Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    थेपला या पराठा: जानिए आपके वेट लॉस डाइट प्लान में किसे शामिल करना है ज्यादा फायदेमंद?

    Updated: Mon, 06 Apr 2026 12:10 PM (IST)

    सुबह नाश्ते में कई लोग पराठा या थेपला खाना पसंद करते हैं, लेकिन वजन कम करने के लिए दोनों में से क्या ज्यादा फायदेमंद है? ...और पढ़ें

    वजन कम करने के लिए क्या खाना है बेहतर? (AI Generated Image)

    वजन कम करने के लिए क्या खाना है बेहतर? (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जब बात वजन कम करने की आती है, तो हमारे सामने सबसे बड़ा सवाल हमारे रोजाना के खाने को लेकर होता है। भारतीय नाश्ते में थेपला और पराठा दो सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले ऑप्शन हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी वेट लॉस के सफर के लिए इनमें से कौन सा ज्यादा असरदार है?

    इस सवाल का जवाब जानने के लिए आपको पहले यह समझना होगा कि थेपला और पराठा, दोनों ही हमारी सेहत को क्या-क्या फायदा पहुंचा सकते हैं। आइए जानें वेट लॉस के लिए दोनों में से क्या ज्यादा बेहतर साबित हो सकता है।

    थेपला

    थेपला मुख्य रूप से गुजराती व्यंजनों का हिस्सा है, जिसे गेहूं के आटे, बेसन और मसालों से बनाया जाता है। इसके कई फायदे हैं-

    • कम कैलोरी- एक सामान्य थेपले में लगभग 120 कैलोरी होती है। पराठे की तुलना में इसे बेलते और सेकते समय काफी कम तेल का इस्तेमाल किया जाता है, जो इसे कैलोरी-कॉन्शियस लोगों के लिए एक हेल्दी ऑप्शन बनाता है।
    • पाचन में सहायक- थेपले में अक्सर मेथी का इस्तेमाल किया जाता है। मेथी फाइबर से भरपूर होती है, जो न केवल पाचन सुधारती है बल्कि भूख को कंट्रोल करने में भी मदद करती है।
    • लंबे समय तक एनर्जी- इसमें इस्तेमाल होने वाला साबुत अनाज धीरे-धीरे पचता है, जिससे शरीर को लंबे समय तक एनर्जी मिलती रहती है और बार-बार भूख नहीं लगती।

    पराठा

    पराठा उत्तर भारत का पसंदीदा नाश्ता है। इसकी पौष्टिकता इस बात पर निर्भर करती है कि इसे कैसे बनाया गया है-

    • प्रोटीन का अच्छा सोर्स- अगर पराठे में पनीर, दाल या सोया की स्टफिंग की जाए, तो इसकी प्रोटीन वैल्यू काफी बढ़ जाती है। प्रोटीन से भरपूर नाश्ता करने से मांसपेशियों के निर्माण में मदद मिलती है और पेट लंबे समय तक भरा रहता है।
    • कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट- गेहूं से बने पराठे शरीर के शुगर लेवल को स्थिर रखते हैं, जिससे अचानक एनर्जी गिरने की समस्या नहीं होती।
    • कैलोरी का जोखिम- एक साधारण पराठे में 70-80 कैलोरी हो सकती है, लेकिन जैसे ही इसमें आलू, गोभी या चीज भरा जाता है और इसे घी या मक्खन के साथ सेंका जाता है, इसकी कैलोरी 250-300 तक पहुंच सकती है।

    Thepla vs Paratha (1)

    खबरें और भी

    (AI Generated Image)

    वजन घटाने के लिए क्या है बेहतर?

    अगर सिर्फ वजन घटाने के नजरिए से देखें, तो थेपला एक बेहतर ऑप्शन साबित होता है। इसका मुख्य कारण इसकी कम कैलोरी और बनाने का तरीका है। थेपले को बिना ज्यादा तेल लगाए भी नरम रखा जा सकता है, जबकि पराठे को अक्सर कुरकुरा करने के लिए ज्यादा घी या तेल का इस्तेमाल होता है।