Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    डाइटिंग में पास्ता छोड़ रहे हैं? रुकिए! डॉक्टर ने बताया वजन बढ़ने का असली कारण

    Updated: Wed, 18 Mar 2026 04:05 PM (IST)

    कई लोग मानते हैं कि पास्ता खाने से वजन बढ़ता है, लेकिन असल में पास्ता खुद नहीं, बल्कि उसमें डाली जाने वाली चीजें वजन बढ़ाती हैं। ...और पढ़ें

    डाइटिंग में पास्ता छोड़ना गलत! जानें वजन बढ़ने का असली सच (Picture Credit- AI Generated)

    डाइटिंग में पास्ता छोड़ना गलत! जानें वजन बढ़ने का असली सच (Picture Credit- AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। पास्ता कई लोगों का पसंदीदा फूड होता है। लोग अक्सर अपनी पसंद के मुताबिक इन्हें खाते हैं, लेकिन अक्सर इसे खाने के बाद गिल्ट भी करते हैं। कई लोगों का ऐसा मानना है कि पास्ता खाने से वजन बढ़ता और इसलिए कई लोग इसे खाने से कतराते हैं।

    क्या आप भी उन लोगों में से हैं, जिन्हें है कि एक प्लेट पास्ता खाना मतलब सीधा वजन बढ़ाना है? कई समय से पास्ता को 'डाइटिंग का सबसे बड़ा दुश्मन' माना जाता रहा है। लोग सोचते हैं कि यह सिर्फ स्टार्च और कार्बोहाइड्रेट का मिश्रण है, जो पेट फुलाता है और सुस्ती लाता है। लेकिन सच वो नहीं, जो आप मानते आए हैं। सच इससे काफी अलग है, जिसके बारे में मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नोएडा में क्लिनिकल न्यूट्रिशन की हेड डॉ. करुणा चतुर्वेदी बता रही हैं। 

    डॉक्टर बताती हैं कि अगर इसे सही तरीके और सही चीजों के साथ खाया जाए, तो यह आपकी सेहतमंद डाइट और वजन कम करने के सफर का एक शानदार हिस्सा बन सकता है। आइए, पास्ता से जुड़े ऐसे ही कुछ मिथकों को तोड़ते हैं और इसका असली सच जानते हैं:-

    क्या पास्ता सच में सिर्फ 'एम्पटी कैलोरी' है?

    डॉक्टर बताती हैं कि पास्ता मुख्य रूप से कार्बोहाइड्रेट है, जो हमारे शरीर और दिमाग के लिए एनर्जी का सबसे बड़ा सोर्स है। यही वजह है कि एथलीट इसे इतना पसंद करते हैं।

    खबरें और भी

    इसमें सिर्फ कार्ब्स नहीं होते, बल्कि इसमें बी-विटामिन्स (जैसे थायमिन और फोलेट) और आयरन भी होता है। अगर आप होलव्हीट (साबुत अनाज) पास्ता चुनते हैं, तो आपको ढेर सारा फाइबर, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भी मिलते हैं।

    क्या पास्ता खाने से वजन बढ़ता है?

    इस सवाल का जवाब देते हुए डॉक्टर ने बताया कि पास्ता आपको मोटा नहीं करता, बल्कि उसमें डलने वाली चीजें करती हैं! सादा सूखा पास्ता असल में लो-फैट होता है।

    • वजन बढ़ाने वाले असली विलेन: जब आप पास्ता में ढेर सारा चीज (Cheese), बटर, हेवी क्रीम सॉस और प्रोसेस्ड मीट मिलाते हैं, तो उसकी कैलोरी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है।
    • हेल्दी तरीका: पास्ता को टमाटर की सॉस, खूब सारी हरी सब्जियों, ऑलिव ऑयल और गुड प्रोटीन (जैसे चिकन, दालें या मछली) के साथ बनाएं। यह आपका पेट भी भरेगा और वजन भी नहीं बढ़ाएगा।
    • मात्रा का ध्यान रखें: आप कितना खा रहे हैं, इस बात का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है! एक वयस्क के लिए 75 ग्राम कच्चा पास्ता (जो पकने के बाद 180-200 ग्राम हो जाता है) एकदम सही है। इससे ज्यादा इसे खाना हानिकारक हो सकता है।

    सफेद पास्ता बनाम होलव्हीट पास्ता: कौन-सा बेहतर है?

    • सफेद पास्ता: इसे रिफाइंड गेहूं से बनाया जाता है, जिसमें से फाइबर वाला बाहरी हिस्सा निकाल दिया जाता है।
    • होलव्हीट पास्ता: यह पूरे अनाज से बनता है। सफेद पास्ता के मुकाबले इसमें फाइबर लगभग दोगुना (6 से 9 ग्राम) होता है। यह आपके पाचन को धीमा करता है, शुगर लेवल को कंट्रोल रखता है और आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता।

    पास्ता खाने के बाद पेट क्यों फूलता है या सुस्ती क्यों आती है?

    अगर आपको पास्ता खाने के बाद गैस या पेट फूलने की समस्या होती है, तो इसके पीछे दो कारण हो सकते हैं:

    • ग्लूटेन या FODMAPs: कुछ लोगों को गेहूं के ग्लूटेन या उसमें मौजूद खास तरह के कार्ब्स (FODMAPs) से एलर्जी होती है, जिसे पचाना आंतों के लिए मुश्किल होता है।
    • सुस्ती का कारण: अगर आप रिफाइंड सफेद पास्ता बहुत ज्यादा मात्रा में खा लेते हैं, तो ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता और गिरता है, जिससे नींद आने लगती है।

    अगर गेहूं से एलर्जी है, तो क्या पास्ता नहीं खा सकते?

    आजकल बाजार में ग्लूटेन-फ्री (Gluten-free) पास्ता के बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं:

    • दालों वाला पास्ता: यह पास्ता छोले, मसूर या मटर से बनता है। इनमें गेहूं वाले पास्ता से भी ज्यादा प्रोटीन और फाइबर होता है।
    • चावल या क्विनोआ पास्ता: इनका स्वाद और टेक्सचर एकदम रेगुलर पास्ता जैसा होता है और ये पचने में बहुत आसान होते हैं।

    यह भी पढ़ें- पालक के साथ नींबू नहीं खाया तो सब बेकार! जानें खाने के वो कॉम्बिनेशन्स, जो शरीर को बना देंगे फौलाद 

    यह भी पढ़ें- बार-बार तेल गर्म करना और बिना भिगोए दाल पकाना, रसोई की ये गलतियां गट हेल्थ पर पड़ रही भारी