विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अंडे से भी ज्यादा प्रोटीन से भरपूर हैं ये Snacks, वेजिटेरियन्स के लिए हैं परफेक्ट ऑप्शन

Published: Thu, 27 Jun 2024 07:00 AM (IST)

सेहतमंद रहने के लिए सभी पोषक तत्वों से भरपूर डाइट फॉलो करना जरूरी है। प्रोटीन इन्हीं पोषक तत्वों में से ...और पढ़ें

इन वेज प्रोटीन सोर्स से करें अंडे को रिप्लेस (Picture Credit- Freepik)
इन वेज प्रोटीन सोर्स से करें अंडे को रिप्लेस (Picture Credit- Freepik)

HighLights

  1. प्रोटीन एक जरूरी पोषक तत्व है, तो शरीर में कई अहम कार्य करता है।
  2. अंडा प्रोटीन का एक बढ़िया सोर्स है, लेकिन वेजिटेरियन इसे खा नहीं पाते
  3. ऐसे में आप कुछ वेज स्नैक्स से अंडे को रिप्लेस कर सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। प्रोटीन रिच डाइट (protein rich diet) खाने से सेहत को कई प्रकार के फायदे हैं। पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन का सेवन करने से मांसपेशियां मजबूत बनाने के साथ हड्डियां भी मजबूत होती हैं और इम्यून सिस्टम भी स्ट्रॉन्ग होता है। प्रोटीन का सबसे बड़ा स्रोत अंडे को माना जाता है, लेकिन वेजिटेरियन लोगों के लिए ये एक मुसीबत हो जाती है, क्योंकि वे अंडे का सेवन नहीं कर पाते हैं।

इससे उन्हें लगता है कि ये पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन नहीं ले पा रहे हैं। जबकि सच्चाई ये है कि ऐसे कई स्नैक्स हैं, जिसमें अंडे से भी ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ स्नैक्स की रेसिपी, जिसमें मिलेगा अंडे से भी ज्यादा प्रोटीन-

यह भी पढ़ें-  आलू और प्याज ही नहीं, नाश्ते में ट्राई करें ये 3 तरह के पराठे; खाकर 'वाह' बोल उठेंगे, चाहे बच्चे हों या बड़े

मूंग दाल चीला

मूंग दाल को पीस कर पाउडर बना लें। इसमें बारीक कटी प्याज, हरी मिर्च, हरी धनिया, टमाटर, शिमला मिर्च, जीरा, हल्दी, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालें और अच्छे से मिक्स कर के बैटर तैयार करें। गर्म तवा पर एक छोटा चम्मच तेल या घी डालें और एक बड़ा चम्मच बैटर का डाल कर फैलाएं। पकने के लिए इसे ढंक दें। दोनों तरफ से पलट कर सुनहरा होने तक पकाएं। मूंग दाल चीला तैयार है। इसमें प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने के लिए चीला को डोसा की तरह बनाया जा सकता है, जिसमें फिलिंग में पनीर कद्दूकस करके डाला जा सकता है। ये इसकी पौष्टिकता के साथ स्वाद भी बढ़ाता है।

आमंड बनाना मिल्क शेक

भीगे हुए बादाम को ब्लेंडर में डालें। फिर पके हुए केले और दूध के साथ ब्लेंड करें। ब्लेंड करने के बाद गिलास में निकालें। बादाम के छोटे टुकड़ों के साथ सर्व करें। स्वीटनर न डालें, ये इसकी पौष्टिकता कम करता है।

काबुली चने का सलाद

भींगे हुए काबुली चना में बारीक कटे प्याज, टमाटर, खीरा, हरी मिर्च, हरी धनिया और काला नमक, चाट मसाला, नींबू का रस मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें। प्रोटीन से भरपूर काबुली चने का चटपटा सलाद सभी को बहुत पसंद आएगा।

राजमा टिक्की

भींगे हुए राजमा को उबाल कर मैश कर लें। इसमें बारीक कटी प्याज, हरी मिर्च, हरी धनिया, नमक, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और जीरा डालें। अच्छे से मिक्स कर के टिक्की का मसाला तैयार करें। मसाले में से एक छोटा टुकड़ा तोड़ें और इसे टिक्की का गोल आकार दे कर चिपटा कर दें। गर्म तवा पर तेल में शैलो फ्राई करें और सुनहरा क्रिस्पी होने तक पकाएं। टेस्टी और प्रोटीन रिच राजमा टिक्की तैयार है।

यह भी पढ़ें-  क्या आपको भी आलू का पराठा बनाना लगता है झंझट का काम, तो एक बार ट्राई करें ये तरीका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।