Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रोटी और पराठे के आटे में क्या है अंतर? गूंथने का सही तरीका दिलाएगा हर बाइट में परफेक्ट स्वाद

    Updated: Sun, 04 May 2025 07:21 PM (IST)

    क्या आप जानते हैं कि रोटी के आटे को कैसे गूंथना चाहिए ताकि वह एकदम नरम बने और पराठे के आटे को कैसे गूंथें जिससे वह क्रिस्पी और स्वादिष्ट बने? दरअसल आज ...और पढ़ें

    Difference Between Roti And Paratha Dough: कैसे गूंथना चाहिए रोटी और पराठे का आटा? (Image Source: Freepik)
    Difference Between Roti And Paratha Dough: कैसे गूंथना चाहिए रोटी और पराठे का आटा? (Image Source: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। रोटी, जिसे 'फुल्का' भी कहते हैं, हल्की, नरम होती है और इसे बिना तेल-घी के तवे पर सेककर बनाया जाता है। वहीं, पराठा थोड़ा हैवी और क्रिस्पी होता है, क्योंकि इसे घी या तेल में सेंका जाता है और कई बार इसमें स्टफिंग भी होती है।

    हालांकि, इन दोनों का मेन इंग्रेडिएंट आटा ही है, जो कि सही हो तो ही इनका असली स्वाद उभरकर आता है। यही वजह है कि सही तरीके से आटा गूंथने पर ही रोटी या पराठे के हर बाइट में परफेक्ट स्वाद मिल पाता है। आइए, इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि इनके आटे की तैयारी में क्या-कुछ अंतर होता है (Difference Between Roti And Paratha Dough)।

    रोटी के लिए आटा

    • इसे साफ सादा रखा जाता है।
    • बहुत ज्यादा नरम या ज्यादा सख्त नहीं गूंथा जाता।
    • इसमें आमतौर पर कोई एक्स्ट्रा सामग्री नहीं डाली जाती।
    • इसका मकसद होता है कि रोटी फूले और हल्की रहे।

    पराठे के लिए आटा

    • इसमें अक्सर थोड़ा सा तेल, घी या दही मिलाया जाता है।
    • इसे रोटी के मुकाबले थोड़ा मुलायम और लोचदार गूंथा जाता है ताकि बेलते समय परतें अच्छी बनें।
    • कुछ लोग इसमें थोड़ा सूजी या बेसन भी मिलाते हैं, जिससे पराठा क्रिस्पी बने।

    गूंथने की तकनीक में छिपा है असली स्वाद

    गूंथना सिर्फ एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि खाने का स्वाद तय करने वाला सबसे बड़ा कदम है। अगर आटा सही से गूंथा गया हो, तो रोटी नरम और फूली हुई बनेगी और पराठा बाहर से कुरकुरा लेकिन अंदर से नरम रहेगा।

    यह भी पढ़ें- डिनर में बनाएं रेस्टोरेंट जैसी Veg Biryani, खुशबू ऐसी कि पड़ोसी दरवाजा खटखटाकर पूछेंगे रेसिपी

    रोटी का आटा कैसे गूंथें?

    • गेहूं का आटा एक परात में लें।
    • धीरे-धीरे पानी डालते हुए गूंथें।
    • जरूरत हो तो थोड़ा तेल हथेलियों पर लगाकर अंत में चिकना कर लें।
    • आटा ज्यादा सख्त नहीं होना चाहिए, न ही बहुत ढीला।
    • इसे ढककर 15–20 मिनट के लिए रखें, जिससे आटा सेट हो जाए।

    पराठे का आटा कैसे गूंथें?

    • आटे में 1–2 चम्मच तेल या घी मिलाएं। चाहें तो थोड़ा दही भी मिला सकते हैं।
    • पानी की जगह दूध और पानी मिक्स करके भी गूंथ सकते हैं – इससे पराठा ज्यादा नरम और स्वादिष्ट बनता है।
    • आटा रोटी के आटे से थोड़ा ज्यादा नरम रखें।
    • ढककर कम से कम 30 मिनट के लिए रख दें, ताकि उसमें लोच आ जाए।

    एक्स्ट्रा टिप्स जो हर बाइट को बनाएंगी शानदार

    • आटा गूंथते समय हल्का गुनगुना पानी इस्तेमाल करें, इससे आटा ज्यादा नरम बनता है।
    • पुराने आटे को नए आटे में मिक्स न करें, क्योंकि पराठे की इससे शेप पर भी असर पड़ सकता है।
    • पराठा बेलते समय थोड़ी सी सूखी मैदा की जगह देसी घी लगाकर फोल्ड करें, इससे परतें और भी लाजवाब बनेंगी।

    यह भी पढ़ें- गर्मी के मौसम में हेल्दी डाइजेशन के लिए करें लाइट डिनर, ये 5 डिशेज हैं परफेक्ट ऑप्शन

    खबरें और भी