Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    स्टीम करके बनाएं खाना, तो स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी बरकरार

    Updated: Fri, 04 Oct 2024 12:10 PM (IST)

    खाना बनाने का तरीका कई तरह से हमारी सेहत को प्रभावित करता है। लोग अक्सर अपनी पसंद के मुताबिक खाने को शैलो फ्राई डीप फ्राई या फिर स्टीम करते हैं। हालां ...और पढ़ें

    इन वजहों से बेस्ट खाने को स्टीम करना (Picture Credit- Freepik)
    इन वजहों से बेस्ट खाने को स्टीम करना (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. खाना पकाने के लिए कई तरह के तरीकों का इस्तेमाल किया जाता है।
    2. हालांकि, स्टीमिंग इन तरीकों में सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।
    3. खाने को स्टीम करके खाने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। खाना पकाने के लिए कई तरीकों का इस्तेमाल किया जाता है। अलग-अलग व्यंजनों को पकाने के तरीके इनका स्वाद भी बेहतर बनाते हैं। लोग अपनी पसंद और व्यंजन के मुताबिक इन्हें शैलो फ्राई, डीप फ्राई या फिर स्टीम करते हैं। हालांकि, हम खाने को जिस भी तरीके से पकाते हैं, उसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है।

    यह तो सभी जानते हैं कि डीप फ्राई खाने को पकाने का एक ऐसा तरीका है, जो हमारी सेहत के लिए सबसे ज्यादा नुकसानदायक होता है। डीप फ्राइड फूड्स शरीर में इंफ्लेमेशन बढ़ाने के साथ ही पाचन तंत्र कमजोर करते हैं। ये खाने में मौजूद न्यूट्रिएंट को भी नष्ट करते हैं। वहीं, इसके विपरीत स्टीमिंग एक ऐसा प्रोसेस है, जिससे पकाए गए खाने को बहुत हेल्दी माना जाता है। आइए जानते हैं कैसे स्टीम फूड सेहत के लिए फायदेमंद है-

    यह भी पढ़ें-  साबूदाने की खीर और खिचड़ी खाकर ऊब गया है मन, तो इस Shardiya Navratri ट्राई करें इससे बने ये 4 फलाहारी व्यंजन

    इन वजहों से फायदेमंद है स्टीम्ड फूड?

    • स्टीमिंग की प्रोसेस कुकिंग की एक ऐसी प्रक्रिया है, जो साफ, मॉइश्चराइज और हाइड्रेटेड तरीके से बनाया जाता है, जिससे पाचन तंत्र को आराम मिलता है, पाचन क्रिया सुचारू रूप से संचालित होती है और शरीर में किसी प्रकार का इंफ्लेमेशन नहीं होता है।
    • स्टीमिंग की प्रक्रिया से कुकिंग करने पर खाने में मौजूद फाइबर, रंग, टेक्सचर और फ्लेवर बरकारार रहता है।
    • स्टीम्ड खाने में मौजूद वाटर सॉल्यूबल विटामिन जैसे विटामिन बी, सी, पोटैशियम, फास्फोरस, जिंक को भी बचा कर रखता है, जिससे खाने में मौजूद अधिकतर पोषक तत्व नष्ट नहीं होते हैं।
    • स्टीमिंग की प्रक्रिया से कुकिंग करने पर ताजी सब्ज़ियों में लगभग 90% तक एंटी-ऑक्सीडेंट बचे रहते हैं।
    • स्टीमिंग से कुकिंग करने में किसी प्रकार के तेल का इस्तेमाल नहीं होता है। ये मात्र पानी की मदद से आसानी से पकाया जा सकता है। इससे पहले तो शरीर में कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता है और अनावश्यक फैट शरीर में नहीं जाता है। दूसरा फायदा ये है कि ये तेल के खर्चे बचाता है, जिससे कुकिंग का ये एक कॉस्ट इफेक्टिव मैथड भी साबित होता है।
    • मोमोज, फरा, बफौरी, रिकवच, इडली, ढोकला जैसी ऐसी तमाम डिशेज हैं, जो कि स्टीम कर के पकाई जाती हैं और ये सभी बेहद स्वादिष्ट लगती हैं।

    यह भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2024: नवरात्र में फलाहार के लिए बनाएं ये डिशेज, पूरे दिन रहेंगे एनर्जी से भरपूर