Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पिज्जा-पास्ता नहीं, इटली की डाइनिंग टेबल पर राज करता है 'फोकाचा'; जानिए क्या है इसकी खासियत

    Updated: Tue, 24 Feb 2026 10:30 AM (IST)

    इटली में पिज्जा से भी ज्यादा खाए जाने वाले पकवान का नाम फोकाचा है, जो अपने स्वाद के लिए दुनिया भर में मशहूर है। ...और पढ़ें

    कैसे बनाया जाता है फोकाचा? (AI Generated Image)

    कैसे बनाया जाता है फोकाचा? (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अगर इटली के व्यंजनों की बात करें, तो मन में सबसे पहला नाम पिज्जा और पास्ता का आता है, लेकिन इटैलियन डाइनिंग टेबल पर किसी और डिश का राज है। हम बात कर रहे हैं उत्तर-पश्चिमी इटली के लिगुरिया क्षेत्र, खासकर जेनोआ की सिग्नेचर डिश फोकाचा की, जो अपनी सादगी और बेमिसाल स्वाद के लिए दुनिया भर में मशहूर है। 

    अगर आप फोकाचा के बारे में नहीं जानते, तो आपको बता दें कि इसे इटली में ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक में शामिल किया जाता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आखिर फोकाचा में ऐसा क्या खास है, जिसके कारण लोग इसे इतना पसंद करते हैं  

    फोकाचा का इतिहास

    फोकाचा का इतिहास सदियों पुराना है। माना जाता है कि इसकी जड़ें प्राचीन रोम से जुड़ी हैं। फोकाचा को उसका नाम फोकस से मिला, जिसका मतलब है चूल्हा। प्राचीन काल में इसे सीधे गर्म पत्थरों पर पकाया जाता था, लेकिन अब इसे ओवन में बेक किया जाता है। 

    जेनोआ के नाविकों और मछुआरों के बीच यह खासतौर से लोकप्रिय हुई, क्योंकि इसे बनाना आसान था और यह लंबे समय तक खराब नहीं होती थी। 16वीं शताब्दी तक आते-आते यह जेनोआ की पहचान बन गई। 

    Fokacha (1)

    (Picture Courtesy: Freepik)

    क्या खास है इसमें?

    फोकाचा की सबसे बड़ी खासियत इसकी बनावट और इसमें इस्तेमाल होने वाला जैतून का तेल है। फोकाचा की ऊपरी सतह पर उंगलियों से बनाए गए छोटे-छोटे गड्ढे इसकी पहचान हैं। ये सिर्फ दिखावे के लिए नहीं होते, बल्कि इनमें जैतून का तेल और नमक भर जाता है, जिससे हर निवाले में नमी और स्वाद बना रहता है। सही फोकाचा वही है, जो नीचे से सुनहरी और कुरकुरी हो, लेकिन अंदर से रुई जैसी मुलायम। इसमें बहुत कम सामग्रियों का इस्तेमाल होता है, जैसे- आटा, नमक, यीस्ट और ऑलिव ऑयल, लेकिन उनकी गुणवत्ता ही असली स्वाद तय करती है।

    खबरें और भी

    इसे कैसे बनाया जाता है? 

    फोकाचा बनाना मुश्किल नहीं है, लेकिन इसके लिए आपको धैर्य की जरूरत है।

    मुख्य सामग्रियां-

    • आटा
    • पानी
    • यीस्ट
    • एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल
    • नमक 

    बनाने की प्रक्रिया-

    • आटा, पानी, यीस्ट और थोड़े से तेल को मिलाकर आटा तैयार किया जाता है। आटे को फूलने के लिए पर्याप्त समय दिया जाता है। इसे कई घंटों तक धीरे-धीरे फूलने दिया जाता है, ताकि इसमें जालीदार बनावट आए।
    • इसके बाद आटे को ट्रे पर फैलाकर उंगलियों से गहरे गड्ढे बनाए जाते हैं।
    • अब सबसे जरूरी स्टेप आता है। तेल, पानी और नमक का एक मिश्रण बनाकर रोटी के ऊपर डाला जाता है, जो उन गड्ढों में भर जाता है।
    • इसे बहुत तेज तापमान पर तब तक बेक किया जाता है जब तक कि यह सुनहरी न हो जाए।
    Fokacha (2)
    (Picture Courtesy: Freepik)

    स्वाद के अलग

    हालांकि, जेनोआ की पारंपरिक फोकाचा में केवल नमक और तेल होता है, लेकिन आजकल इसे कई तरह के टॉपिंग्स के साथ भी बनाया जाने लगा है। इसे सुबह नाश्ते में कॉफी में डुबोकर खाना जेनोआ के लोगों का पसंदीदा तरीका है, जबकि बाकी दुनिया में इसे सैंडविच ब्रेड या वाइन के साथ स्नैक के रूप में पसंद किया जाता है।