विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किटी पार्टी या गेट-टू-गेदर के लिए परफेक्ट हैं ये 3 ईजी पुडिंग, खाते ही हर कोई करेगा आपकी तारीफ

Published: Thu, 05 Sep 2024 12:11 PM (GMT+05:30)

अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं तो pudding अपनी स्वीट क्रेविंग को शांत करने का एक बढ़िया तरीका है। ...और पढ़ें

घर आए मेहमानों के लिए बनाएं ये 3 पुडिंग (Picture Credit- Freepik)
घर आए मेहमानों के लिए बनाएं ये 3 पुडिंग (Picture Credit- Freepik)

HighLights

  1. मीठा खाने के शौकीन अक्सर कुछ नया तलाशते रहते हैं।
  2. ऐसे में पुडिंग एक बढ़िया विकल्प है, अपनी स्वीट क्रेविंग को शांत करने के लिए।
  3. आप घर पर ही आसानी से 3 अलग-अलग तरह की पुडिंग बना सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मीठा खाने के शौकीन लोग तरह-तरह की स्वीट डिश और डेजर्ट ट्राई करते रहते हैं। खासकर बच्चे मीठा खाने के ज्यादा शौकीन होते हैं। ऐसे में अगर उनके कुछ मीठा बनाना हो, तो पुडिंग से बेहतर कुछ नहीं हो सकता है। बच्चे बड़े शौक से इसे खाते हैं और फटाफट खत्म भी कर देते हैं। इसे किटी पार्टी के डेजर्ट मेन्यू से लेकर त्योहारों के गेट-टू-गेदर में भी इसे सर्व किया जा सकता है। अक्सर लोग दूध, चीनी, वनीला और कार्नस्टार्च की पुडिंग बनाते हैं।

हालांकि, हर बार एक ही तरह की पुडिंग खाकर मन ऊबने लगता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे पुडिंग की कुछ और रेसिपीज के बारे में, जिसे आप खास मौकों पर ट्राई कर सकते हैं और सबकी तारीफें लूट सकते हैं।

यह भी पढ़ें-  त्योहार पर लेना चाहते हैं मीठे का आनंद, लेकिन सेहत की भी है चिंता, तो ट्राई करें ये हेल्दी मिठाई रेसिपीज

चिया पुडिंग

फाइबर, ओमेगा थ्री फैटी एसिड और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर चिया सीड्स की पुडिंग बनाना बेहद आसान है। दही में चिया सीड्स, शहद, कटे हुए बादाम, इलायची पाउडर, पानी और केसर डालें। अच्छे से मिक्स करें और फ्रिज में रात भर के लिए रख दें। सुबह फ्रेश फ्रूट्स जैसे आम, अंगूर या अनार डालें और सर्व करें।

ब्रेड पुडिंग

दूध, चीनी और कस्टर्ड पाउडर के साथ कस्टर्ड तैयार करें। एक कटोरे में कंडेंस्ड मिल्क और क्रीम मिलाएं। ब्रेड के किनारे कट कर के सर्विंग प्लेट में बिछाएं। इसके ऊपर तैयार कस्टर्ड डालें और फिर ब्रेड की एक और स्लाइस ऊपर से रख दें। क्रीम का मिक्स ऊपर से डालें। अब कटे हुए बादाम और पिस्ता के साथ सर्व करें। चीनी और ब्रेड से बने होने के कारण ये उतनी ज्यादा हेल्दी तो नहीं होती, लेकिन चीट मील के लिए ये परफेक्ट पुडिंग है।

बनाना पुडिंग

एक कटोरे में क्रीम को सॉफ्ट और फ्लफी होने तक बीट करें। इसमें कंडेंस्ड मिल्क, पुडिंग मिक्स और दूध डालें। वनीला एक्सट्रैक्ट डाल कर स्मूथ होने तक मिक्स करें। एक ग्लास डिश में वनीला वेफर रखें, इसके ऊपर कटे हुए केले के टुकड़े बिछाएं, फिर सभी केले के टुकड़ों को कवर करते हुए पुडिंग मिक्स डालें। इस लेयरिंग को दोहराएं। सबसे ऊपर पुडिंग मिक्स की लेयर रखें और फिर एक से दो घंटे के लिए रेफ्रिजरेट कर दें। सॉफ्ट मुशी बनाना पुडिंग तैयार है।

यह भी पढ़ें-  शर्ट से बाहर झांकती तोंद को गायब कर सकते हैं अदरक से बने ये 4 ड्रिंक्स, रोजाना पीने से जल्द होगा असर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।