विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या होता है Gluten, जिसे कुछ लोगों को होती है इसे पचाने में दिक्कत; इन फूड्स से करें इसे रिप्लेस

Published: Thu, 22 May 2025 07:26 PM (IST)Updated: Thu, 22 May 2025 09:38 PM (IST)

आपने भी ग्लूटन के बारे पढ़ा या सुना होगा या हो सकता है आप उन लोगों में से हों जो ...और पढ़ें

ग्लूटन के फायदे नुकसान और ग्लूटन-फ्री फूड्स के विकल्प (Picture Credit- Freepik)
ग्लूटन के फायदे नुकसान और ग्लूटन-फ्री फूड्स के विकल्प (Picture Credit- Freepik)

HighLights

  1. रोटी खाने के बाद पेट फूलना या अपच ग्लूटन के कारण हो सकता है।
  2. यह गेहूं और जौ जैसे अनाजों में पाया जाता है और बेक्ड चीजों को आकार देता है।
  3. हालांकि, ग्लूटन कुछ लोगों के लिए हानिकारक हो सकता है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। रोटी खाने के बाद अक्सर आपने लोगों को यह कहते सुना होगा कि उनका पेट फूल रहा है या उन्हें अपच की परेशानी हो रही है। ऐसा आटे में मौजूद ग्लूटन की वजह से होता है। यह ग्लूटन कई खाद्य पदार्थों में नेचुरली पाया जाता है। लेकिन कुछ लोग इसे लेने से क्यों बचते हैं और इसके क्या विकल्प हैं, आइए जानते हैं।

क्या होता है ग्लूटन?

यह एक प्रोटीन है, जो कई सारे अनाजों में पाया जाता है, खासकर गेहूं, जौ, सूजी, राई अनाज और दुरूम। यह कई सारे फूड्स को चबाने योग्य बनाता है, उसे आकार देने में मदद करता है, खासकर बेक की गई चीजों को।

इनमें पाया जाता है ग्लूटन

  • पेस्ट्री
  • पास्ता
  • अनाज
  • बीयर
  • सोया सॉस

ग्लूटन के फायदे भी हैं

यह कुछ हेल्दी अनाजों जैसे गेहूं में पाया जाता है, जिसमें फाइबर, फोलेट और अन्य पोषक तत्व भी होते हैं। ग्लूटन एक प्री-बायोटिक की तरह भी काम कर सकता है, जो आपके शरीर में गुड बैक्टीरिया के लिए अच्छा है।

इसके हैं नुकसान भी

जिन लोग को ग्लूटन इन्टॉलरेंस, सिलिएक डिजीज, व्हीट एलर्जी है, तो उनकी सेहत के लिए ग्लूटन अच्छा नहीं होता। जिन लोगों को सिलिएक डिजीज है, उनका शरीर तो इसे टॉक्सिन मान लेता है, जिसकी वजह से सूजन की समस्या हो सकती है।

ग्लूटन इन्टॉलरेंस के क्या होते हैं लक्षण

ग्लूटन इन्टॉलरेंस किसी को भी हो सकता है, लेकिन महिलाओं में यह ज्यादा आम होता है। कुछ लोग ग्लूटन इन्टॉलरेंस के साथ पैदा होते हैं, लेकिन कुछ लोगों को आगे चलकर यह परेशानी हो जाती है। यह फूड एलर्जी जैसे व्हीट एलर्जी से अलग है। ग्लूटन इन्टॉलरेंस का मतबल ग्लूटन से एलर्जी होना नहीं।

इसके लक्षण हैं:

  • पेट में दर्द
  • एनीमिया
  • एंग्जायटी
  • ब्लोटिंग या गैस
  • ब्रेन फॉग या एकाग्रता में कमी
  • डिप्रेशन
  • डायरिया या कब्जियत
  • थकान
  • सिरदर्द
  • जोड़ों में दर्द
  • मितली या उल्टी आना
  • स्किन पर रैश आना

अगर गलती से खा लें ग्लूटन युक्त फूड

ग्लूटन काफी सारे फूड आइटम में पाया जाता है। अगर आप ग्लूटन फ्री चीजें ले रहें और गलती से आपने ग्लूटन वाली कोई चीज खा ली है तो ऐसे में क्या करें:-

  • अपने पेट को साफ करने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पिएं

  • कम मिर्च या फैट वाले छोटे-छोटे मील लें।

  • पेट की गड़बड़ी को दूर करने के लिए अदरक या पिपरमेंट टी लें।

ये हैं ग्लूटन फ्री फूड

  • ज्यादातर डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे चीज, बटर और दूध
  • सब्जियां और फल
  • मीट एवं मछली
  • आलू
  • चावल और चावल से बने नूडल्स

यह भी पढ़ें-  Fatty Liver से करना है अपना बचाव, तो रोजमर्रा की लाइफ में करें ये छोटे-छोटे बदलाव