Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    डाइट में फाइबर बढ़ाने के लिए खाएं ये फूड्स, मोटापा तो कम होगा ही; पेट भी रहेगा दुरुस्‍त

    Updated: Sat, 22 Mar 2025 12:44 PM (IST)

    फाइबर महत्वपूर्ण पोषक तत्व है जो शरीर को कई बीमारियों से बचाता है। फाइबर युक्त आहार खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है। साथ ही ये अन्य रोगों से बचाने ...और पढ़ें

    डाइट में फाइबर शाम‍िल करने से म‍िलेंगे कई फायदे। (Image Credit- Freepik)
    डाइट में फाइबर शाम‍िल करने से म‍िलेंगे कई फायदे। (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. सेहतमंद रहने के लिए न्यूट्रिएंट्स रिच फूड्स खाना चाह‍िए।
    2. हरी-पत्तेदार सब्जियाें और ताजे फल में फाइबर पाए जाते हैं।
    3. फाइबर युक्‍त आहार हमारे शरीर के ल‍िए जरूरी हैं।

     लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई दि‍ल्‍ली। आजकल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में हम कई तरह की बीमारि‍यों से घ‍िरे रहते हैं। अनहेल्दी फूड्स भी इन बीमार‍ियों का कारण बनती जा रही हैं। सेहतमंद रहने के लिए न्यूट्रिएंट्स रिच फूड्स का सेवन करना काफी जरूरी है। शरीर को फिट रखने के लिए बहुत-से विटामिन्स जरूरी माने जाते हैं। इन्हीं में से फाइबर जरूरी पोषक तत्‍व है। ये शरीर के लिए बेहद लाभदायक माना जाता है।

    अगर आप फाइबर से भरपूर आहार लेते हैं तो इससे ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल क‍िया जा सकता है। इससे डाइजेशन दुरुस्‍त रहता है। साथ ही वजन कम करने में भी मदद मिलती है। इसके और भी कई फायदे हैं जो आपको जरूर जान लेने चाह‍िए। आज हम आपको अपने इस लेख में फाइबर से भरपूर आहार के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    एवोकाडो

    एवोकाडो में हेल्दी फैट्स और फाइबर अच्‍छी मात्रा में पाया जाता है। इसमें 6.7 ग्राम फाइबर पाया जाता है। एवोकाडो में विटामिन-सी, पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन-ई और कई तरह के विटामिन-बी मौजूद होते हैं। इसे खाने से द‍िल सेहतमंद रहता है। आंखों की रोशनी भी बेहतर होती है। इसके अलावा इससे ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा भी कम होता है।

    ब्रोकली

    ब्रोकली में भी फाइबर की अच्‍छी मात्रा पाई जाती है। इसे डाइट में शाम‍िल करने से आंत और पेट को बहुत फायदा मिलता है। पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए भी इसका सेवन फायदेमंद माना जाता है।

    गेहूं के चोकर

    गेहूं के चोकर में फाइबर मौजूद होता है। इसमें मैंगनीज की मात्रा होती है, जो मेटाबॉलिज्म के लिए सहायक है। फाइबर की कमी को पूरा करने के लिए नियमित रूप से गेहूं के चोकर का सेवन कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    चुकंदर

    चुकंदर में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। इसके सेवन से पेट संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है। फाइबर युक्त आहार के लिए आप डेली डाइट में चुकंदर शामिल कर सकते हैं।

    बाजरा

    बाजरे में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, साथ ही यह कॉपर, जिंक और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है, यह बढ़ती उम्र के लक्षणों को दूर करने में सहायक है।

    दाल खाएं

    सभी दालें फाइबर से भरपूर होती हैं। इसमें प्रोटीन, आयरन, मैंगनीज भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बेहद जरूरी है।

    फाइबर की मात्रा बढ़ाने के आसान तरीके

    • एक हफ्ते में 5 ग्राम से ज्यादा फाइबर न बढ़ाएं, ताकि आपका पेट इसे अच्छे से अपना सके।
    • ध्यान दें कि कौन सा फाइबर आपको सूट करता है। अगर कोई फाइबर खाने से परेशानी हो रही है, तो उसकी वजह जानें।
    • अलग-अलग तरह के फाइबर खाएं। ताकि शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व मिल सके।

    यह भी पढ़ें: Fiber Rich Foods: डाइट में शामिल करें फाइबर से भरपूर ये 6 फूड्स, मिलेंगे कमाल के फायदे

    यह भी पढ़ें: शरीर में द‍िखे 6 बदलाव तो हो सक‍ती है प्रोटीन की कमी, ये High Protein Food शरीर को बनाएंगे ताकतवर

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।