Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सर्दियों में अंडे तो खूब खाते होंगे, लेकिन क्या इसे उबालने का सही तरीका जानते हैं आप?

    Updated: Wed, 27 Nov 2024 06:32 PM (IST)

    सर्दियों में उबले हुए अंडे (Boiled Eggs) खाना तो कई लोगों को पसंद आता है लेकिन हैरानी की बात है कि ज्यादातर लोग इसका सही तरीका नहीं जानते हैं! जी हां ...और पढ़ें

    बहुत कम लोग जानते हैं अंडे उबालने का सही तरीका (Image Source: Freepik)
    बहुत कम लोग जानते हैं अंडे उबालने का सही तरीका (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. अंडे कैल्शियम और विटामिन जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।
    2. संडे हो या मंडे रोज खाओ अंड़े वाली कहावत हर किसी की जुबान पर रहती है।
    3. अंडे उबालने का एक खास तरीका है जिससे आप इन्हें परफेक्ट कुक कर सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हम सभी ने बचपन से सुना है कि अंडे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, खासकर उबले हुए अंडे (Boiled Eggs)! लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंडे उबालने का सही तरीका (Best Way To Boil Eggs) क्या है? अक्सर हम यह भूल जाते हैं कि अच्छी सेहत के लिए सिर्फ अंडे खाना ही काफी नहीं होता, बल्कि उन्हें सही तरीके से पकाना भी उतना ही जरूरी है, ताकि हम अंडों से मिलने वाले सभी पोषक तत्वों का पूरा फायदा उठा सकें। तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि अंडों को कैसे उबाला जाए ताकि वे स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित हों।

    कितनी देर तक उबालने चाहिए अंडे?

    अंडे को उबालने का समय उसके पकने की अवस्था पर निर्भर करता है। आमतौर पर, किसी भी अंडे को 15 मिनट तक उबालना काफी होता है। अगर आप अंडे को आधा ही पकाना चाहते हैं (हाफ बॉयल), तो 15 मिनट उबालने के बाद इसे तुरंत ठंडे पानी में डाल दें। इससे अंडे का पीला हिस्सा नरम रहेगा। वहीं, अगर आप अंडे को पूरी तरह से पकाना चाहते हैं, तो इसे पंद्रह मिनट से 3-4 मिनट और ज्यादा उबालें।

    अंडे को उबालने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है। सबसे पहले, अंडे को उबालने के लिए पानी को पहले से गरम कर लें। इससे अंडे के अंदर का हिस्सा हरा नहीं होगा। इसके अलावा, अंडे को उबालने के बाद इसे ठंडे पानी में डालें। इससे अंडे का छिलका आसानी से निकल जाएगा।

    यह भी पढ़ें- रोजाना खाएं अंडे, तो शरीर पर कैसा होगा असर? नुकसान से बचा लेगी ये जरूरी बात

    सर्दियों में बेहद फायदेमंद है अंडा

    • प्रोटीन का अच्छा सोर्स: अंडा प्रोटीन का एक बेहतरीन सोर्स है जो मसल के ग्रोथ और रिपेयर में मदद करता है।
    • विटामिन और न्यूट्रिशन: अंडे में विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन ई और विटामिन के के साथ-साथ जिंक और सेलेनियम जैसे न्यूट्रिशन भी पाए जाते हैं जो आपकी इम्युनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
    • हड्डियों को मजबूत बनाता है: अंडे में विटामिन डी होता है जो कैल्शियम के अब्जॉर्बशन में मदद करता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है।
    • आंखों के लिए फायदेमंद: अंडे में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन होते हैं जो आंखों की सेहत के लिए अच्छे होते हैं।
    • वजन घटाने में मददगार: प्रोटीन के मामले में भी अंडे काफी बढ़िया होते हैं। यह आपको लंबे समय तक फुल रखते हैं और वजन घटाने में भी मदद करते हैं।
    • सर्दी-जुकाम से बचाता है: अंडे में मौजूद जिंक आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और सर्दी-जुकाम से बचाता है।

    यह भी पढ़ें- संडे हो या मंडे, इन 5 लोगों को कभी नहीं खाने चाहिए अंडे!

    खबरें और भी