पालक के साथ नींबू नहीं खाया तो सब बेकार! जानें खाने के वो कॉम्बिनेशन्स, जो शरीर को बना देंगे फौलाद
जैसे सात सुर मिलकर संगीत बनाते हैं वैसे ही न्यूट्रिएंट्स या पोषक तत्वों की सरगम सेहत बनाने का काम करती है। यह फायदा दोगुना हो जाता है जब इसे फलों, सब् ...और पढ़ें
-1770215195071_m.webp)
पोषक तत्वों की सही जोड़ी से पाएं सेहत का भरपूर लाभ (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
पोषक तत्वों की सही जोड़ी से शरीर को मिलता है ज्यादा लाभ
विटामिन-डी और कैल्शियम हड्डियों व दिल के लिए फायदेमंद
आयरन के साथ विटामिन-सी का मेल अवशोषण बढ़ाता है
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कोई भी एक न्यूट्रिएंट अकेला उतना फायदेमंद नहीं हो सकता, जितना एक या दो के साथ मिलकर। हाल ही में आई एक रिसर्च रिपोर्ट बताती है कि खाने में पाए जाने वाले पोषक तत्वों का सिनर्जेस्टिक इफेक्ट शरीर को सेहतमंद बनाता है। आइए जानते हैं, कैसे आप खुद भी डाइट में अलग-अलग फूड आइटम्स को शामिल कर पोषक तत्वों की एक बेहतर सिनर्जी बना सकते हैं।
होल फूड और न्यूट्रिएंट्स की सरगम
साबुत खाद्य पदार्थों में प्राकृतिक रूप से मल्टीविटामिन्स पाए जाते हैं। इनमें विटामिन्स और मिनरल्स के अलावा इस तरह के जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं:
- फाइबर: यह देरी से पचता है, जिससे शरीर में धीरे-धीरे न्यूट्रिएंट्स रिलीज होते हैं।
- एंजाइम्स : पोषक तत्वों को ब्रेक कर खास तत्वों को एक्टिवेट करता है।
- फाइटोकेमिकल्स: पोषक तत्वों को डैमेज होने से बचाता है, उन्हें ज्यादा फायदेमंद बनाता है।
अपनी डाइट में इस तरह बनाएं सिनर्जी
- सही हो जोड़ी: हरी पत्तेदार सब्जियों के साथ खट्टे फल या सब्जियां, नट्स के साथ फ्रूट्स।
- रंगों का खेल: अलग-अलग रंगों के फल और सब्जियों में महत्वपूर्ण फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं।
- हेल्दी फैट्स: आहार से मिलने वाले फैट को सही तरीके से पचने के लिए विटामिन ए,डी,ई और के जैसे फैट सॉल्यूबल विटामिन्स की जरूरत होती है।
विटामिन डी के साथ कैल्शियम की जुगलबंदी
विटामिन डी, की पर्याप्त मात्रा न होने पर बॉडी सही तरीके से कैल्शियम नहीं ले पाता है। इसलिए विटामिन डी के साथ कैल्शियम युक्त चीजें जैसे फैटी फिश, डेयरी प्रोडक्ट्स, हरी पत्तेदार सब्जियां लेना ज्यादा फायदा पहुंचा सकता है। इससे दांत और हड्डियां मजबूत बनी रहेंगी और दिल की सेहत भी अच्छी रहेगी।
आयरन के साथ विटामिन-सी का मेल
आयरन को विटामिन सी के साथ लेने से आपका शरीर इसे ज्यादा आसानी से पचा पाता है। यही वजह है पालक के साथ नींबू, दालों के साथ टमाटर और फोर्टिफाइड सीरियल के साथ बैरीज का कॉम्बिनेशन अच्छा माना जाता है।
प्रीबायोटिक्स के बिना अधूरा है प्रोबायोटिक्स
पेट के हेल्दी माइक्रोबायोम को बनाए रखने के लिए प्रोबायोटिक्स एक जरूरी बैक्टीरिया है। यह पाचन को ठीक रखता है, इम्युन सिस्टम बेहतर बनाता है। फर्मेंटेड फूड जैसे दही, अचार, इडली, डोसा, केफिर में प्रोबायोटिक्स काफी मात्रा में पाया जाता है। इस बैक्टीरिया को बनाए रखने के लिए प्रीबायोटिक्स फूड्स भी उतने ही जरूरी होते हैं। प्रीबायोटिक्स एक प्रकार का आहारीय फाइबर है, जोकि प्रोबायोटिक्स के लिए खाद की तरह काम करता है। प्याज, लहसनु, केला, सेब, साबुत अनाज में प्रीबायोटिक्स पाए जाते हैं।