ध है, Taste Atlas के जून 2024 के टॉप 10 मैंगो डिशेज में पहले स्थान पर है। इससे भारत की यह डिश को विश्व स्तर पर खूब तारीफ बटोर रही है। हम बात कर रहे हैं आमरस (Aamras) की। आमरस पके हुए आम से बनाई जाने वाली एक बेहद स्वादिष्ट डिश है, जिसे ज्यादातर पूड़ी के साथ खाया जाता है। इसे वैसे तो ज्यादातर महाराष्ट्र में बनाया जाता है, लेकिन आप भी अगर चाहें, तो इसे आसानी से बना सकते हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by TasteAtlas (@tasteatlas)

     यह भी पढ़ें: स्वाद और सेहत का लुभावना मेल है कच्चा आम, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

    कैसे बनाएं आमरस?

    आमरस बनाने के लिए खूब पका हुए कुछ आम ले लें और उन्पाहनी में भिगोकर रख दें। कुछ घंटों बाद इसे पानी से निकालकर इसका पल्प निकाल लें। पल्प आसानी से निकल जाए, इससे ज्यादा पका हुआ आम लें। इसे निचोड़ना काफी आसान होता है। इसके बाद अगर आप इसे और मीठा बनाना चाहते हैं, तो इसमें थोड़ी-सी चीनी मिला सकते हैं। चीनी अचछे से मिल जाए, इसके बाद इलायची पाउडर डालें और ऊपर से केसर के कुछ धागों से सजाएं। आप इसे कुछ देर के लिए फ्रिज में रख सकते हैं, ताकि यह ठंडा हो जाए। इसके बाद पूड़ियों के साथ सर्व कर सकते हैं।

    Mango dishes

    (Picture Courtesy: Freepik)

    इस डिश ने भी बनाई लिस्ट में जगह

    आमरस के अलावा, भारत से आम की चटनी ने भी इस लिस्ट में जगह बनाई है। आम की चटनी इस सूची में पांचवें स्थान पर है। आम की चटनी कई लोग चटकारा लेकर खाते हैं। इसका खट्टा-मीठा स्वाद बाकी चटनियों से काफी अलग होता है और इससे बोरिंग खाने का स्वाद भी दोगुणा बढ़ जाता है। इसलिए अगर आने ये दोनों डिशेज अभी तक ट्राई नहीं की हैं, तो एक बार तो जरूर खाकर देखें।

    खबरें और भी

    Mango dishes

    (Picture Courtesy: Freepik)

    इन डिशेज को मिला दूसरा और तीसरा स्थान

    आम से बनी और भी टेस्टी डिशेज ने इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। लेकिन भारत से सिर्फ यही दो डिशेज हैं। आम से बनी स्टिकी मैंगो राइस, जो थाईलैंड की डिश है, ने दूसरा स्थान हासिल किया है और फिलिपिन्स की शोरबेट तीसरे स्थान पर है।

    यह भी पढ़ें: फलों का राजा पका हो या कच्चा, जानें सेहत के लिए कौन सा है फायदेमंद