Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Veg vs Nonveg: शाकाहारी और मांसाहारी भोजन में कौन है ज्‍यादा बेहतर, एक क्‍ल‍िक में दूर करें कंफ्यूजन

    Updated: Mon, 14 Apr 2025 09:58 AM (IST)

    भारत में हर तरह की चीजें खाई जाती हैं। काेई वीगन डाइट लेता है तो क‍िसी को मांसाहारी भोजन पसंद होते हैं। दोनों डाइट्स के अपने फायदे और कमियां हैं। हेल् ...और पढ़ें

    सेहत के ल‍िए वेज और नॉनवेज में क्‍या ज्‍यादा बेहतर है। (Image Credit- Freepik)
    सेहत के ल‍िए वेज और नॉनवेज में क्‍या ज्‍यादा बेहतर है। (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. सेहतमंद रहने के ल‍िए पोषण से भरपूर डाइट लेना चाह‍िए।
    2. शाकाहारी भोजन में पोषक तत्वों की मात्रा ज्‍यादा होती है।
    3. दुनियाभर में मांस खाने वालों की संख्या काफी ज्यादा है।

    लाइफस्‍टाल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में लोग अपनी सेहत का सही तरीके से ख्‍याल नहीं रख पाते हैं। इससे लोगों को कई हेल्थ रिलेटेड प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ता है। दअसल, शरीर को हेल्‍दी रखने के ल‍िए लोग कई तरह की डाइट फॉलो करते हैं। कोई वेज खाना पसंद करता है तो क‍िसी को मांसाहारी भोजन अच्‍छा लगता है। बचपन से हम सभी को बताया गया है क‍ि स्‍वस्‍थ रहने के ल‍िए जरूरी है क‍ि हेल्‍दी डाइट ली जाए। खाना खाने से हमारे शरीर काे जरूरी पोषण म‍िलता है। दरअसल हम ज‍िस तरह का भोजन करते हैं, उसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है।

    हालांक‍ि इस बात को लेकर अकसर कंफ्यूज रहते हैं क‍ि शाकाहारी या मांसाहारी भोजन में से क्‍या ज्‍यादा फायदेमंद होता है। आज का हमारा लेख इसी वि‍षय पर है। आज हम आपकी दुव‍िधा दूर करने जा रहे हैं।

    शाकाहारी भोजन के फायदे

    शाकाहारी भोजन फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। इनमें शाम‍िल हरी सब्जियां, फल, दालें, अनाज, नट्स और सीड्स न केवल डाइजेशन को बेहतर बनाते हैं बल्कि हार्ट हेल्थ, ब्लड प्रेशर और डायबिटीज को भी कंट्रोल करने में मदद करते हैं। शाकाहारी डाइट लेने वाले लोगों में मोटापा, हाई कोलेस्ट्रॉल और द‍िल के रोगों की संभावना कम होती है।

    मांसाहारी भोजन के फायदे

    मांसाहारी डाइट में प्रोटीन, विटामिन B12, आयरन, जिंक और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते ह‍ैं। अगर आप नॉनवेज खाते हैं तो इससे मसल बिल्डिंग, स्टैमिना बढ़ाने और एनीमिया जैसी समस्याओं से बचने में मदद म‍िलती है। जिन लोगों को हाई प्रोटीन डाइट की जरूरत होती है, जैसे एथलीट्स या बॉडीबिल्डर्स, उनके लिए नॉनवेज एक बेहतरीन ऑप्‍शन है।

    नुकसान की भी संभावना होती है

    एक ओर जहां वीगन डाइट में विटामिन B12 और प्रोटीन की कमी हो सकती है, वहीं मीट बेस्ड डाइट में इनकी मात्रा ज्‍यादा होती है। इससे सैचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल हो सकता है। ये द‍िल की बीमारी, हाई बीपी और कैंसर का खतरा बढ़ा सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: गर्मी में आप भी खाते हैं ज्‍यादा नॉनवेज, तो हो जाएं सावधान! हो सकतें हैं 5 बड़े नुकसान

    संतुलन ही है असली समाधान

    कोई भी डाइट तब तक हेल्दी नहीं मानी जा सकती है जब तक वह संतुलित न हो। अगर आप वेज‍िटेर‍ियन हैं तो आपको अपनी डाइट में प्रोटीन और विटामिन B12 को पूरा करने के ल‍िए डेयरी, सोया, दालें और सप्लिमेंट्स को शाम‍िल करना चाह‍िए। वहीं अगर आप मीट बेस्‍ड डाइट लेना पसंद करते हैं तो फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट के लिए हरी सब्जियों और फलों को डाइट में जरूर शामिल करें।

    दोनों में से क्‍या ज्‍यादा फायदेमंद?

    शाकाहारी भोजन नॉन वेजिटेरियन डाइट की तुलना में ज्‍यादा फायदेमंद माने जाते हैं। इसमें फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और अन्य फायदेमंद पोषक तत्व अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। हालांकि किसी भी तरह की डाइट को फॉलो करने से पहले डॉक्‍टर से सलाह जरूर लेना चाह‍िए।

    यह भी पढ़ें: इन 5 लोगों को भूलकर नहीं खाना चाहिए Non Veg, कभी भी बिगड़ सकती है तबियत

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।