यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Best Ways to Eat Broccoli: इस तरह खाएंगे ब्रोकली, तो शरीर को मिलेगा 10 गुना फायदा
हरी सब्जियां हमारी सेहत के लिए काफी गुणकारी होती है। इन्हें खाने से सेहत को ढेर सारे फायदे मिलते हैं। Broccoli इन्हीं में से एक है जिसे खाने से ढेरों ...और पढ़ें

HighLights
- गुणों से भरपूर ब्रोकली सेहत के लिए काफी गुणकारी होती है।
- इससे होने वाले फायदों की वजह से लोग इसे डाइट में शामिल करते हैं।
- अगर आप भी इसे डाइट का हिस्सा बनाना चाहते हैं, तो इन तरीकों ये इसे खा सकते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गोभी जैसी दिखने वाली सब्जी ब्रोकली (Broccoli) आपने बाजार में खूब देखी होगी। ब्रोकली सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाती है। हरे रंग की ये सब्जी प्रोटीन का पावरहाउस मानी जाती है। इसमें आयरन, पोटैशियम, विटामिन-सी, विटामिन-के जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करते हैं।
हालांकि, ब्रोकली को खाने का फायदा तभी मिलता है, जब आप इसे सही ढंग से पका कर खाएं। ब्रोकली को कई तरीकों से खाया जा सकता है, जैसे स्टीम, स्टीर फ्राई या रोस्ट कर के आदि। आज इस आर्टिकल में जानेंगे ब्रोकली खाने का सही तरीका-
यह भी पढ़ें- ईद पर घर आए मेहमानों का इन मीठे जायकों से करें स्वागत
स्टीम
ब्रोकली को सलाद या ग्रिल्ड करने के लिए इस्तेमाल करना हो, तो यह सबसे आसान तरीकों में से एक है। सबसे पहले उबलते पानी के बर्तन के ऊपर एक स्टीमर रखें। फिर ब्रोकली के फूलों को टुकड़ों में काट लें और लगभग 5-7 मिनट तक या जब तक यह नरम न हो जाए तब तक भाप में पकाएं। इसे बाद में इसे कुछ मसाले और नींबू के रस के साथ मिला कर सलाद के रूप में इसका मजा लें।
ब्लांचिंग
एक बर्तन में पानी उबालें और दूसरी तरफ एक बर्तन में बर्फ का पानी डालें। 2-3 मिनट के लिए उबलते पानी में ब्रोकली के फूल डालें, फिर तुरंत इसे बर्फ के पानी में डाल दें। ठंडा होने पर छान लें और इसे अपने अनुसार सीजन करें। इस तरह से इसका कुरकुरापन भी बरकरार रहेगा और रंग भी जैसा का तैसा रहेगा।
खबरें और भी
रोस्ट
ब्रोकली का स्वाद, रंग और टैक्श्चर बरकरार रखने के लिए आप इसे ओवन में रोस्ट कर सकते हैं। इसे पकाने के लिए सबसे पहले ओवन को 180°C-220°C पर प्री-हीट कर लें। इस बीच ब्रोकली के फूलों को धोकर बेकिंग शीट पर ऑलिव ऑयल, नमक और काली मिर्च के साथ डाल लें। 10-15 मिनट तक भूनें ध्यान रखें कि इसे बीच-बीच में पलटते रहें, जब तक कि इसके किनारे कुरकुरे और गोल्डन न हो जाएं।
फ्राई
ब्रोकली को फ्राई करने के लिए एक कड़ाही में मध्यम आंच पर ऑलिव ऑयल या मक्खन गर्म करें। इसमें कटी हुई ब्रोकली डालें और नरम होने तक 5-7 मिनट तक भूनें। नमक, काली मिर्च और मिक्स हर्ब डालें और इसका आनंद लें।
यह भी पढ़ें- Kimchi पहले बनती थी सिर्फ नमक और सब्जियों से, जानें गुणों की खान इस Korean Dish की कहानी
Picture Courtesy: Freepik