यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कैसे होते हैं चीनी लहसुन, जो भारतीय बाजार में कर रहा है घुसपैठ और सेहत के लिए है हानिकारक
इन दिनों भारतीय बाजार में चीनी लहसुन (Banned Chinese Garlic) धड़ल्ले से बिक रहे हैं जो साल 2014 से ही भारत में बैन हैं। दरअसल इन लहसुन को उगाने में भा ...और पढ़ें

HighLights
- लहसुन लगभग हर भारतीय रसोई में इस्तेमाल किया जाता है।
- हालांकि, इन दिनों मार्केट में हानिकारक चीनी लहसुन धड़ल्ले से बिक रहे हैं।
- ऐसे में आप कुछ तरीकों की मदद से आसानी इन लहसुन की पहचान कर सकते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। लहसुन भारतीय खानपान में इस्तेमाल होने वाली एक बेहद लोकप्रिय सब्जी है, जिसे आमतौर पर मसाले के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। इसकी अनोखी खुशबू और स्वाद हर व्यंजन का स्वाद बढ़ा देती है। खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही लहसुन आपकी सेहत को भी फायदा पहुंचाती है। इसे खाने के बेमिसाल फायदे होते हैं, जिसे काफी कम लोग ही जानते हैं। हालांकि, इन दिनों मार्केट में लहसुन के रूप में खतरनाक जहर मार्केट में घूम रहा है। दरअसल, कई वर्षों से लगे जारी बैन के बावजूद इन दिनों भारतीय बाजार में धड़ल्ले से चीनी लहुसन (Chinese Garlic Vs Indian Garlic) मिल रहे हैं।
बता दें कि भारत में साल 2014 से चीनी लहसुन बैन है, लेकिन फिर भी यह देश के कई राज्यों की सब्जी मंडियों में घुस गया है। बाजार में मिलने वाले चीन के यह लहसुन आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में जानेंगे क्या है चीनी लहसुन और इस पर प्रतिबंध क्यों लगाया गया है? साथ ही आपको बताएंगे भारतीय और चीनी लहसुन में अंतर कैसे करें?
यह भी पढ़ें- Chicken Tikka Masala को लेकर भारत और ब्रिटेन में छिड़ी बहस, जानें किस देश में हुई इसकी खोज
क्या है चीनी लहसुन?
एलियम सैटिवम यानी लहसुन को 'मेजिकल स्पाइस' कहा जाता है। यह भारतीय भोजन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हालांकि, बाजार में मिलने वाला चीनी लहसुन आपके खाने का जायका जरूर बढ़ाता है, लेकिन सेहत नासाज बना सकता है। दरअसल, चीनी लहसुन की खेती करने में लिए अक्सर आधुनिक तरीकों का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें केमिकल और कीटनाशकों का बड़ी मात्रा में इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही चीनी लहसुन में सिंथेटिक पदार्थ भी होते हैं, जो खतरनाक (Chinese Garlic Side Effect) हो सकते हैं।
ऐसे में इन केमिकल वाले लहसुन के इस्तेमाल से सेहत को कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं। सेहत को होने वाले इन नुकसानों को देखते हुए भारत में चीनी लहसुन पर बैन (Chinese Garlic Banned In India) लगा दिया था। ऐसे में सवाल यह उठता है कि बाजार में मिलने वाले चीनी लहसुन और भारतीय लहसुन में अंतर कैसे करें। आइए आपको बताते हैं कैसे करें इनकी पहचान
खबरें और भी
ऐसे करें चीनी लहसुन की पहचान?
अगली बार आप जब भी अपनी रसोई के लिए लहसुन खरीदने जाएं, तो चीनी लहसुन की पहचान करने के लिए कुछ बातों को जरूर ध्यान रखें। चीनी लहसुन का आकार आमतौर पर छोटा होता है, जिसका रंग हल्का सफेद और गुलाबी होता है। भारतीय लहसुन की तुलना में इसकी सुगंध हल्की होती है। वहीं भारतीय लहसुन अपनी तेज और तीखी गंध के लिए जाना जाता है।