Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    डाइट पर हैं, लेकिन वजन कम नहीं हो रहा? आपकी 'हेल्दी स्नैकिंग' की आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार

    Updated: Thu, 19 Mar 2026 03:54 PM (IST)

    वजन घटाने के लिए लोग हेल्दी स्नैक्स खाना शुरू करते हैं, लेकिन कई बार इसके कारण भी वजन बढ़ सकता है। ...और पढ़ें

    क्या हेल्दी स्नैकिंग के बाद भी बढ़ रहा है वजन? (Picture Courtesy: Freepik)

    क्या हेल्दी स्नैकिंग के बाद भी बढ़ रहा है वजन? (Picture Courtesy: Freepik)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। वजन घटाने के लिए आपने अक्सर लोगों को सलाह देते हुए सुना होगा कि दिन में तीन मील्स के साथ-साथ छोटे-छोटे स्नैक्स लेने चाहिए। इस सलाह को मानकर हम समोसे-बिस्कुट छोड़कर नट्स, डार्क चॉकलेट और पीनट बटर जैसी चीजों को स्नैक्स में शामिल कर लेते हैं। 

    लेकिन हेल्दी स्नैक्स लेने के बावजूद कुछ लोगों का वजन बढ़ जाता है। इसके पीछे सिपंल साइंस है कि ये स्नैक्स हेल्दी भले ही हैं, लेकिन जीरो कैलोरी नहीं हैं। इसलिए हेल्दी स्नैक्स अगर सावधानी और संयम के साथ न खाए जाएं, तो वजन बढ़ने की वजह बन सकते हैं। आइए जानें कैसे। 

    पोर्शन कंट्रोल की कमी 

    जब हम किसी चीज को हेल्दी मान लेते हैं, तो हमारा दिमाग बिना सोचे-समझे ही उन्हें खाने का सिग्नल दे देता है। जैसे- बादाम और अखरोट सेहतमंद हैं, लेकिन इनमें कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इसलिए अगर दिन में कई बार सिर्फ बादाम या अखरोट ही खा रहे हैं, तो शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ने लगती है। 

    लो-फैट और शुगर-फ्री का झांसा

    बाजार में मिलने वाले डाइट मिक्सचर, लो-फैट दही या शुगर-फ्री बिस्कुट अक्सर सेहत के दुश्मन साबित होते हैं। कंपनियां स्वाद बरकरार रखने के लिए लो-फैट प्रोडक्ट्स में एक्स्ट्रा चीनी और शुगर-फ्री प्रोडकट्स में आर्टिफिशियल स्वीटनर्स और प्रिजर्वेटिव मिला देती हैं। ये तत्व शरीर में इंसुलिन के स्तर को बढ़ाते हैं, जो फैट स्टोरेज को बढ़ावा देता है।

    खबरें और भी

    Weight Loss Tips (2)

    (AI Generated Image)

    लिक्विड कैलोरीज

    स्मूदी, ताजे फलों का जूस या नारियल पानी को हम हेल्दी स्नैक मानते हैं, लेकिन फलों का जूस निकालने से उनका फाइबर खत्म हो जाता है, जिससे शरीर में शुगर का अब्जॉर्प्शन तेज हो जाता है। इसके कारण भी वजन बढ़ सकता है। 

    माइंडलेस ईटिंग 

    हेल्दी स्नैकिंग तब खतरनाक हो जाती है जब हम इसे काम करते हुए या टीवी देखते हुए करते हैं। मखाना वजन घटाने के लिए बेहतरीन है, लेकिन अगर आप एक पूरा डिब्बा घी में रोस्ट किया हुआ मखाना बिना गिने खा जाएं, तो वह वजन घटाने के बजाय बढ़ाएगा।

    स्मार्ट स्नैकिंग के लिए कुछ जरूरी टिप्स

    अगर आप चाहते हैं कि आपके हेल्दी स्नैक्स वाकई वजन घटाने में मदद करें, तो इन बातों का ध्यान रखें-

    • एक छोटी कटोरी में सर्व करें, ताकि आपको पता हो आप कितना खा रहे हैं। 
    • स्नैक में प्रोटीन और फाइबर का कॉम्बिनेशन रखें।
    • अक्सर हमें प्यास लगी होती है और हम स्नैक खा लेते हैं। इसलिए पहले एक गिलास पानी पिएं।
    • डाइट या फिटनेस नमकीन के बजाय घर के भुने चने या उबले स्प्राउट्स खाएं।

    यह भी पढ़ें- वेट लॉस इंजेक्शन का कड़वा सच! रिसर्च में हुआ खुलासा, दवा छोड़ते ही शरीर में होता है ये बड़ा बदलाव

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।