Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Grapes Dishes: गर्मियों में अंगूर से बनने वाली 2 डिशेज, टेस्टी भी और हेल्दी भी

    Updated: Wed, 15 May 2024 04:28 PM (IST)

    अंगूर में सीमित मात्रा में कैलरी प्रोटीन कार्बोहाइड्रेट फैट सोडियम फाइबर विटमिन ए सी ई व के कैल्शियम कॉपर मैग्नीशियम मैंग्नीज जिंक और आयरन होता है। इस ...और पढ़ें

    Grapes Recipes: अंगूर से बनने वाली टेस्टी रेसिपीज
    Grapes Recipes: अंगूर से बनने वाली टेस्टी रेसिपीज

    HighLights

    1. गूर में फाइबर, विटामिन बी 6, पोटैशियम, विटामिन सी, मैगनीज जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं।
    2. अंगूर से बर्फी, जैम जैसी कई चीज़ें बना सकते हैं। जो टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों में आम, तरबूज के साथ अंगूर भी मिलता है। जो टेस्टी होने के साथ ही कई सारे फायदों से भी भरपूरप है। अंगूर में फाइबर, विटामिन बी 6, पोटैशियम, विटामिन सी, मैगनीज जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं, जो शरीर को हेल्‍दी रखते हैं। अगर आप इसका नियमित रूप से इसका सेवन करें, तो यह कोलेस्‍ट्रॉल से लेकर, ब्‍लड प्रेशर, शुगर, कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों से भी बचाता है।

    अंगूर की बर्फी

    सामग्री- 2 कप अंगूर, 1/2 कप चीनी, 1 कप दूध, 2 कप पानी, 2 चम्मच इलायची पाउडर, 5- 6 केसर के धागे, 1 कप कटे हुए बादाम, 1 कप कटे हुए पिस्ता, 1 कप काजू, 1 चम्मच कॉर्न फ्लोर

    विधि

    • अंगूर की बर्फी बनाने के लिए एक पैन में चीनी, दूध, पानी और इलायची पाउडर डालकर धीमी आंच पर पका लें।
    • जब ये मिश्रण अच्छी तरह से पक जाएं, तो आंच को धीमा कर दें।
    • अंगूर को पानी से धोकर ब्लेंडर में डालकर पीस लें।
    • इस पेस्ट को छन्नी से छानकर लें।
    • चाशनी तैयार करें। इसमें अंगूर का जूस और कॉर्न फ्लोर मिक्स करके डालें।
    • इसे तब तक पकाएं, जब तक अंगूर का मिश्रण कढ़ाई से अलग ना होने लगे।
    • जब मिश्रण अच्छे से पक जाएं, तो गैस बंद कर दें।
    • अब एक ट्रे में घी लगा लें। फिर इसमें अंगूर का मिश्रण डालकर सेट होने के लिए छोड़ दें।
    • जब ये सेट हो जाएं, तो चाकू की मदद से मनचाहे शेप में काट लें।

    ये भी पढ़ेंःसेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं काले अंगूर, इसके फायदे जान रह जाएंगे दंग 

    अंगूर जैम

    सामग्री- 4 कप हरा या काला अंगूर, स्वादानुसार चीनी, 1/2 कप साइट्रिक एसिड, 1 चुटकी फूड कलर, 1 चम्मच नींबू का रस

    विधि

    • जैम बनाने के लिए पहले अंगूर को पानी में भिगोकर दो मिनट के लिए छोड़ दें फिर अच्छे से साफ कर लें।
    • अब अंगूर को चीनी के साथ ब्लेंडर में अच्छे से पीस लें।
    • इसे छन्नी की मदद से छान लें।
    • अब गैस पर पैन गर्म होने के लिए रख दें।
    • पैन जब गर्म हो जाएं, तो इसमें अंगूर का मिश्रण, साइट्रिक एसिड और फूड कलर डालें।
    • मिश्रण को गाढ़ा होने तक पकाएं फिर इसमें नींबू का रस डालकर मिलाएं।
    • 10 मिनट के बाद ये मिश्रण जैम जैसा नजर आने लगेगा, तो गैस बंद कर दें।
    • जैम जब ठंडा हो जाएं, तो इस कांच के जार में स्टोर करके फ्रिज में रखें।

    ये भी पढ़ेंः- फलाफल के साथ ही नहीं Hummus डीप को इन चीजों के साथ भी कर कर सकते हैं एन्जॉय

    Pic credit- freepik

    खबरें और भी